Category: Uncategorized

  • Maheshwari Samaj Active: महेश्वरी महिला समिति ने  शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का किया सम्मानित और दी सरस्वती की चांदी प्रतिमा

    Maheshwari Samaj Active: महेश्वरी महिला समिति ने शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का किया सम्मानित और दी सरस्वती की चांदी प्रतिमा

    भिवंडी: 5 सितंबर, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन और शिक्षक दिवस के अवसर पर, महेश्वरी समाज महिला समिति ने भिवंडी में श्री गोपाल कृष्ण मंदिर सभागार में समाज के गुरुजनों के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बबीता द्वारका असावा ने की, जबकि महेश्वरी समाज के ठाणे जिला अध्यक्ष एवं स्वयं सिद्धि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश सोनी, उपाध्यक्ष सीमा डागा, महेश्वरी मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश भूतड़ा और सचिव कन्हैयालाल पेड़ीवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    समारोह में सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं को चांदी की सरस्वती प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद ‘हैप्पी टीचर डे’ नामक खेल का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की सफलता में अध्यक्ष बबीता असावा के नेतृत्व में सचिव सीमा जागेटिया, दिव्या बजाज, रिया झंवर, मनीषा सिकची, शेफाली हेडा, दीपा सारडा, सुनीता चांडक, रक्षा करवा, सुधा सारडा, शीला डागा, गायत्री तोषनीवाल, जागृति कलंत्री, राजेश्वरी राठी, प्रीति सोमानी और सुनीता सोमानी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

  • Solapur Matter:अजितदादा पर टीका करने से पहले उद्धव ठाकरे अपना गिरेबान में झांके : आनंद परांजपे

    Solapur Matter:अजितदादा पर टीका करने से पहले उद्धव ठाकरे अपना गिरेबान में झांके : आनंद परांजपे

    मुंबई: राज्य में अजितदादा पवार पर बिना टीका किए कोई चर्चा नहीं करना चाहने वाले विपक्ष पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे ने हमला किया। उन्होंने कहा कि उबठा गुट के नेता शरद कोळी को पहले मातोश्री जाकर यह पूछना चाहिए कि तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अजितदादा को अर्थ मंत्रालय क्यों दिया और कोविड के दौरान राज्य का बजट कुशलतापूर्वक कैसे संभाला गया।परांजपे ने कहा कि विपक्ष के पास अजितदादा पर टीका करने के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। सोलापूर प्रकरण में अजितदादा ने कानून और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए हस्तक्षेप किया था, न कि किसी गैरकानूनी कार्य में। इसी कारण राष्ट्रवादी कांग्रेस इस विषय पर आगे नहीं बोलना चाहती।

    दसरा मेले और महायुती सरकार की उपलब्धियाँ

    परांजपे ने कहा कि दसरा मेले में दोनों ठाकरे भाईयों का एक साथ आना उनका व्यक्तिगत निर्णय है। उन्होंने महायुती सरकार की उपलब्धियों का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में प्रशासनिक कार्य प्रभावी ढंग से चल रहा है।

    कानून, सुव्यवस्था और ओबीसी संवेदनशीलता

    परांजपे ने कहा कि राज्य में कानून और सुव्यवस्था पूर्ण रूप से लागू है। रोहित पवार के प्रत्येक सवाल का उत्तर देना आवश्यक नहीं है। पुणे की घटना की स्वतंत्र जांच होगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।महायुती सरकार ओबीसी समाज के प्रति संवेदनशील है। कैबिनेट ने ओबीसी उपसमिति बनाई है, जिसमें सभी महायुती घटक शामिल हैं, ताकि किसी भी अन्याय से बचा जा सके।

  • अंजुरफाटा-खारबाव-चिंचोटी सड़क का होगा कंक्रीटीकरण, 229.11 करोड़ रुपये मंजूर

    अंजुरफाटा-खारबाव-चिंचोटी सड़क का होगा कंक्रीटीकरण, 229.11 करोड़ रुपये मंजूर

    भिवंडी: मुंबई-आगरा और मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग से जुड़ी अंजुरफाटा-खारबाव-चिंचोटी-कामन सड़क अब कंक्रीट की बनेगी। सड़क की मरम्मत और रख-रखाव की लापरवाही के कारण यह पूरी तरह गड्ढों से भरी हुई थी, जिससे स्थानीय निवासियों और यात्रियों को परेशानी हो रही थी।

    पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटील के अथक प्रयासों के बाद 229.11 करोड़ रुपये का टेंडर मंजूर हो गया है। काम अगले दो महीनों में शुरू होगा, जिससे रोजाना हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।

  • अनंत चतुर्दशी से पहले मुंबई पुलिस को मिला धमकी भरा मैसेज, मुंबई दहशतगर्दों के निशाने पर!

    अनंत चतुर्दशी से पहले मुंबई पुलिस को मिला धमकी भरा मैसेज, मुंबई दहशतगर्दों के निशाने पर!

    मुंबई। अनंत चतुर्दशी जैसे बड़े अवसर पर मुंबई पुलिस को एक सनसनीखेज धमकी भरा मैसेज मिला है। यह मैसेज ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर पर भेजा गया, जिसमें दावा किया गया कि शहर की 34 गाड़ियों में मानव बम लगाए गए हैं। धमकी देने वाले ने खुद को “लश्कर-ए-जिहादी” संगठन का सदस्य बताया और दावा किया कि 14 पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुस चुके हैं, जो 400 किलो आरडीएक्स से मुंबई को दहला देंगे। संदेश में यहां तक कहा गया कि इस हमले में करीब 1 करोड़ लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।

    34 गाड़ियों में ‘मानव बम’ लगाने का दावा, 14 पाक आतंकी भारत में घुसे

    इस धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। मुंबई पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और हर संभावित जगह पर सुरक्षा का घेरा और मजबूत कर दिया गया है। बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड, एटीएस, क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। पुलिस ने व्हाट्सऐप मैसेज के स्रोत का पता लगाने के लिए डिजिटल जांच शुरू कर दी है। साथ ही मुंबईकरों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बलों की मौजूदगी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी संभावित आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस धमकी को हल्के में नहीं लिया जा रहा है और हर एंगल से जांच जारी है। मुंबई पुलिस ने दो टूक कहा है कि धमकी देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, शहर की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

  • बिहार बंद पर लालू का पलटवार: मोदी पर निशाना, गुजरात-बिहार विवाद की गूंज से बढ़ी NDA की मुश्किलें

    बिहार बंद पर लालू का पलटवार: मोदी पर निशाना, गुजरात-बिहार विवाद की गूंज से बढ़ी NDA की मुश्किलें

    पटना। बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। एनडीए द्वारा बुलाए गए बिहार बंद को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने सियासी रंग दे दिया। पीएम नरेंद्र मोदी को दी गई मां की गाली को लेकर एनडीए ने गुरुवार को बंद का ऐलान किया था, लेकिन लालू ने इसे गुजरात-बिहार की अस्मिता से जोड़कर बड़ा मुद्दा बना दिया।

    लालू ने एक्स (ट्विटर) पर तीखे सवाल दागे। उन्होंने लिखा, “क्या प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपाइयों को आदेश दिया है कि आज पूरे बिहार और बिहारियों की माताओं-बहनों और बेटियों को गाली दो?” साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि “गुजराती लोग बिहारियों को हल्के में न लें, यह बिहार है।”

    लालू का हमला और बिहार की सियासत

    लालू यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि बंद के दौरान बीजेपी समर्थक महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं और यहां तक कि पत्रकारों के साथ भी बदसलूकी कर रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ बताया।

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लालू का यह बयान जातिवाद और क्षेत्रवाद की भावनाओं को भड़का सकता है। उन्होंने सीधे गुजरात-बिहार का मुद्दा उठाकर एनडीए की टेंशन बढ़ा दी है। यह बयान चुनावी माहौल में महागठबंधन के लिए नया नैरेटिव बना सकता है।

    क्यों बुलाया गया था बंद?

    दरअसल, राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान मंच से पीएम मोदी के खिलाफ कथित अपशब्द बोले गए थे। भाजपा ने इसे “मां का अपमान” बताया और इसके खिलाफ सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद का ऐलान किया।

    राज्य के सभी जिलों में एनडीए कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। कई जगहों पर हिंसक झड़पें और तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं। बंद के दौरान रेल और आवश्यक सेवाओं को इससे मुक्त रखा गया।

    केंद्रीय मंत्री भी फंसे जाम में

    बंद के असर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू का काफिला भी जाम में फंस गया। वे बिहारशरीफ से राजगीर जा रहे थे, तभी नालंदा जिले के पतासंग गांव के पास NH-20 पर लंबे ट्रैफिक जाम में अटक गए।

    बढ़ती चुनौतियां

    लालू यादव का बयान और एनडीए का बंद मिलकर बिहार की सियासत को नई दिशा देते दिख रहे हैं। जहां भाजपा इसे “मां का अपमान” बताकर आक्रामक रुख में है, वहीं लालू यादव ने इसे “बिहारियों की अस्मिता” का मुद्दा बना दिया है। अब देखना होगा कि यह सियासी जंग किस ओर करवट लेती है।

  • GST Reform: जीएसटी सुधार पर CM फडणवीस का बयान: बोझ कम होगा, विकास को मिलेगी रफ्तार

    GST Reform: जीएसटी सुधार पर CM फडणवीस का बयान: बोझ कम होगा, विकास को मिलेगी रफ्तार

    मुंबई। माल एवं सेवा कर (GST) में बड़े बदलावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता की जमकर सराहना करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इन सुधारों से आम नागरिक पर कर का बोझ कम होगा और अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

    जीएसटी परिषद ने बुधवार को सर्वसम्मति से व्यापक सुधारों को मंजूरी दी। इसके तहत साबुन, साइकिल, टीवी, व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा पॉलिसी जैसी रोजमर्रा की चीज़ों पर जीएसटी दरें घटाई गईं। अब जीएसटी केवल दो स्लैब — 5% और 18% — में लागू होगा। यह बदलाव नवरात्रि के पहले दिन, 22 सितंबर से प्रभावी होंगे।

    फडणवीस ने क्या कहा?

    फडणवीस ने कहा, “ये सुधार प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच का नतीजा हैं। महाराष्ट्र जीएसटी में सबसे अधिक योगदान देने वाला राज्य है और इन सुधारों से मांग, उत्पादन, व्यापार और रोजगार सृजन को गति मिलेगी। कुछ टैक्स स्लैब खत्म कर दिए गए हैं, जिससे आम जनता पर कर का बोझ घटेगा।”

    हानिकारक व विलासिता की वस्तुएं महंगी होंगी

    नई संरचना में तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, पान मसाला, सिगरेट जैसी हानिकारक वस्तुओं और मीठे, फ्लेवर्ड व कार्बोनेटेड पेय पदार्थों को 40% टैक्स स्लैब में रखा गया है।

    इसी तरह पेट्रोल इंजन वाली 1200 सीसी से बड़ी और डीज़ल इंजन वाली 1500 सीसी से बड़ी लग्जरी कारों पर भी 40% टैक्स लगाया जाएगा। इसे “सिन टैक्स” कहा जा रहा है, जिसका उद्देश्य अतिरिक्त राजस्व जुटाने के साथ-साथ इन वस्तुओं के उपभोग को हतोत्साहित करना है।

    व्यापक असर

    विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से एक ओर जहां आम उपभोक्ता राहत महसूस करेंगे, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य व सामाजिक दृष्टि से हानिकारक वस्तुओं के उपभोग पर लगाम लगेगी।

  • Luxury With Peace: गाड़ी बदलें बेफिक्र होकर, ऑडी दे भरोसेमंद बायबैक!

    Luxury With Peace: गाड़ी बदलें बेफिक्र होकर, ऑडी दे भरोसेमंद बायबैक!

    मुंबई: ऑडी इंडिया के डीलर पार्टनर्स ने देशभर में एक नया Assured Buyback Program शुरू किया है, जो ग्राहकों को उनकी कार की भविष्य की कीमत की गारंटी देता है। यह पहल खासतौर पर त्योहारी सीज़न को ध्यान में रखते हुए की गई है, जिससे लग्ज़री कारों की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा।

    🔑 प्रमुख विशेषताएं:

    • गारंटीड फ्यूचर वैल्यू:
      • 3 साल / 45,000 किमी पर: एक्स-शोरूम कीमत का 60%
      • 4 साल / 60,000 किमी पर: एक्स-शोरूम कीमत का 50%
    • लागू मॉडल्स: Audi A4, Q3, Q3 Sportback, A6, Q5 और Q7
    • सुविधाएं: आसान फाइनेंसिंग, लो EMI विकल्प, और इंश्योरेंस सपोर्ट

    🗣️ ऑडी इंडिया के हेड श्री बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा:

    “ऑडी का मालिक होना सिर्फ लग्ज़री नहीं, बल्कि मन की शांति भी है। यह प्रोग्राम ग्राहकों को एक पारदर्शी और निश्चित रिटर्न देता है, जिससे वे बिना किसी चिंता के अपनी अगली कार की योजना बना सकते हैं।”

    🎯 उद्देश्य:

    • ग्राहकों का भरोसा बढ़ाना
    • कार के मूल्य में गिरावट की चिंता को कम करना
    • लग्ज़री सेगमेंट को अधिक सुलभ बनाना

  • मानखुर्द स्कूल में अंध और गरीब बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा व चॉकलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित

    मानखुर्द स्कूल में अंध और गरीब बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा व चॉकलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित

    मुंबई। आज मानखुर्द स्थित डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम स्कूल में अंध और गरीब बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एनजीओ सेल मुंबई अध्यक्ष हेमंत जंगला के मार्गदर्शन में और मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा एनजीओ सेल अध्यक्ष सौ. प्रणिता घोटणे के नेतृत्व में बच्चों को कैटबरी चॉकलेट वितरित किए गए।
    कार्यक्रम के दौरान प्रमुख अतिथियों में शामिल थे:
    • विवेक शिंदे, विवेक एजुकेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष
    • सूर्यकांत गायकवाड
    संगठन 2005 से अंध और गरीब बच्चों को मोफत शिक्षा प्रदान कर रहा है। यहाँ बच्चों को UPSC, IPS, AGNIVIR जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ ध्यान साधना और अन्य मोफत शैक्षणिक कक्षाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
    इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शिक्षा और आवश्यक सहयोग प्रदान करना है।

  • भिवंडी में खाड़ी किनारे मिला अज्ञात महिला का कटा सिर, पुलिस जांच में जुटी

    भिवंडी में खाड़ी किनारे मिला अज्ञात महिला का कटा सिर, पुलिस जांच में जुटी

    भिवंडी: भिवंडी के ईदगाह इलाके में खाड़ी किनारे दलदल में एक 25-28 वर्षीय अज्ञात महिला का सिर धड़ से अलग मिलने की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी मचा दी है। यह घटना 30 अगस्त 2025 की सुबह की है, और इसने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है। भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक रत्नपारखी और उनकी टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सिर को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस के लिए इस मामले में दो प्रमुख चुनौतियाँ हैं: पहली, मृत महिला की पहचान करना, और दूसरी, यह पता लगाना कि यह सिर कहाँ से बहकर आया और हत्या के पीछे का कारण व अपराधी कौन है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सिर स्थानीय स्तर पर यहाँ फेंका गया या कहीं और से बहकर आया। पुलिस हर संभव कोण से मामले की जांच कर रही है, जिसमें आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी और संभावित सुरागों की तलाश शामिल है।घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिससे पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने में भी चुनौती का सामना करना पड़ा। इस तरह की घटनाएँ न केवल सामाजिक स्तर पर भय पैदा करती हैं, बल्कि पुलिस प्रशासन पर भी अपराध को जल्द से जल्द सुलझाने का दबाव बढ़ाती हैं। वर्तमान में, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य फोरेंसिक जांच के परिणामों का इंतजार करते हुए अपनी तफ्तीश तेज कर दी है।

  • BNMC Officers fairwell: भिवंडी महानगरपालिका ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विदाई

    BNMC Officers fairwell: भिवंडी महानगरपालिका ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विदाई

    भिवंडी। भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका ने 8 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी। यह समारोह प्रशासक और आयुक्त अनमोल सागर (IAS) के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
    कार्यक्रम मनपा की नई प्रशासनिक इमारत के तीसरे मंजिल पर स्थित आयुक्त सभागार में हुआ। इस अवसर पर सहायक आयुक्त (स्वास्थ्य) शैलेश दोंदे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
    जिन कर्मचारियों को विदाई दी गई, उनमें शामिल हैं:
    • सहायक आयुक्त एवं वार्ड अधिकारी बाळाराम जाधव
    • क्लर्क महेंद्र सुकीर गायकवाड
    • इलेक्ट्रीशियन सोहेल अहमद मोहम्मद युसुफ मोमिन
    • वॉचमैन राधिका कृष्णा शेलार
    • सफाई कर्मचारी सिद्धू लक्ष्मण चव्हाण
    • सफाई कर्मचारी संजय लक्ष्मण वाघचौर
    • सफाई कर्मचारी बबन शंकर वाणी
    • सफाई कर्मचारी शोभा दशरथ जाधव
    समारोह में मनपा के अधिकारी, कर्मचारी संघों के प्रतिनिधि और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिवारजन उपस्थित रहे।
    यह कार्यक्रम न केवल कर्मचारियों के योगदान को यादगार बनाने का अवसर रहा बल्कि आने वाले कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का भी स्रोत बना।