Category: Maharashtra

  • Social News:अलीबाग में प्रजापति समाज विकास मंडल की क्षेत्रीय बैठक संपन्न

    Social News:अलीबाग में प्रजापति समाज विकास मंडल की क्षेत्रीय बैठक संपन्न

    अलीबाग (रायगढ़): प्रजापति समाज विकास मंडल (पंजीकृत राष्ट्रीय सामाजिक संस्था) (Social News) की क्षेत्रीय बैठक पोयनाड, अलीबाग में उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में समाज के विभिन्न पदाधिकारियों, स्थानीय कार्यकर्ताओं तथा महिला शक्ति की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे संगठन की जमीनी सक्रियता और सामाजिक प्रतिबद्धता स्पष्ट दिखाई दी।

    कार्यक्रम का शुभारंभ सृष्टि के प्रथम राजा ब्रह्मा जी के मानस पुत्र महाराजा श्री दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर किया गया। स्थानीय कार्यकर्ता सेवाराम प्रजापति ने सर्वप्रथम नमन किया, तत्पश्चात उपस्थित सभी महानुभावों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

    बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रताप प्रजापति ने संगठन के उद्देश्यों, सामाजिक सरोकारों एवं अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए संगठन की मजबूती अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने समाजबंधुओं से अधिकाधिक संख्या में संस्था से जुड़ने और सामाजिक अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उपस्थित जनों ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

    बैठक के दौरान स्थानीय प्रजापति समाज के सदस्यों ने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक पहचान एवं क्षेत्रीय समस्याओं से जुड़े मुद्दों को विस्तार से रखा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी समस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

    इस अवसर पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव गजेंद्र प्रजापति, रायगढ़ जिला महासचिव इंदर प्रजापति, नवीन पनवेल शहर अध्यक्ष गोवर्धन प्रजापति, अलीबाग तालुका अध्यक्ष राज किशोर प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, सेवाराम प्रजापति, अशोक, निलेश सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

    बैठक का समापन समाज की एकता, संगठन सुदृढ़ीकरण और सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ हुआ। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में प्रजापति समाज विकास मंडल सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक स्तर पर और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा।

  • NMMC: नवी मुंबई मनपा में परिवहन समिति(Transport Committee) चुनाव पर हंगामा, आधे घंटे के लिए महासभा स्थगित

    NMMC: नवी मुंबई मनपा में परिवहन समिति(Transport Committee) चुनाव पर हंगामा, आधे घंटे के लिए महासभा स्थगित

    रेणू पांडे | नवी मुंबई

    नवी मुंबई महानगरपालिका की महासभा में परिवहन समिति सदस्य के चुनाव को लेकर जोरदार हंगामा हुआ, जिसके चलते सभा की कार्यवाही करीब आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी।

    जानकारी के अनुसार, परिवहन समिति (Transport Committee) के सदस्य का चुनाव मतदान प्रक्रिया से कराने के निर्णय का शिवसेना के नगरसेवकों ने कड़ा विरोध किया। जैसे ही मतदान से चुनाव कराने की घोषणा की गई, विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ सदस्यों ने महापौर का घेराव करते हुए राजदंड उठाने के मुद्दे पर भी आपत्ति जताई, जिससे सभागार में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    स्थिति तनावपूर्ण होते देख सत्ताधारी दल की महिला नगरसेविकाएं महापौर की सुरक्षा के लिए उनके आसपास खड़ी हो गईं। अधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों ने हस्तक्षेप कर माहौल शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन बढ़ते हंगामे के चलते अंततः सभा को लगभग आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया।

    गौरतलब है कि परिवहन समिति सदस्य के चुनाव को लेकर पहले से ही राजनीतिक खींचतान चल रही थी, जिसके कारण महासभा में यह विवाद और अधिक उग्र रूप ले बैठा।

  • Navi Mumbai News:राज्यस्तरीय पुरस्कारों से उपेक्षित प्रतिभाओं को मिल रहा मंच: गणेश नाईक

    Navi Mumbai News:राज्यस्तरीय पुरस्कारों से उपेक्षित प्रतिभाओं को मिल रहा मंच: गणेश नाईक

    नवी मुंबई(Navi Mumbai News)। राज्य के वन मंत्री एवं पालघर जिले के पालकमंत्री गणेश नाईक ने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनेक लोगों को सम्मान का अवसर नहीं मिल पाता, लेकिन साप्ताहिक ‘धगधगती मुंबई’ पिछले 16 वर्षों से ऐसे लोगों को सामने लाने का सराहनीय कार्य कर रहा है।

    कोपरखैरणे स्थित स्वर्गीय अण्णासाहेब पाटील सभागृह में आयोजित ‘धगधगती मुंबई’(Dhagdhagti Mumbai) के 16वें वर्धापन दिवस एवं राज्यस्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में वे मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर अभिनेता विजय पाटकर, पूर्व सांसद डॉ. संजीव नाईक, नवी मुंबई की महापौर सुजाता पाटील, वरिष्ठ पत्रकार अजित जगताप, मुंबई बैंक के संचालक नंदकुमार काटकर, अधिवक्ता स्मिता चिपळूणकर, उद्योजक हनुमंत रांजणे, के. के. शेलार, लोक कलाकार योगेश चिकटगावकर, ‘धगधगती मुंबई’ के संपादक भिमराव धुळप तथा सरपंच रमेश धनावडे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    भिमराव धुळप पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से समाज के उपेक्षित वर्गों की आवाज उठाते आ रहे हैं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को राज्यस्तरीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    मंत्री गणेश नाईक ने कहा कि तळागाळ में काम करने वाले लोगों को पहचान देना और उनका सम्मान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी मान्यवरों ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए इस पहल को आगे भी जारी रखने का आश्वासन दिया।

  • Journalist Union of Maharashtra: जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ महाराष्ट्र, मुंबई उपाध्यक्ष पद पर अरविंद बनसोडे का चयन

    मुंबई : जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ महाराष्ट्र (Journalist Union of Maharashtra) की मुंबई इकाई के उपाध्यक्ष पद पर अरविंद बनसोडे का चयन किया गया है। इस संबंध में यूनियन के अध्यक्ष नारायण पंचाल ने जानकारी दी।


    अध्यक्ष पंचाल ने बताया कि संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण के लिए बनसोडे द्वारा किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बनसोडे अपने अनुभव और कार्यकुशलता के बल पर उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और यूनियन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
    इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वाभिमान के संपादक अश्विनीकुमार, वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र भोजने, पत्रकार हंसराज कनौजिया, समाजसेवी विक्रम कांबळे तथा कानूनी विशेषज्ञ गिरीश मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अरविंद बनसोडे को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

  • New Mumbai Municipal Corporation: नवी मुंबई में संपत्ति कर वसूली को रफ्तार; छुट्टियों में भी खुलेंगे केंद्र, बकायेदारों पर जब्ती

    New Mumbai Municipal Corporation: नवी मुंबई में संपत्ति कर वसूली को रफ्तार; छुट्टियों में भी खुलेंगे केंद्र, बकायेदारों पर जब्ती

    नवी मुंबई। नवी मुंबई महानगरपालिका (New Mumbai Municipal Corporation) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजटीय लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए संपत्ति कर वसूली अभियान तेज कर दिया है। 31 मार्च 2026 की अंतिम तिथि को देखते हुए मुख्यालय सहित शहर के आठों विभागीय कर संग्रहण कार्यालय अब साप्ताहिक अवकाश और सार्वजनिक छुट्टियों में भी खुले रहेंगे।

    महापालिका के अनुसार शनिवार-रविवार के साथ गुड़ी पड़वा, श्रीराम नवमी और महावीर जयंती जैसे अवकाश के दिनों में भी कर केंद्र सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कार्यरत रहेंगे, ताकि करदाता अंतिम समय की भीड़ से बचते हुए समय पर भुगतान कर सकें।

    ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा

    नागरिक आधिकारिक वेबसाइट और ‘My NMMC’ मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे संपत्ति कर जमा कर सकते हैं। डेबिट कार्ड, आरटीजीएस, नेट बैंकिंग और यूपीआई माध्यमों से भी भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।

    बकायेदारों पर सख्ती

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लंबे समय से कर बकाया रखने वालों के खिलाफ जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नोटिस के बावजूद भुगतान न करने वालों पर नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।

    महापालिका आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे ने नागरिकों से 31 मार्च 2026 से पहले बकाया कर जमा करने की अपील की है, ताकि शहर के विकास कार्यों—सड़क, जल आपूर्ति, स्वच्छता और बुनियादी ढांचे—को मजबूती मिल सके।

  • Nagpur:नागपुर में डेटोनेटर फैक्ट्री में भीषण धमाका: 17 कर्मचारियों की मौत, 18 घायल

    Nagpur:नागपुर में डेटोनेटर फैक्ट्री में भीषण धमाका: 17 कर्मचारियों की मौत, 18 घायल

    नागपुर(Nagpur News)। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में डेटोनेटर बनाने वाली एक निजी कंपनी के प्लांट में हुए भीषण विस्फोट में 17 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 18 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना तेज था कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और कई किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी।

    घटना के तुरंत बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा राहत दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को नजदीकी सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।


    कैसे हुआ हादसा?

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में औद्योगिक विस्फोटकों के लिए इस्तेमाल होने वाले डेटोनेटर तैयार किए जाते थे। आशंका जताई जा रही है कि रसायनों के मिश्रण या भंडारण के दौरान सुरक्षा मानकों में चूक के कारण विस्फोट हुआ।

    फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते को जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने फैक्ट्री परिसर को सील कर दिया है और मलबे को हटाने का काम जारी है।


    प्रशासन की प्रतिक्रिया

    जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। महाराष्ट्र सरकार ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

    स्थानीय अधिकारियों के अनुसार:

    • फैक्ट्री के लाइसेंस और सुरक्षा ऑडिट की जांच की जाएगी।
    • यह पता लगाया जाएगा कि क्या विस्फोटक पदार्थों के भंडारण में नियमों का पालन किया गया था।
    • श्रम विभाग और औद्योगिक सुरक्षा विभाग संयुक्त जांच करेंगे।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके के बाद आग की ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं। कई कर्मचारी मलबे में दब गए थे, जिन्हें घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। आसपास के ग्रामीणों ने भी राहत कार्य में मदद की।

    एक कर्मचारी ने बताया कि धमाके से पहले तेज जलने की गंध आ रही थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि इतनी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।


    औद्योगिक सुरक्षा पर उठे सवाल

    यह हादसा एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि विस्फोटक सामग्री से जुड़ी फैक्ट्रियों में नियमित निरीक्षण, प्रशिक्षित स्टाफ और आपातकालीन प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन बेहद जरूरी है।

    फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

  • Ramcharitmanas Sangeetmay Path: पंडित ललित मिश्र योगी जी के सानिध्य में गूंजा संगीतमय रामचरितमानस पाठ, राममय हुआ ओमशंकर पांडे के नूतन गृह

    Ramcharitmanas Sangeetmay Path: पंडित ललित मिश्र योगी जी के सानिध्य में गूंजा संगीतमय रामचरितमानस पाठ, राममय हुआ ओमशंकर पांडे के नूतन गृह

    आर एस नेटवर्क। संवाददाता

    मुंबई | मेट्रो सिनेमा के समीप धोबी तालाब स्थित ‘महासत्ता महाराष्ट्र’ के संपादक ओमशंकर पांडे के नूतन गृह प्रवेश के पावन अवसर पर रामचरितमानस का भव्य संगीतमय पाठ (Ramcharitmanas sangeetmay Path) पंडित ललित मिश्र योगी जी के सानिध्य में अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न हुआ। मधुर स्वर लहरियों से वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया और उपस्थित श्रद्धालु संगीत एवं रामकथा में भावविभोर होकर लीन रहे।

    इस दिव्य आयोजन में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से आदर्श ग्रुप ऑफ होटल के डायरेक्टर जगदीश पुरोहित जी, वरिष्ठ पत्रकार मनोज तिवारी, उद्योगपति प्रेमसागर पांडेय जी, हरीशंकर तिवारी, सीनियर एड. लालजी तिवारी, पूर्व नगरसेवक व कुलाबा विधायक प्रतिनिधि जनक संघवी, उद्योगपति सूर्यनारायण पांडेय, राजेश पांडेय, समाजसेवी पी.सी. दीक्षित, अधिवक्ता आनंद विजयशंकर उपाध्याय, समाजसेवी सचिन उपाध्याय, पत्रकार बी.के. पाठक, आनंद दुबे, मदन दुबे, अधिवक्ता फणीश्वरनाथ मिश्रा, अधिवक्ता मुकेश तिवारी, मार्स इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर अनिल शुक्ला, चंद्रशेखर मूलचंद शुक्ला, विनोद मिश्रा (बेस्ट), पर्यावरणविद बिपिन तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार नागमणि पांडेय, राष्ट्रीय स्वाभिमान के संपादक अश्विनी दुबे, भाजपा झारखंड सेल मुंबई अध्यक्ष मनोज सिंह, योगगुरु अजय पांडेय, शिवनारायण पांडेय, परशुराम पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, पवन पांडेय, अंकुर तिवारी, मनोज विजयशंकर तिवारी, गिरधारी पुरोहित, यगनेस मोतीवरस, राजन वाजपेयी, प्रोफेसर अनमोल ब्रह्मानंद मिश्रा, रमेश शिवमणि पांडेय, कल्लू हरिशंकर पांडेय, एससीपीएल के डायरेक्टर चंदर पांडेय, इंदर पांडेय, हिमांशु पांडेय, अनिल पांडेय (रामपुर), सशी शुक्ला, साजन तिवारी, राम अनुज सिंह, पत्रकार राजेन्द्र पाल, चुलबुल पांडेय, वीरेंद्र जायसवाल, विनोद जायसवाल, डब्बू जायसवाल, गुड्डू जायसवाल, उमेश गुप्ता, रामरक्षा गुप्ता, सुरेश गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, सभाशंकर तिवारी, पंकज तिवारी, अनूप तिवारी, गुड्डू तिवारी, डॉ. दिनेश चतुर्वेदी, अरुण तिवारी, रमेश तिवारी, प्रदीप तिवारी, जीत तिवारी, अनिल रमाशंकर तिवारी, सुशील तिवारी, शिवधर तिवारी, कपिल मिश्रा, योगेश उपाध्याय, केशवचंद्र उपाध्याय, मुरलीधर मिश्रा, अनिल कपूर, अनिल शुक्ला, लवकुश पांडेय, मदन तिवारी, जितेंद्र चौरसिया (काशी), मुंबई आकाशवाणी से शैलेश चिले, दैनिक देशमोर्चा के पत्रकार रविन्द्र खांडेकर, पत्रकार लॉयर गिरीश मिश्रा, कांति भाई शाह, मुकेश जी, दर्शन पटेल, सुशील मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, सुभाष पांडेय, दिलीप पांडेय, अरुण पांडेय, कुलदीप पांडेय, विंदु उपाध्याय, समाजसेवी नारायण शुक्ला, शिवाजी पांडेय, विनोद पांडेय, लल्लन पांडेय, संदीप सुभाष पांडेय, रिंकू सुरेश पांडेय, मेघजी होददार, जेपी गुलाब पांडेय, अनिल गुलाब पांडेय, धनेश पांडेय, सुरेश जैन, दर्शन पटेल, बिपिन तिवारी तथा कैमरामैन कमल पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    ओमशंकर पांडे ने सभी उपस्थित महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति से रामकथा को दिव्यता, भव्यता और ऐतिहासिक स्वरूप प्राप्त हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, सहयोगियों और शुभचिंतकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि यह आयोजन सदैव स्मरणीय रहेगा। सभी अतिथियों के आने से भक्ति, संगीत और श्रद्धा के अद्भुत संगम से सुसज्जित यह आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा और उपस्थित जनों के हृदय में अमिट छाप छोड़ गया।

  • Marathi Rajbhasha Gaurav Divas: मुंबादेवी में मनसे ने मनाया मराठी राजभाषा गौरव दिवस पर प्रतिष्ठित हस्तियों का किया गया सम्मान

    Marathi Rajbhasha Gaurav Divas: मुंबादेवी में मनसे ने मनाया मराठी राजभाषा गौरव दिवस पर प्रतिष्ठित हस्तियों का किया गया सम्मान

    मुंबई: प्रख्यात साहित्यकार वि. वा. शिरवाडकर (कुसुमाग्रज) की जयंती के उपलक्ष्य में पूरे महाराष्ट्र में ‘मराठी राजभाषा गौरव दिवस'(Marathi Rajbhasha Gaurav Divas) उत्साह के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) द्वारा मुंबादेवी विधानसभा प्रभाग क्रमांक 220 में एक विशेष गौरव समारोह का आयोजन किया गया।

    विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान

    इस कार्यक्रम के माध्यम से कला, खेल, सामाजिक, प्रशासनिक और उद्यम जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले मराठी भाषी प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सभी गणमान्य जनों को शॉल, गुलाब पुष्प और सम्मान पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

    उद्यमी जयवंत कोळेकर का विशेष सत्कार

    कार्यक्रम के दौरान प्रभाग के वरिष्ठ और अनुभवी मराठी उद्यमी (विकासक) श्री जयवंत कोळेकर का विशेष सम्मान किया गया। उन्होंने अपने क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाकर मराठी अस्मिता को गौरवान्वित किया है।

    प्रमुख उपस्थिति

    समारोह में मनसे के प्रमुख पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:

    • प्रशांत गांधी (विभाग अध्यक्ष)
    • अनिल शांताराम नागरे (उपविभाग अध्यक्ष)
    • राजेश बनसोडे (उपविभाग सचिव)
    • वैभव राऊत (शाखाध्यक्ष)

    सांस्कृतिक संदेश

    इस आयोजन के जरिए मनसे ने मराठी भाषा, संस्कृति और अस्मिता के संरक्षण व संवर्धन का कड़ा संदेश दिया। उपस्थित ‘महाराष्ट्र सैनिकों’ ने मराठी भाषा के गौरव को अक्षुण्ण रखने का संकल्प दोहराया।


  • NewMumbai:सिडको की ‘शिल्पकार’ छवि पर सवाल: नेरूल के आगरी कोळी भवन की बदहाली ने खोली पोल

    आर. एस. नेटवर्क। ज्योति दुबे
    नवी मुंबई (NewMumbai)। खुद को शहर का ‘शिल्पकार’ बताने वाली सिडको(CIDCO) की कार्यशैली एक बार फिर कटघरे में है। नेरूल स्थित आगरी कोळी भवन, जिसे स्थानीय आगरी-कोळी समाज की सांस्कृतिक पहचान का केंद्र माना जाता था, आज अव्यवस्था, लापरवाही और कथित मनमानी वसूली का उदाहरण बन चुका है।

    हाल ही में यहां कार्यक्रम आयोजित करने वाली एक संस्था ने भवन की दुर्दशा को उजागर किया। मौके पर की गई पड़ताल में जो तस्वीर सामने आई, वह सिडको के दावों की पोल खोलने के लिए काफी है।

    25 हजार रुपए किराया, लेकिन टूटी कुर्सियां और जर्जर हाल

    तीन घंटे के लिए ऑडिटोरियम का किराया करीब 25,000 रुपए वसूला जाता है। 550 सीटों वाले सभागार में लगभग 180 कुर्सियां टूटी या जर्जर हालत में हैं। आयोजकों को मजबूरन बाहर से प्लास्टिक कुर्सियां मंगवानी पड़ती हैं, जिस पर प्रति कुर्सी 30–40 रुपए का अतिरिक्त खर्च आता है। यानी कार्यक्रम के नाम पर हजारों रुपये की अतिरिक्त मार।

    इतना भारी किराया लेने के बावजूद मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं होना सीधे-सीधे प्रबंधन की विफलता को दर्शाता है।

    अंदर की सामग्री पर भी मनमानी वसूली

    हॉल के अलावा अन्य सामान के नाम पर भी ‘अव्वा के सव्वा’ दर वसूले जा रहे हैं—

    • एक समय (सामान) के लिए 1,200 रुपए तक
    • टेबल व झालर के लिए 200 रुपए
    • पूरे कार्यक्रम में केवल एक कॉर्डलेस माइक
    • लाइटिंग व्यवस्था भी बेहद सामान्य

    सवाल उठता है कि जब सुविधाएं न्यूनतम हैं, तो शुल्क आसमान छू क्यों रहे हैं?

    सुरक्षा से समझौता, सीढ़ियां बनीं कबाड़घर

    भवन की साफ-सफाई की स्थिति दयनीय है। सीढ़ियों और सार्वजनिक मार्गों पर कबाड़ का ढेर लगा है। आपात स्थिति में यह अवरोध जानलेवा साबित हो सकता है। क्या सिडको को किसी बड़े हादसे का इंतजार है?

    अजीब नियम, जनता से दूरी

    तीन मंजिला इमारत होने के बावजूद शादी या बड़े आयोजनों में भोजन पकाने पर रोक है। वहीं ‘वीआईपी रूम’ आम नागरिकों के लिए बंद है और कथित तौर पर केवल नेताओं व अधिकारियों तक सीमित है। मुख्य ऑडिटोरियम तीसरी मंजिल पर और वीआईपी कक्ष भूतल पर — यह भवन नियोजन की गंभीर खामी को दर्शाता है।

    पार्किंग और कैंटीन तक नहीं

    आश्चर्यजनक रूप से इतने बड़े सांस्कृतिक भवन में समुचित पार्किंग और कैंटीन जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं। आगरी-कोळी संस्कृति के संरक्षण के नाम पर बने कक्ष में समाज की परंपराओं का प्रदर्शन भी नगण्य है।

    नागरिकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

    स्थानीय नागरिकों और आगरी-कोळी समाज में भारी रोष है। ‘सजग नागरिक मंच’ के सुधीर दाणी ने आरोप लगाया कि जवाबदेही की कमी और प्रशासनिक उदासीनता ने सिडको को आर्थिक लूट का केंद्र बना दिया है। अधिकारी औपचारिक बयानबाजी छोड़कर खुद स्थल का निरीक्षण करें और तत्काल सुधारात्मक कदम उठाएं। अन्यथा आंदोलन की राह अपनाने की चेतावनी दी गई है।

    अब बड़ा सवाल यह है कि क्या सिडको सिर्फ इमारतें बनाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेती है, या उनकी देखरेख और जनता को बेहतर सुविधा देना भी उसकी प्राथमिकता में है? नेरूल का आगरी कोळी भवन आज इसी सवाल का जवाब मांग रहा है।

  • मुंबई कृषी उत्पन्न बाजार समिती (APMC) की बड़ी कार्रवाई: बिना सेस चुकाए कारोबार करने वालों से 17.51 करोड़ का कृषि माल जब्त

    मुंबई कृषी उत्पन्न बाजार समिती (APMC) की बड़ी कार्रवाई: बिना सेस चुकाए कारोबार करने वालों से 17.51 करोड़ का कृषि माल जब्त

    वाशी/नवी मुंबई। बिना वैध अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) लिए और बाजार शुल्क (सेस) का भुगतान किए बिना कृषि उपज का कारोबार करने वाले व्यापारियों पर मुंबई कृषी उत्पन्न बाजार समिति (APMC) ने सख्त कार्रवाई करते हुए जनवरी से फरवरी 2026 के बीच 17 करोड़ 51 लाख 30 हजार रुपये मूल्य का कृषि माल जब्त किया है। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित व्यापारियों से तीन गुना दंड वसूलते हुए 59 लाख 90 हजार रुपये की वसूली भी की गई है।

    यह विशेष अभियान जेएनपीटी, तुर्भे, नेरुल और ठाणे-बेलापुर औद्योगिक क्षेत्र सहित कई इलाकों में चलाया गया। विशेष रूप से जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) के आसपास स्थित आयात-निर्यात से जुड़े गोदामों और थोक मंडियों की जांच की गई। बाजार समिति के सचिव शरद जरे के मार्गदर्शन में सतर्कता पथक के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया।

    जांच के दौरान पाया गया कि कई व्यापारी APMC की वैध अनुज्ञप्ति लिए बिना ही सीधे किसानों और एजेंटों से कृषि उपज की खरीद-बिक्री कर रहे थे। इतना ही नहीं, बाजार समिति को देय सेस और सुपरविजन फीस भी जमा नहीं की गई थी। कुछ आयातकों ने विदेश से मंगाए गए कृषि उत्पादों को APMC के अधिकार क्षेत्र में लाते समय पूर्व सूचना तक नहीं दी। कई मामलों में आयातकों के पास वैध लाइसेंस भी नहीं था, फिर भी बड़े पैमाने पर लेन-देन जारी था।

    नियमों की इस गंभीर अनदेखी को देखते हुए बाजार समिति ने संबंधित व्यापारियों पर तीन गुना जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी बिना लाइसेंस और बिना शुल्क भुगतान के व्यापार करने वालों के खिलाफ जब्ती और दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।