Category: Railway

  • Central Railway Safety Awards 9 Employees June 2026:मध्य रेल के 9 कर्मचारियों को सेफ्टी अवॉर्ड, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए किया गया सम्मानित

    Central Railway Safety Awards 9 Employees June 2026:मध्य रेल के 9 कर्मचारियों को सेफ्टी अवॉर्ड, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए किया गया सम्मानित

    मुंबई | प्रतिनिधि

    मध्य रेल के महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने में उत्कृष्ट सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा और समय पर कार्रवाई करने वाले 9 कर्मचारियों को जून 2026 माह के सेफ्टी अवॉर्ड से सम्मानित किया। इन कर्मचारियों की सूझबूझ और तत्परता से कई संभावित दुर्घटनाएं टल गईं तथा यात्रियों और रेलवे संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।

    पुरस्कार स्वरूप प्रत्येक कर्मचारी को पदक, प्रशस्ति-पत्र, उत्कृष्ट सुरक्षा कार्य का प्रशस्ति विवरण तथा नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

    मुंबई मंडल के दो कर्मचारी सम्मानित

    लोकमान्य तिलक टर्मिनस के कनिष्ठ अभियंता गुणवंत त्र्यंबक नेमाडे ने एलटीटी–दानापुर एक्सप्रेस के रखरखाव के दौरान दो एसी कोचों में तकनीकी खराबी का समय रहते पता लगाकर संभावित हादसा टाल दिया।

    दादर की पॉइंट्सवुमन गीता कुनाल नागवेकर ने सीएसएमटी–सोलापुर सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में चढ़ते समय फिसले एक यात्री की जान बचाकर अद्भुत साहस और सतर्कता का परिचय दिया।

    पुणे मंडल के कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका

    कोल्हापुर के वरिष्ठ तकनीशियन मौलाली मुल्ला ने महाराष्ट्र एक्सप्रेस की जांच के दौरान कोच की टूटी हुई स्प्रिंग का पता लगाया, जिससे दुर्घटना टल गई।

    आरपीएफ कांस्टेबल दीपक करडिले ने ‘ऑपरेशन रेल सुरक्षा’ के तहत कार्रवाई करते हुए ₹11.08 लाख मूल्य की रेलवे सिग्नल सामग्री बरामद की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कराया।

    भुसावल मंडल में सतर्कता से टले हादसे

    वरिष्ठ सहायक लोको पायलट एच. ए. उद्दघे ने ट्रेन संचालन के दौरान लोकोमोटिव में तकनीकी खराबी पहचानकर समय रहते ट्रेन रोक दी।

    ट्रैक मेंटेनर किशोर शिवदास डोंगरे ने मालगाड़ी के एक वैगन से धुआं निकलते देख ट्रेन रुकवाई, जिससे संभावित दुर्घटना टल गई।

    नागपुर मंडल के दो कर्मचारियों को भी मिला सम्मान

    लोको पायलट अकील अहमद शेख ने मालगाड़ी चलाते समय ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन में क्षति देखकर तत्काल ट्रेन रोक दी।

    आमला के लोको पायलट दिनेश विश्वकर्मा ने रेलवे ट्रैक के पास लगी आग को समय रहते बुझाकर रेल यातायात को सुरक्षित बनाया।

    सोलापुर मंडल की कर्मचारी भी सम्मानित

    वाडी की वरिष्ठ तकनीशियन कलावती रामकृष्ण ने रोलिंग-इन निरीक्षण के दौरान मालगाड़ी के वैगन में छह स्प्रिंग गायब होने की जानकारी देकर संभावित दुर्घटना को टालने में अहम भूमिका निभाई।

    महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सतर्कता और समर्पण अन्य रेल कर्मचारियों के लिए प्रेरणा है तथा सुरक्षित रेल संचालन में ऐसे कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक प्रतीक गोस्वामी, प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी चंद्र किशोर प्रसाद सहित मध्य रेल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Central Railway Vigilence Catches CTI Manoj Kumar Saha: मध्य रेलवे विजलेंस ने मुम्बई डिवीजन के सीटीआई मनोज कुमार सहा को घूस के 15 हज़ार रुपए के साथ दबोचा

    Central Railway Vigilence Catches CTI Manoj Kumar Saha: मध्य रेलवे विजलेंस ने मुम्बई डिवीजन के सीटीआई मनोज कुमार सहा को घूस के 15 हज़ार रुपए के साथ दबोचा

    पवन एक्सप्रेस में यात्रियों को सीट दिलाने के नाम पर 15 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते सीएसएमटी के सीटीआई को मध्य रेलवे विजिलेंस ने भुसावल स्टेशन पर पकड़ा

    मुंबई। मध्य रेलवे विजिलेंस ने ट्रेनों में यात्रियों को सीट दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने वाले टिकट जांच कर्मचारियों (टीटीई/सीटीआई) के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में विजिलेंस टीम ने मुंबई मंडल के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) में पदस्थापित सीटीआई मनोज कुमार साहा को 15 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।(Central Railway Vigilence Catches CTI Manoj Kumar Saha)

    जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 11 जुलाई 2026 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से भुसावल जाने वाली ट्रेन संख्या 11061 डाउन पवन एक्सप्रेस में की गई। विजिलेंस टीम ने भुसावल स्टेशन पर मनोज कुमार साहा को कथित रूप से रिश्वत की रकम के साथ दबोच लिया।

    सूत्रों के अनुसार, मध्य रेलवे विजिलेंस पिछले दो महीनों से रिश्वतखोरी में लिप्त टिकट जांच कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद कुछ कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को सीट उपलब्ध कराने के बदले अवैध वसूली किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

    इस ताजा कार्रवाई के बाद रेलवे में टिकट जांच व्यवस्था की पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अब आगे की विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई विजिलेंस की जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

  • 17 Trains Cancelled After Landslide: लोनावला-कर्जत रेल मार्ग पर भूस्खलन से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, 17 ट्रेनें रद्द, कई का रूट बदला

    17 Trains Cancelled After Landslide: लोनावला-कर्जत रेल मार्ग पर भूस्खलन से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, 17 ट्रेनें रद्द, कई का रूट बदला

    मुंबई: मध्य रेलवे के लोनावला-कर्जत सेक्शन में ठाकुरवाड़ी केबिन और मंकी हिल केबिन के बीच 6 जुलाई को हुए भूस्खलन के कारण ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट, डायवर्ट और रिशेड्यूल किया है।

    मध्य रेलवे के अनुसार 7 जुलाई को भूस्खलन के कारण कुल 17 ट्रेनें रद्द, 1 ट्रेन आंशिक रूप से रद्द, 29 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, 14 ट्रेनों को बीच रास्ते से समाप्त, 12 ट्रेनों को दूसरे स्टेशन से रवाना किया गया, जबकि 12 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

    रद्द की गई प्रमुख ट्रेनों में पुणे-भुज एक्सप्रेस, पुणे-सोलापुर इंटरसिटी, सोलापुर-पुणे इंटरसिटी, पुणे-सीएसएमटी इंद्रायणी एक्सप्रेस, पुणे-सीएसएमटी इंटरसिटी, डेक्कन एक्सप्रेस, डेक्कन क्वीन, प्रगति एक्सप्रेस, सिंहगढ़ एक्सप्रेस, धुले-सीएसएमटी एक्सप्रेस, सातारा-दादर एक्सप्रेस, कोल्हापुर-सीएसएमटी एक्सप्रेस और सीएसएमटी-सोलापुर एक्सप्रेस शामिल हैं।

    इसके अलावा 8 जुलाई से चलने वाली भुज-पुणे एक्सप्रेस और सीएसएमटी-कोल्हापुर एक्सप्रेस को भी रद्द किया गया है।

    रेलवे ने बताया कि कई लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जा रहा है। चेन्नई, हैदराबाद, नांदेड़, कोयंबटूर, भुवनेश्वर, राजकोट, बेंगलुरु और अन्य शहरों से आने-जाने वाली ट्रेनों को दौंड, मनमाड, इगतपुरी, कल्याण और सूरत मार्ग से डायवर्ट किया गया है।

    कुछ ट्रेनों को पुणे, इगतपुरी, दौंड और खड़की स्टेशन पर ही समाप्त कर दिया गया है। वहीं कई ट्रेनों को पुणे, खड़की, चिंचवड़ और दौंड जैसे स्टेशनों से शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है।

    मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए रेलवे की आधिकारिक सूचना का पालन करें।

    मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला ने बताया कि लोनावला-कर्जत सेक्शन में भूस्खलन के बाद सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रेनों का संचालन नियंत्रित किया जा रहा है। रेलवे की टीम मौके पर मरम्मत और बहाली कार्य में जुटी हुई है।

    🚆 रद्द की गई ट्रेनें (17)

    6 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली ट्रेन

    1. 11092 पुणे–भुज एक्सप्रेस

    7 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली ट्रेनें

    1. 12169 पुणे–सोलापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
    2. 12170 सोलापुर–पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस
    3. 22106 पुणे–CSMT इंद्रायणी एक्सप्रेस
    4. 12128 पुणे–CSMT इंटरसिटी एक्सप्रेस
    5. 11008 पुणे–CSMT डेक्कन एक्सप्रेस
    6. 12123 CSMT–पुणे डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस
    7. 12126 पुणे–CSMT प्रगति एक्सप्रेस
    8. 12125 CSMT–पुणे प्रगति एक्सप्रेस
    9. 11009 CSMT–पुणे सिंहगढ़ एक्सप्रेस
    10. 11011 CSMT–धुले एक्सप्रेस
    11. 11012 धुले–CSMT एक्सप्रेस
    12. 11028 सातारा–दादर एक्सप्रेस
    13. 17412 कोल्हापुर–CSMT एक्सप्रेस
    14. 12115 CSMT–सोलापुर एक्सप्रेस

    8 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली ट्रेनें

    1. 11091 भुज–पुणे एक्सप्रेस
    2. 17411 CSMT–कोल्हापुर एक्सप्रेस

    🚆 आंशिक रूप से रद्द ट्रेन (1)

    1. 11029 CSMT–कोल्हापुर एक्सप्रेस
      CSMT से खड़की तक रद्द रहेगी। ट्रेन खड़की से अपने निर्धारित समय पर चलेगी।

    🚆 डायवर्ट की गई ट्रेनें (29)

    1. 22160 चेन्नई–CSMT एक्सप्रेस → दौंड–मनमाड–इगतपुरी–कल्याण मार्ग
    2. 09029 वेलंकन्नी–दहानू रोड स्पेशल → दौंड–मनमाड–जलगांव–सूरत मार्ग
    3. 17614 नांदेड–पनवेल एक्सप्रेस → दौंड–मनमाड–इगतपुरी–कल्याण–पनवेल
    4. 14805 यशवंतपुर–बाड़मेर एक्सप्रेस → दौंड–मनमाड–जलगांव–सूरत
    5. 11014 कोयंबटूर–LTT एक्सप्रेस → दौंड–मनमाड–इगतपुरी–कल्याण
    6. 12164 चेन्नई–LTT एक्सप्रेस → दौंड–अंकाई–मनमाड–इगतपुरी–कल्याण
    7. 16340 नागरकोइल–LTT एक्सप्रेस → दौंड–अंकाई–मनमाड–इगतपुरी–कल्याण
    8. 11018 कराईकल–LTT एक्सप्रेस → दौंड–अंकाई–मनमाड–इगतपुरी–कल्याण
    9. 22159 CSMT–चेन्नई एक्सप्रेस → कल्याण–इगतपुरी–मनमाड–दौंड
    10. 22732 CSMT–हैदराबाद एक्सप्रेस → कल्याण–इगतपुरी–मनमाड–दौंड
    11. 17613 पनवेल–नांदेड एक्सप्रेस → इगतपुरी–मनमाड–अंकाई–दौंड
    12. 22943 दौंड–इंदौर एक्सप्रेस → दौंड–मनमाड–जलगांव–सूरत
    13. 00150 कामाख्या–खड़की भारत गौरव स्पेशल → अंकाई–दौंड–पुणे
    14. 11020 भुवनेश्वर–CSMT एक्सप्रेस → दौंड–अंकाई–मनमाड–इगतपुरी–कल्याण
    15. 22718 सिकंदराबाद–राजकोट एक्सप्रेस → दौंड–मनमाड–सूरत
    16. 22158 चेन्नई–CSMT एक्सप्रेस → दौंड–मनमाड–इगतपुरी
    17. 20694 बेंगलुरु–जोधपुर एक्सप्रेस → पुणे–दौंड–मनमाड–सूरत
    18. 20476 मिराज–बीकानेर एक्सप्रेस → पुणे–दौंड–मनमाड–सूरत
    19. 11019 CSMT–भुवनेश्वर एक्सप्रेस → इगतपुरी–मनमाड–दौंड
    20. 20968 पोरबंदर–सिकंदराबाद एक्सप्रेस → सूरत–जलगांव–मनमाड–दौंड
    21. 12163 LTT–चेन्नई एक्सप्रेस → इगतपुरी–मनमाड–दौंड
    22. 17411 CSMT–कोल्हापुर एक्सप्रेस → इगतपुरी–मनमाड–दौंड
    23. 22107 CSMT–लातूर एक्सप्रेस → इगतपुरी–मनमाड–दौंड
    24. 20685 गांधीनगर–बेंगलुरु एक्सप्रेस → वसई रोड–रोहा–मडगांव–लोंडा
    25. 22108 लातूर–CSMT एक्सप्रेस → दौंड–मनमाड–इगतपुरी
    26. 11013 LTT–कोयंबटूर एक्सप्रेस → इगतपुरी–मनमाड–दौंड
    27. 22157 CSMT–चेन्नई एक्सप्रेस → कल्याण–इगतपुरी–मनमाड–दौंड
    28. 12263 पुणे–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस → दौंड–अंकाई–सूरत
    29. 16340 नागरकोइल–LTT एक्सप्रेस → दौंड–मनमाड–इगतपुरी

    🚆 शॉर्ट टर्मिनेट की गई ट्रेनें (14)

    1. 17317 हुबली–दादर एक्सप्रेस → पुणे
    2. 22731 हैदराबाद–CSMT एक्सप्रेस → पुणे
    3. 22226 सोलापुर–CSMT वंदे भारत → पुणे
    4. 17614 नांदेड–पनवेल एक्सप्रेस → इगतपुरी
    5. 11302 बेंगलुरु–CSMT एक्सप्रेस → पुणे
    6. 01435 सोलापुर–LTT एक्सप्रेस → कुर्डुवाड़ी
    7. 18519 विशाखापट्टनम–LTT एक्सप्रेस → पुणे
    8. 12702 हैदराबाद–CSMT एक्सप्रेस → दौंड
    9. 11140 होसपेट–CSMT एक्सप्रेस → खड़की
    10. 11030 कोल्हापुर–CSMT एक्सप्रेस → खड़की
    11. 11022 तिरुनेलवेली–दादर एक्सप्रेस → पुणे
    12. 17317 हुबली–दादर एक्सप्रेस → खड़की
    13. 17614 नांदेड–पनवेल एक्सप्रेस → दौंड

    🚆 शॉर्ट ओरिजिनेट की गई ट्रेनें (12)

    1. 17318 दादर–हुबली एक्सप्रेस → पुणे से चलेगी
    2. 12701 CSMT–सिकंदराबाद एक्सप्रेस → पुणे से चलेगी
    3. 22225 CSMT–सोलापुर वंदे भारत → पुणे से चलेगी
    4. 17613 पनवेल–नांदेड एक्सप्रेस → इगतपुरी से चलेगी
    5. 11301 CSMT–बेंगलुरु एक्सप्रेस → पुणे से चलेगी
    6. 18520 LTT–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस → पुणे से चलेगी
    7. 11029 CSMT–कोल्हापुर एक्सप्रेस → खड़की से चलेगी
    8. 11139 CSMT–होसपेट एक्सप्रेस → चिंचवड़ से चलेगी
    9. 11021 दादर–तिरुनेलवेली एक्सप्रेस → पुणे से चलेगी
    10. 17318 दादर–हुबली एक्सप्रेस → खड़की से चलेगी
    11. 16339 LTT–नागरकोइल एक्सप्रेस → खड़की से चलेगी
    12. 17613 पनवेल–नांदेड एक्सप्रेस → दौंड से चलेगी

    🚆 रिशेड्यूल की गई ट्रेनें (12)

    1. 20706 CSMT–नांदेड एक्सप्रेस
    2. 22943 दौंड–इंदौर एक्सप्रेस
    3. 12263 पुणे–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस
    4. 11019 CSMT–भुवनेश्वर एक्सप्रेस
    5. 22157 CSMT–चेन्नई एक्सप्रेस
    6. 20476 मिराज–बीकानेर एक्सप्रेस
    7. 18520 LTT–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस
    8. 11301 CSMT–बेंगलुरु एक्सप्रेस
    9. 22107 CSMT–लातूर एक्सप्रेस
    10. 11057 CSMT–अमृतसर एक्सप्रेस
    11. 17411 CSMT–कोल्हापुर एक्सप्रेस
    12. 20496 हडपसर–जोधपुर एक्सप्रेस

    भूस्खलन के कारण मुंबई–पुणे रेल मार्ग पर यह बदलाव किए गए हैं। मध्य रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

  • मुंबई लोकल ट्रेनों में 15 कोच, ऑटोमैटिक दरवाज़े और भीड़ नियंत्रण की मांग को लेकर सांसद नरेश म्हस्के और संजय दीना पाटिल ने रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन

    मुंबई लोकल ट्रेनों में 15 कोच, ऑटोमैटिक दरवाज़े और भीड़ नियंत्रण की मांग को लेकर सांसद नरेश म्हस्के और संजय दीना पाटिल ने रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन

    मुंबई-ठाणे (संवाददाता): मुंबई उपनगरीय रेलवे सेवाओं में बढ़ती भीड़ और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सांसद Naresh Mhaske ने केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw के समक्ष महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने सभी लोकल ट्रेनों को जल्द से जल्द 15-कोच में बदलने, ट्रेनों में ऑटोमैटिक डोर क्लोजिंग सिस्टम अनिवार्य करने और स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए अलग कंट्रोल रूम स्थापित करने का सुझाव दिया।यह मुद्दे दिल्ली में संसद भवन में आयोजित सेंट्रल रेलवे एडवाइजरी कमेटी की बैठक में उठाए गए, जिसकी अध्यक्षता Ashwini Vaishnaw ने की। इस बैठक में महाराष्ट्र से सांसद Naresh Mhaske और Sanjay Dina Patil सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

    बैठक में रेलवे की सुरक्षा, भर्ती, नीतियों और विकास कार्यों पर चर्चा हुई। इस दौरान Naresh Mhaske ने मुंबई लोकल ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ के कारण यात्रियों की जान को हो रहे खतरे की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि 12-कोच ट्रेनों में क्षमता से चार गुना अधिक यात्री सफर करने को मजबूर हैं, जिससे ट्रेन से गिरकर मौत, गंभीर चोट और स्थायी विकलांगता के मामले सामने आते हैं।सांसद ने सुझाव दिया कि 15-कोच ट्रेनों की संख्या तुरंत बढ़ाई जाए, सभी ट्रेनों में ऑटोमैटिक दरवाज़े लगाए जाएं और प्लेटफॉर्म की ऊंचाई व चौड़ाई बढ़ाने के कार्य को तेज किया जाए। इसके अलावा, स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग कंट्रोल रूम स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।

    बैठक में Naresh Mhaske ने ठाणे लोकसभा क्षेत्र की अन्य समस्याएं भी उठाईं। उन्होंने बताया कि CIDCO और रेलवे के बीच समन्वय की कमी के कारण बेलापुर क्षेत्र में रेलवे स्टेशनों का विकास कार्य अटका हुआ है। इस पर Ashwini Vaishnaw ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे अब बेलापुर के स्टेशनों के विकास को मंजूरी मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

    इस अवसर पर सांसदों ने ठाणे, मीरा-भायंदर, वाशी और मुंबई महानगर क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों से जुड़ी समस्याओं को लेकर रेल मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।

  • सेंट्रल रेलवे के मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर आर.के. चौबे को CBI ने 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा !

    सेंट्रल रेलवे के मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर आर.के. चौबे को CBI ने 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा !

    सुजीत मिश्र

    मुंबई: सेंट्रल रेलवे मुख्यालय CSMT में तैनात मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर (CEDE) आर.के. चौबे को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कथित रूप से ₹5 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई 9 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे एक ट्रैप ऑपरेशन के दौरान की गई।


    सूत्रों के अनुसार, एक ठेकेदार ने CBI से शिकायत की थी कि रेलवे से जुड़े काम के बदले अधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की जाँच के बाद CBI ने पूरी योजना बनाकर जाल बिछाया।
    बताया जाता है कि तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी अधिकारी ने ₹5 लाख की रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद CBI टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।
    गिरफ्तारी के बाद CBI ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि एजेंसी अब इस मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जाँच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद सेंट्रल रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि जाँच के दौरान और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

  • Prayas:‘प्रयास’ नुक्कड़ नाटक श्रृंखला से 6 हजार श्रमिकों को दिया गया सुरक्षा का संदेश

    Prayas:‘प्रयास’ नुक्कड़ नाटक श्रृंखला से 6 हजार श्रमिकों को दिया गया सुरक्षा का संदेश

    ठाणे: मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने ‘प्रयास’(Prayas) नामक नुक्कड़ नाटक श्रृंखला का आयोजन किया।

    23 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक चले इस अभियान के दौरान बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के विभिन्न निर्माण स्थलों पर लगभग 6 हजार श्रमिकों को कार्यस्थल सुरक्षा का संदेश दिया गया। कलाकारों ने रोचक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रमिकों को हेलमेट, हार्नेस बेल्ट, सेफ्टी शूज़ और पीपीई किट जैसे सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

    यह अभियान कॉरिडोर के 40 निर्माण स्थलों पर चलाया गया, जिनमें गुजरात के 24 और महाराष्ट्र के 16 स्थल शामिल हैं। इन स्थानों में स्टेशन, कास्टिंग यार्ड, सुरंग, डिपो, पुल और वायाडक्ट जैसे निर्माण स्थल शामिल हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं।

    नुक्कड़ नाटक के जरिए श्रमिकों को यह संदेश दिया गया कि सुरक्षा नियमों का पालन करें, बिना प्रशिक्षण के काम न करें, शॉर्टकट से बचें और काम शुरू करने से पहले संभावित जोखिमों का आकलन करें।

    पिछले तीन वर्षों से चल रही यह पहल श्रमिकों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित कार्य संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

  • Central Railway:मध्य रेल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, 36 महिला कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

    Central Railway:मध्य रेल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, 36 महिला कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

    मुंबई: मध्य रेल(Central Railway) में 9 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) में केंद्रीय कर्मचारी कल्याण कोष (CSBF) के तत्वावधान में महिला कर्मचारी उपलब्धि सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

    इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Give to Gain” रखी गई, जिसका उद्देश्य महिलाओं को अवसर, सम्मान, समानता और सहयोग देकर समाज में प्रगति और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम की शुरुआत मध्य रेल के महाप्रबंधक प्रतीक गोस्वामी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

    इस दौरान महाप्रबंधक ने मध्य रेल की विभिन्न इकाइयों और विभागों से चयनित 36 महिला कर्मचारियों को “सशक्त नारी पुरस्कार” देकर सम्मानित किया। इनमें लोको पायलट, इंजीनियर, तकनीशियन, शिक्षिका, वाणिज्य निरीक्षक, आरपीएफ कर्मी, कार्यालय अधीक्षक और अन्य विभागों की कर्मचारी शामिल थीं।

    इनमें से 21 महिला कर्मचारियों को मुख्यालय, मुंबई मंडल और विभिन्न वर्कशॉप से व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया गया। सम्मानित कर्मचारियों में अनुराधा रॉय भी शामिल हैं, जिन्हें 8 मार्च को नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड द्वारा “Outstanding Women Award” से भी सम्मानित किया गया था।

    कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण के तहत 8 आश्रित अविवाहित बेटियों को साइकिल और 3 महिला आश्रितों को सिलाई मशीनें भी वितरित की गईं।

    इस मौके पर महाप्रबंधक प्रतीक गोस्वामी ने बताया कि मध्य रेल में लगभग 9 हजार महिलाएं विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं और महिला सशक्तिकरण के लिए कई पहलें की जा रही हैं।

    कार्यक्रम में लेखिका और TED एलुमना अनुपमा पांडे ने भी प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में मुंबई मंडल के डीआरएम, वरिष्ठ अधिकारी और रेलवे कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

  • Mumbai Rail Neer Contractor :रेल नीर ठेकेदार पर रंगदारी का आरोप: टिळक नगर में कैंटीन संचालक से मांगे 2 लाख, महीनों तक वसूले 30-30 हजार

    Mumbai Rail Neer Contractor :रेल नीर ठेकेदार पर रंगदारी का आरोप: टिळक नगर में कैंटीन संचालक से मांगे 2 लाख, महीनों तक वसूले 30-30 हजार

    टिळक नगर में कैंटीन संचालक से रंगदारी, गैंग बनाकर करता रहा वसूली फिलहाल दो पर मामला दर्ज

    “प्रोटेक्शन मनी” के नाम पर 2 लाख की मांग, महीनों तक वसूले 30-30 हजार रुपये
    शिकायत के बाद कई कंप्लेनर आए सामने

    मुंबई | प्रतिनिधि

    मुंबई के टिळक नगर इलाके में रेल नीर(Rail Neer) ठेकेदारी से जुड़े एक व्यक्ति पर कैंटीन संचालक से रंगदारी मांगने और मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। टिळक नगर पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता शिवप्रकाश रामलखन यादव (37) टिळक नगर रेलवे स्टेशन के पास एक कैंटीन चलाते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि सितंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच दो स्थानीय लोगों ने उनसे “प्रोटेक्शन मनी” के नाम पर लगातार पैसों की मांग की और डराकर उनसे रकम वसूली।

    2 लाख रुपये की मांग, हर महीने हफ्ता

    शिकायत के मुताबिक आरोपी सेतुरामानंद पिल्लई उर्फ सेतुभाई और सुभाष कांदर उर्फ सुभाषभाई ने कैंटीन चलाने के बदले पहले 2 लाख रुपये प्रोटेक्शन मनी और हर महीने 40 हजार रुपये देने का दबाव बनाया।

    पीड़ित ने आरोप लगाया कि डर के कारण उसने पहले 1 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए और इसके बाद कई महीनों तक हर महीने करीब 30 हजार रुपये आरोपियों को देता रहा।

    पैसे देने से मना करने पर मारपीट

    पीड़ित के अनुसार फरवरी 2026 में जब उसने और पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसे टिळक नगर इलाके में बुलाकर कथित रूप से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद उसने टिळक नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

    शिकायत के बाद सामने आ रहे अन्य मामले

    सूत्रों के अनुसार शिकायत सामने आने के बाद इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी शिकायतें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि रेल नीर व्यवसाय में पार्टनर रहे मुकेश मिश्रा के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट और धोखाधड़ी की घटना हुई थी।

    आरोप है कि प्रोटेक्शन मनी नहीं देने पर दबाव बनाकर उनका धंधा हथिया लिया गया, जिसके बाद मुकेश मिश्रा अपने गांव लौट गए। डर के कारण उन्होंने उस समय पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई।

    इन धाराओं में मामला दर्ज

    टिळक नगर पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 352, 351(3), 308(5), 3(5) और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

    मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक मयूर सुलेपाटिल को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

  • Central Railway: मध्य रेल के मुंबई मंडल में बिना टिकट यात्रा पर सख्ती, 16.16 लाख मामलों से 71.31 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

    Central Railway: मध्य रेल के मुंबई मंडल में बिना टिकट यात्रा पर सख्ती, 16.16 लाख मामलों से 71.31 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

    मुंबई: मध्य रेल(Central Railway) के मुंबई मंडल ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा के खिलाफ अभियान तेज करते हुए वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल 2025 से फरवरी 2026) के दौरान 16.16 लाख मामलों का पता लगाया और यात्रियों से कुल 71.31 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के 15.90 लाख मामलों और 68.56 करोड़ रुपये की वसूली की तुलना में क्रमशः 2 प्रतिशत और 4 प्रतिशत अधिक है।

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस अवधि में एसी लोकल ट्रेनों में 1.10 लाख मामलों से 3.51 करोड़ रुपये, प्रथम श्रेणी डिब्बों में 1.46 लाख मामलों से 4.66 करोड़ रुपये और द्वितीय श्रेणी डिब्बों में 11.68 लाख मामलों से 58.60 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में किराए के अंतर के 50,809 मामलों से 2.98 करोड़ रुपये तथा बिना बुक किए गए सामान के 1.40 लाख मामलों से 1.56 करोड़ रुपये वसूले गए।

    फरवरी 2026 के दौरान ही अनियमित यात्रा के 1.65 लाख मामले सामने आए, जिनसे 8.58 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। मध्य रेल के अनुसार टिकट जांच टीमों द्वारा उपनगरीय, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में नियमित विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाई जा सके।

    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि जुर्माने और असुविधा से बचा जा सके।

  • Scrap Scam:तुर्भे गुड्स शेड में रद्दी घोटाले की चर्चा: 300 किलो में से 200 किलो गायब होने का आरोप

    Scrap Scam:तुर्भे गुड्स शेड में रद्दी घोटाले की चर्चा: 300 किलो में से 200 किलो गायब होने का आरोप

    मुंबई: मध्य रेलवे के मुंबई मंडल अंतर्गत तुर्भे गुड्स शेड में कथित तौर पर रद्दी बिक्री को लेकर एक बड़ा घोटाला(Scam) सामने आने की चर्चा है। यहां कार्यरत सीजीएस गिरीश कुमार शर्मा पर 300 किलोग्राम रद्दी में से 200 किलोग्राम गायब कर केवल 100 किलोग्राम दिखाकर बिक्री करने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

    सूत्रों के अनुसार 13 जनवरी 2026 को गुड्स शेड में कुल 300 किलोग्राम रद्दी मौजूद थी, लेकिन दस्तावेज़ों में केवल 100 किलोग्राम रद्दी(Scrap) दिखाकर उसकी बिक्री कर दी गई। इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह बताई जा रही है कि बिक्री से संबंधित दस्तावेज़ों पर न तो सीसीआई के हस्ताक्षर हैं और न ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की उपस्थिति दर्ज है।

    नियमों के अनुसार इस प्रकार की किसी भी बिक्री प्रक्रिया में संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी और दस्तावेज़ों पर उनके हस्ताक्षर अनिवार्य होते हैं। ऐसे में इस पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। चर्चा है कि आखिर 300 किलो रद्दी में से 200 किलो कहां चली गई और क्या यह पूरा मामला अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ है या फिर जिम्मेदार विभाग की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ।

    बताया जाता है कि संबंधित अधिकारी के कार्यकाल के दौरान समय पालन और कार्यप्रणाली को लेकर भी पहले कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

    अब इस मामले को लेकर रेलवे प्रशासन की भूमिका पर सबकी निगाहें टिकी हैं। यह देखना होगा कि क्या उच्च अधिकारी इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर सच्चाई सामने लाते हैं या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में ही दबकर रह जाता है।