इंडिया ब्लॉक के पास विकास का कोई रोडमैप नहीं है, इसलिए गठबंधन बिखर गया: केशव उपाध्ये

Written by

in

,

नई दिल्ली। भाजपा नेता केशव उपाध्ये ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव, ‘इंडिया’ ब्लॉक, केंद्रीय बजट, संजय राउत के अलावा महाकुंभ में भगदड़ पर अपने विचार साझा किए हैं। केशव उपाध्ये ने मीडिया से बातचीत करने के समय कहा है कि, जब इंडिया ब्लॉक बना था, तो उसका कोई भी एक स्पष्ट एजेंडा नहीं था। उनके पास पीएम मोदी और भाजपा का विरोध करने के अलावा अन्य कोई भी उद्देश्य नहीं था। लेकिन विकास का कोई रोडमैप ना होने के चलते ये गठबंधन ज्यादा नहीं टिक पाया था।
केशव उपाध्ये का कहना है कि, दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच झगड़े और विरोध की स्थिति साफ दिखती है। इसकी वजह यह है कि दोनों पार्टियां विकास पर जोर नहीं दे रही थीं, बल्कि एक-दूसरे को नीचा दिखाने में व्यस्त थीं। इसी कारण दिल्ली की जनता अब भाजपा की तरफ देख रही है, क्योंकि भाजपा ने हमेशा अपने एजेंडा और विकास पर जोर दिया है।
केशव उपाध्ये ने अरविंद केजरीवाल की राजनीति पर भी कई सारे सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि, उनकी राजनीति को लोग स्वीकार नहीं करेंगे, क्योंकि राजनीति में ईमानदारी जरूरी है। अरविंद केजरीवाल के इस व्यवहार को लोग गलत मान रहे हैं और चुनाव आयोग ने भी उनका जवाब मांगा है।
महाकुंभ हादसे को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा है कि, कुंभ मेले के दौरान एक दुर्घटना हुई, लेकिन वहां आयोजकों ने इसे बहुत अच्छे तरीके से संभाला। इस बारे में एक समिति का गठन किया गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। इस बीच, उन्होंने संजय राउत(Sanjay Raut) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे बिना ठोस सबूत के सिर्फ आरोप लगाते रहते हैं। जनता भी अब उनकी बातों को गंभीरता से नहीं ले रही है।
बजट 2025-26 पर केशव उपाध्ये ने कहा है कि बजट बहुत आवश्यक है, क्योंकि मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 10 साल में देश की अर्थव्यवस्था और विकास में काफी सुधार हुआ है। मोदी जी ने हमेशा गरीबों के लिए काम किया है और उम्मीद की जा रही है कि आगामी बजट भी देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण होगा। पूरे विश्व में अब भारत की गरिमा बढ़ी है। इस तरह से देखा जाए, तो आने वाला बजट देश के विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा और इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *