Navratra News: डॉ. अनील काशी मुरारका ने किया श्री शतचंडी महायज्ञ के पंडाल का लोकार्पण, मलाड में 10 दिवसीय आयोजन शुरू

डॉ. अनील काशी मुरारका ने किया श्री शतचंडी महायज्ञ के पंडाल का लोकार्पण

मुंबई। श्री रानी सती प्रचार समिति, मलाड (पूर्व) द्वारा अपनी स्थापना के 50वें स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में यज्ञ वाटिका, मलाड पूर्व में 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ 20 सितंबर को रात 9:30 बजे उद्योगपति एवं समाजसेवी डॉ. अनील काशी मुरारका द्वारा पंडाल के लोकार्पण के साथ हुआ।
लोकार्पण समारोह में डॉ. मुरारका ने कहा, “यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी आध्यात्मिक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और समाज सेवा के संकल्प का उत्सव है।”

डॉ. अनील काशी मुरारका ने किया श्री शतचंडी महायज्ञ के पंडाल का लोकार्पण

इस अवसर पर मुख्य यजमान विजय पोद्दार एवं उनकी धर्मपत्नी रितु पोद्दार भी उपस्थित रहे। समिति की अध्यक्ष कुसुम माहेश्वरी ने जानकारी दी कि इस महायज्ञ में पूरे मुंबई से श्रद्धालु भाग लेंगे। प्रतिदिन सुबह से शाम तक वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, दुर्गा सप्तशती पाठ, प्रवचन और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश भी देगा। मलाड की यज्ञ वाटिका इन दस दिनों तक आध्यात्मिक चेतना, भक्तिभाव और सांस्कृतिक समरसता का केंद्र बनी रहेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *