rashtriyaswabhimaan.com
Hindi News / Maharashtra / Politics

BMC Election 2025-26: मुंबईकरों को प्रशासन और बुनियादी सुविधाएँ देने में भ्रष्ट महायुती पूरी तरह नाकाम: सांसद वर्षा गायकवाड

राजीव गांधी भवन में बीएमसी के कथित भ्रष्टाचार पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करतीं सांसद वर्षा एकनाथ गायकवाड।
राजीव गांधी भवन में कांग्रेस ने बीएमसी के कथित भ्रष्टाचार पर आधारित युती काला चिट्ठा जारी करते हुए मुंबई अध्यक्षा व सांसद वर्षा एकनाथ गायकवाड़, सुरेश चंद्र राज हंस, विधायक असलम शेख
Article Top Ad

मुंबई महानगरपालिका में भ्रष्ट युती के कारनामों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रहार, प्रदर्शन का उद्घाटन

कांग्रेस का ऐलान: भ्रष्टाचारमुक्त, पारदर्शी और जनहितकारी मुंबई देंगे

मुंबई कांग्रेस का महायुती पर हमला, बीएमसी को खोखला करने और खुली लूट का आरोप

मुंबई।
मुंबई कांग्रेस ने महायुती सरकार पर मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को पूरी तरह खोखला करने, बीते तीन वर्षों में मुंबईकरों की गाढ़ी कमाई की खुली लूट करने और नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखने के गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का दावा है कि वर्ष 2017 से 2022 के दौरान बीएमसी की कुल कार्यक्षमता मात्र 38 प्रतिशत रही, जो प्रशासनिक विफलता का स्पष्ट प्रमाण है।

राजीव गांधी भवन में ‘युती काला चिट्ठा’ जारी

इन आरोपों को लेकर राजीव गांधी भवन में कांग्रेस द्वारा बीएमसी के कथित भ्रष्टाचार पर आधारित ‘युती काला चिट्ठा’ जारी किया गया। इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा एकनाथ गायकवाड़, मुंबई कांग्रेस प्रवक्ता सुरेशचंद्र राजहंस तथा पूर्व मंत्री व विधायक असलम शेख प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

नगर नियोजन और नागरिक सुविधाओं में विफल रही महायुती : वर्षा गायकवाड़

सभा को संबोधित करते हुए सांसद वर्षा गायकवाड़ ने भाजपा-नेतृत्व वाली महायुती पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि नगर नियोजन, प्रशासन और मूलभूत नागरिक सुविधाएँ देने में यह गठबंधन पूरी तरह असफल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुंबई को भ्रष्टाचार से मुक्त कर पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

12 हजार करोड़ की जमा राशि घटी, प्रदूषण में अव्वल मुंबई

सांसद गायकवाड़ ने आरोप लगाया कि बीते तीन वर्षों में बीएमसी की मुदत जमा राशि में करीब 12 हजार करोड़ रुपये की गिरावट आई है। आज मुंबई देश में वायु प्रदूषण के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गई है। निर्माण कार्यों से उठने वाली धूल आम नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है।

बेस्ट को कमजोर करने और निजीकरण की साजिश का आरोप

उन्होंने कहा कि मुंबईकरों की जीवनरेखा मानी जाने वाली बेस्ट को जानबूझकर घाटे में डालकर यात्रियों पर लगातार भाड़ावृद्धि का बोझ डाला जा रहा है। किराए लगभग दोगुने कर दिए गए हैं और सार्वजनिक परिवहन को कमजोर कर बेस्ट डिपो की जमीनें निजी हाथों में देने की साजिश रची जा रही है।

मिठी नदी गाद घोटाले का भी जिक्र

सांसद गायकवाड़ ने मिठी नदी की सफाई के नाम पर हजारों करोड़ रुपये के गाद घोटाले का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि फर्जी एमओयू के जरिए ठेकेदारों और अधिकारियों द्वारा खुली लूट की गई, जो महायुती सरकार के भ्रष्ट कारभार का उदाहरण है।

उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा,
“मुंबईकरों की यह लूट अब बंद होनी चाहिए। इसके लिए भ्रष्ट महायुती को सत्ता से बाहर करना जरूरी है।”

कांग्रेस सत्ता में आई तो मुंबई के लिए ये वादे

सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि यदि मुंबई महानगरपालिका में कांग्रेस की सत्ता आती है तो—

  • बेस्ट बेड़े में 6,000 से अधिक नई बसें शामिल की जाएंगी
  • हर मुंबईकर को यूनिवर्सल फ्री हेल्थ कार्ड और मुफ्त दवाइयाँ दी जाएंगी
  • बंद पड़ी मराठी स्कूलों को पुनः शुरू कर उनका नवीनीकरण किया जाएगा
  • मुंबई की पानी आपूर्ति 5,000 एमएलडी तक बढ़ाई जाएगी
  • पथविक्रेता अधिनियम 2014 को सख्ती से लागू किया जाएगा
  • निर्माण कार्यों से होने वाले प्रदूषण पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगले सप्ताह कांग्रेस और महाआघाड़ी के सहयोगी दल संयुक्त जाहीरनामा जारी करेंगे

Article Inline Ad
Article Bottom Ad