Tag: cricket news

  • Women’s T20 World Cup: स्कॉटलैंड ने महिला टी-20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा की!

    Women’s T20 World Cup: स्कॉटलैंड ने महिला टी-20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा की!

    Women’s T20 World Cup: स्कॉटलैंड ने आगामी आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर है। स्कॉटलैंड का यह दूसरा विश्वकप है। अनुभवी ऑल-राउंडर कैथरीन ब्राइस स्कॉटलैंड को लगातार दूसरी बार टी-20 विश्व कप में टीम की अगुवाई करेंगी।

    स्कॉटलैंड ने आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप ग्लोबल क्वालिफायर के जरिए इंग्लैंड में होने वाले आने वाले टूर्नामेंट में जगह बनाई, जहां वे ग्रुप बी में साथी यूरोपियन टीम, नीदरलैंड्स के बाद दूसरे नंबर पर रहकर सुपर सिक्स में पहुंचे।

    बंगलादेश से हारने के बावजूद, स्कॉटलैंड सुपर सिक्स में आयरलैंड और अमेरिका पर अहम जीत हासिल करने में कामयाब रहा, और ग्लोबल क्वालिफ़ायर में तीसरे नंबर पर रहा, इस तरह महिला टी-20 विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली।

    महिला टी-20 विश्व कप के लिए स्कॉटलैंड टीम इस प्रकार है: कैथरीन ब्राइस (कप्तान), क्लो एबेल, ओलिविया बेल, सारा ब्राइस, डार्सी कार्टर, प्रियनाज़ चटर्जी, गैब्रिएला फोंटेनला, कैथरीन फ्रेज़र, कर्स्टी गॉर्डन, ऐल्सा लिस्टर, मैसी मैसेरा, अबताहा मकसूद, मेगन मैककॉल, रेचल स्लेटर और पिप्पा स्प्राउल।

  • LSG vs CSK: एलएसजी को जीतने के लिए सैमसन और ओवर्टन को रोकना जरुरी!

    LSG vs CSK: एलएसजी को जीतने के लिए सैमसन और ओवर्टन को रोकना जरुरी!

    LSG vs CSK: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक की भिड़ंत काफ़ी दिलचस्प रही है, जहां एलएसजी का पलड़ा थोड़ा भारी नज़र आता है। दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक छह मुक़ाबले खेले गए हैं, जिसमें एलएसजी ने तीन और सीएसके ने दो मैच जीते हैं, जबकि एक मुक़ाबला बेनतीजा रहा। चेन्नई में दोनों टीमें दो बार आमने सामने आई हैं और यहां दोनों ने एक एक मैच जीता है। पिछले सीज़न सीएसके ने मुक़ाबला अपने नाम किया था, लेकिन 2024 में चेन्नई में हुई आख़िरी भिड़ंत में एलएसजी ने जीत दर्ज की थी।

    आसान ट्रिक: सैमसन को पावरप्ले में रोकिए और मैच जीतिए
    संजू सैमसन एक बार फिर सीएसके के लिए गेम चेंजर साबित हुए। दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ़ मुश्किल रन चेज़ में उन्होंने 52 गेंदों पर नाबाद 87 रन की पारी खेली, जो इस आईपीएल में उनका तीसरा 50 प्लस स्कोर था। सैमसन का यह सीज़न उतार चढ़ाव भरा रहा है। 10 पारियों में वह छह बार 15 रन से कम के स्कोर पर आउट हुए हैं और हर बार पावरप्ले में विकेट गंवाया है।

    सम्बंधित ख़बरें: Meeting on BCCI Guidelines: पंजाब किंग्स, बीसीसीआई की गाइडलाइंस मीटिंग के दौरान अर्शदीप के व्लॉग्स पर चर्चा करेगा!

    वहीं, चार बार उन्होंने 40 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक शामिल हैं, और ख़ास बात यह है कि ये चारों पारियां टीम की जीत में आई हैं। जब सैमसन पावरप्ले में आउट हुए, तब टीम को छह में से पांच मैचों में हार मिली। वहीं, जब वह पावरप्ले के बाद तक टिके, तब सीएसके ने चारों मुक़ाबले जीते। 2026 के पूरे टी20 सीज़न में भी यही कहानी देखने को मिली है। सैमसन ने इस साल 20 टी20 पारियों में छह अर्धशतक लगाए हैं और ये सभी पारियां टीम की जीत में आई हैं।

    ओवर्टन के ख़िलाफ़ इकॉनमी को नौ से ऊपर रखिए
    जेमी ओवर्टन इस सीजन अपनी हार्ड लेंथ गेंदबाज़ी से लगातार बल्लेबाज़ों को परेशान कर रहे हैं। आईपीएल 2026 में उनकी 31 प्रतिशत गेंदें हार्ड लेंथ पर रही हैं और इस दौरान उनकी इकॉनमी सिर्फ़ 6.8 की रही है। ओवर्टन ने इस सीजन अब तक नौ पारियों में 11 विकेट लिए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 13 और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 18 रन देकर चार विकेट रहा है। सीएसके के नतीजों पर भी उनके प्रदर्शन का सीधा असर दिखा है। जब ओवर्टन की इकॉनमी नौ से कम रही, तब टीम ने चारों मैच जीते। वहीं, नौ या उससे अधिक इकॉनमी रहने पर सीएसके को पांच में से चार मुक़ाबलों में हार मिली।

  • IPL 2026: मुंबई इंडियंस का 14 साल का वनवास खत्म, पहले मैच में शानदार जीत

    IPL 2026: मुंबई इंडियंस का 14 साल का वनवास खत्म, पहले मैच में शानदार जीत

    मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है। पिछले कुछ सालों से लगा बुरा दाग आखिरकार मिट गया है। मुंबई इंडियंस 2013 से 2025 तक IPL में अपना पहला मैच हारती रही थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।
    मुंबई इंडियंस का पहले मैच में हार का 14 साल का वनवास आखिरकार खत्म हो गया है। मुंबई इंडियंस ने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत के लिए 221 रन का टारगेट दिया था। नमन धीर ने आखिरी ओवर की पहली बॉल पर चौका लगाया और मुंबई इंडियंस जीत गई। मुंबई इंडियंस ने IPL टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार 221 रन का टारगेट सफलतापूर्वक चेज किया है।