Tag: मुंबई पुलिस

  • Pune Municipal Corporation:अनुशासन’ वाली बीजेपी में अंदरूनी जंग, दो महिला पार्षदों का विवाद सीएम तक पहुंचा

    Pune Municipal Corporation:अनुशासन’ वाली बीजेपी में अंदरूनी जंग, दो महिला पार्षदों का विवाद सीएम तक पहुंचा

    Pune Municipal Corporation: भारतीय जनता पार्टी में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है। पूणे महानगरपालिका (Pune Municipal Corporation) के प्रभाग 22 की दो महिला पार्षदों के बीच विवाद अब पुलिस स्टेशन से होते हुए सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है, जिससे पार्टी की अनुशासित छवि पर सवाल उठने लगे हैं। (Internal Strife within the BJP)

    जानकारी के अनुसार, भाजपा पार्षद अर्चना पाटील और मृणाल कांबळे के बीच लंबे समय से चल रहा मतभेद अब खुले टकराव में बदल गया है। अर्चना पाटील ने आरोप लगाया है कि मृणाल कांबळे ने उनका मॉर्फ किया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की। साथ ही पुलिस आयुक्त की मौजूदगी में हुई बैठक के बयानों को भी तोड़-मरोड़कर उनके नाम से प्रसारित किए जाने का आरोप लगाया गया है।

    अर्चना पाटील ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और देवेन्द्र फडणवीस को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि पार्टी के भीतर कई बार मुद्दा उठाने के बावजूद समाधान नहीं निकला। दूसरी ओर, मृणाल कांबळे ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे “पब्लिसिटी स्टंट” करार दिया है। उनका कहना है कि विकास कार्यों में बाधा डालने के लिए जानबूझकर विवाद खड़ा किया जा रहा है।

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अनुशासन और कैडर आधारित राजनीति का दावा करने वाली भाजपा के भीतर इस तरह का खुला विवाद नेतृत्व के लिए चुनौती बन सकता है, खासकर जब मामला सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंच चुका हो। फिलहाल, पार्टी नेतृत्व की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

  • Traffic in Malad: मालाड में ट्रैफिक पुलिस नदारद, ‘मीट चौकी’ बना जाम का जाल

    Traffic in Malad: मालाड में ट्रैफिक पुलिस नदारद, ‘मीट चौकी’ बना जाम का जाल

    मुंबई: Malad के मीट चौकी इलाके में बुधवार दोपहर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। ट्रैफिक पुलिस की गैरमौजूदगी के चलते भीषण जाम लग गया, जिसमें हजारों लोग घंटों फंसे रहे। (Traffic in Malad) तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि जाम की वजह किसी विशेष चेकिंग अभियान नहीं, बल्कि चौराहे पर ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति रही।

    इसी दौरान एक समुदाय के पर्व के चलते मंदिर के पास अचानक भीड़ बढ़ गई, लेकिन उसे संभालने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया। नतीजतन सड़क पर अव्यवस्था फैल गई और वाहन चालक अपनी-अपनी दिशा में निकलने की कोशिश में जाम और बढ़ता गया।इस स्थिति का सबसे ज्यादा असर दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और डिलीवरी कर्मियों पर पड़ा, जबकि गर्मी के कारण बच्चों और बुजुर्गों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय पर ट्रैफिक पुलिस तैनात होती और भीड़ प्रबंधन किया जाता, तो हालात इतने बिगड़ते नहीं। यह घटना एक बार फिर मुंबई की ट्रैफिक व्यवस्था की कमजोर तैयारियों को उजागर करती है, जहां संभावित भीड़ के बावजूद प्रभावी योजना का अभाव नजर आया।

  • MMRDA: शिवसेना के आरोपों के बाद जागा एमएमआरडीए, 90 करोड़ का विक्रोली फुटओवर ब्रिज टेंडर रद्द

    MMRDA: शिवसेना के आरोपों के बाद जागा एमएमआरडीए, 90 करोड़ का विक्रोली फुटओवर ब्रिज टेंडर रद्द

    मुंबई: Mumbai Metropolitan Region Development Authority (एमएमआरडीए) ने विक्रोली में प्रस्तावित 90 करोड़ रुपये के फुटओवर ब्रिज की निविदा प्रक्रिया रद्द कर दी है। यह फैसला Anil Parab द्वारा लगाए गए धांधली, कार्टेलाइजेशन और रिगिंग के आरोपों के बाद लिया गया। (MMRDA)

    एमएमआरडीए ने न सिर्फ टेंडर रद्द किया, बल्कि प्रक्रिया से पीछे हटने वाले बोलीदाताओं की अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) जब्त करने का भी निर्णय लिया है। इस कदम से परियोजना में अनियमितताओं की पुष्टि होने के संकेत मिले हैं।परब की शिकायत के बाद प्राधिकरण ने एक सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया। एमएमआरडीए के प्रकल्प संचालक बसवराज एम. बी. ने पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी।

    क्या थे आरोप?
    अनिल परब ने 10 अप्रैल 2026 को एमएमआरडीए आयुक्त संजय मुखर्जी को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि विक्रोली फुटओवर ब्रिज, बीकेसी-चुनाभट्टी कनेक्टर और अटल सेतु से जुड़ी परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी हुई है। उन्होंने कहा था कि 90 करोड़ रुपये के इस टेंडर को दो महीने तक खोला ही नहीं गया और 8 में से 6 बोलीदाताओं ने दबाव में अपने नाम वापस ले लिए, जिससे केवल 2 कंपनियां बचीं।

    ‘सिर्फ रद्द करना काफी नहीं’
    टेंडर रद्द होने के बाद अनिल परब ने फैसले का स्वागत किया, लेकिन इसे अधूरा कदम बताया। उन्होंने मांग की कि संबंधित कंपनियों को ब्लैकलिस्ट किया जाए और भविष्य में ऐसी अनियमितताओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

  • Mahayuti’ government: पेड़ कटाई के नियम आसान, ‘विकास’ बनाम पर्यावरण पर घमासान

    Mahayuti’ government: पेड़ कटाई के नियम आसान, ‘विकास’ बनाम पर्यावरण पर घमासान

    मुंबई: Maharashtra में महायुति सरकार (Mahayuti’ government) के नए फैसले ने विकास और पर्यावरण के बीच बहस को तेज कर दिया है। सरकार ने परियोजनाओं को गति देने के नाम पर पेड़ कटाई की अनुमति प्रक्रिया को आसान बना दिया है। नए नियमों के तहत पेड़ कटाई की मंजूरी की समयसीमा 30 दिनों से घटाकर 15 दिन कर दी गई है। साथ ही जरूरी दस्तावेजों की संख्या 11 से घटाकर 5 कर दी गई है, जिससे सरकारी और निजी परियोजनाओं के रास्ते में आने वाले पेड़ों को हटाना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।

    इस फैसले को Devendra Fadnavis की ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ पहल का हिस्सा बताया जा रहा है। हालांकि, इस कदम को लेकर पर्यावरणविदों और विपक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि पहले ही राज्य में सड़क, मेट्रो और रियल एस्टेट परियोजनाओं के कारण बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई हो रही है। ऐसे में नियमों को और आसान करना हरियाली पर गंभीर असर डाल सकता है। इससे गर्मी, प्रदूषण, जल संकट और जैव विविधता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

    वहीं सरकार का दावा है कि सभी प्रस्तावों की जांच के बाद ही मंजूरी दी जाएगी। दूसरी ओर, आलोचकों का कहना है कि समय और दस्तावेज कम करने से प्रक्रिया की सख्ती कम हो सकती है। इसी बीच मुख्यमंत्री ने राज्य में 300 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य भी रखा है, लेकिन विपक्ष इसे केवल कागजी घोषणा बता रहा है।

  • प्रेमिका के परिवार की मानसिक प्रताड़ना से तंग कॉन्स्टेबल ने किया आत्महत्या

    प्रेमिका के परिवार की मानसिक प्रताड़ना से तंग कॉन्स्टेबल ने किया आत्महत्या

    मुंबई: मुंबई पुलिस में हाल ही में भर्ती हुए 32 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल ने अपनी प्रेमिका के परिवार द्वारा किए जा रहे मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रेमिका की मां ने उसे धमकी दी थी—“जान दे दे, नहीं तो तेरी नौकरी खत्म करवा देंगे।” इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इस मामले में वाकोला पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    प्रशिक्षण केंद्र में दी जान

    जानकारी अनुसार मृतक का नाम भैयासाहब भीमराव व्हावले (32) है। उनकी नियुक्ति 7 फरवरी 2026 को मुंबई पुलिस में चालक पद पर हुई थी। वह कलिना स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग ले रहे थे। 15 मार्च की सुबह उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    सुसाइड नोट में चौंकाने वाला खुलासा

    घटना के बाद पुलिस को उनकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। इस नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के नाम लिखे हैं। भैयासाहब का नांदेड़ जिले के हादगांव की दिव्या नाम की युवती से प्रेम संबंध था, लेकिन लड़की के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।सुसाइड नोट के अनुसार, युवती के पिता ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी, जबकि मां ने कहा था—“आत्महत्या कर लो, नहीं तो तुम्हारी नौकरी खत्म करवा देंगे।” लगातार हो रहे मानसिक दबाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

    आरोपियों पर केस दर्ज

    भैयासाहब के पिता की शिकायत पर वाकोला पुलिस ने युवती के माता-पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रकाश खांडेकर के मार्गदर्शन में जांच जारी है।सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की पुष्टि के लिए फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

  • Mumbai BMC News: मुंबई में शिवसेना कॉरपोरेटर्स के लिए विशेष ट्रेनिंग कैंप, एकनाथ शिंदे देंगे मार्गदर्शन

    आर. एस. नेटवर्क

    मुंबई | मुंबई महानगरपालिका चुनाव में जीत हासिल करने वाले शिवसेना के 29 नवनिर्वाचित कॉरपोरेटर्स के लिए मुंबई में एक विशेष ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया है। यह जानकारी युवा सेना के जनरल सेक्रेटरी और कॉरपोरेटर अमेय घोले ने दी।अमेय घोले ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान शिवसेना के मुख्य नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कॉरपोरेटर्स को मुंबई महानगरपालिका की कार्यप्रणाली, प्रमुख विकास योजनाओं और आगामी पांच वर्षों के रोडमैप पर विस्तृत मार्गदर्शन देंगे। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता वार्ड स्तर पर प्रभावी ढंग से कार्य करने के तरीकों की भी जानकारी देंगे।यह तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप मुंबई के होटल ताज लैंड्स एंड में आयोजित किया जा रहा है। घोले ने कहा कि चुनाव परिणाम घोषित होने के अगले ही दिन से शिवसेना के कॉरपोरेटर्स ने जनहित के कार्यों की शुरुआत कर दी है, ताकि जनता द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरा जा सके।उन्होंने यह भी बताया कि राज्यभर में शिवसेना के कुल 397 कॉरपोरेटर्स निर्वाचित हुए हैं, जो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में जनता के भरोसे और पार्टी की बढ़ती ताकत को दर्शाता है।मुंबई के महापौर पद को लेकर घोले ने स्पष्ट किया कि यह पद ग्रैंड अलायंस के खाते में जाएगा और इस संबंध में अंतिम निर्णय पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।

  • अनंत चतुर्दशी से पहले मुंबई पुलिस को मिला धमकी भरा मैसेज, मुंबई दहशतगर्दों के निशाने पर!

    अनंत चतुर्दशी से पहले मुंबई पुलिस को मिला धमकी भरा मैसेज, मुंबई दहशतगर्दों के निशाने पर!

    मुंबई। अनंत चतुर्दशी जैसे बड़े अवसर पर मुंबई पुलिस को एक सनसनीखेज धमकी भरा मैसेज मिला है। यह मैसेज ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर पर भेजा गया, जिसमें दावा किया गया कि शहर की 34 गाड़ियों में मानव बम लगाए गए हैं। धमकी देने वाले ने खुद को “लश्कर-ए-जिहादी” संगठन का सदस्य बताया और दावा किया कि 14 पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुस चुके हैं, जो 400 किलो आरडीएक्स से मुंबई को दहला देंगे। संदेश में यहां तक कहा गया कि इस हमले में करीब 1 करोड़ लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।

    34 गाड़ियों में ‘मानव बम’ लगाने का दावा, 14 पाक आतंकी भारत में घुसे

    इस धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। मुंबई पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और हर संभावित जगह पर सुरक्षा का घेरा और मजबूत कर दिया गया है। बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड, एटीएस, क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। पुलिस ने व्हाट्सऐप मैसेज के स्रोत का पता लगाने के लिए डिजिटल जांच शुरू कर दी है। साथ ही मुंबईकरों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बलों की मौजूदगी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी संभावित आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस धमकी को हल्के में नहीं लिया जा रहा है और हर एंगल से जांच जारी है। मुंबई पुलिस ने दो टूक कहा है कि धमकी देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, शहर की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

  • Mumbai Crime Branch Rescues Victim from the Clutches of International Kidnapping and Extortion Gang:”मुंबई क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय अपहरण गिरोह के कब्जे से पीड़ित को सुरक्षित बचाया

    मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा अपहरण पीड़ित को बचाने और आरोपी गिरोह की गिरफ्तारी की जानकारी देते डीसीपी राज तिलक रोशन

    मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने अपहरण और जबरन वसूली जैसे संगीन मामलों में शामिल एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के चंगुल से एक पीड़ित को सुरक्षित बचा लिया है। इस कार्रवाई की जानकारी उप आयुक्त क्राइम ब्रांच, राज तिलक रोशन ने प्रेस कांफ्रेंस में दी।

    पुलिस के अनुसार, 13 जून की दोपहर, 3 अलग-अलग मोटर कारों में सवार आरोपियों ने होटल अलीबाबा, ओशिवारा, जोगेश्वरी पश्चिम से दो लोगों का अपहरण कर लिया और उन्हें रायगढ़ जिले के एक फार्महाउस में ले जाकर बंदी बना लिया। इसके बाद, पीड़ितों के साथ अमानवीय मारपीट कर फिरौती की मांग की गई।

    इस मामले की गंभीरता को देखते हुए 10 जुलाई को ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। उच्च अधिकारियों के आदेश पर इसे अपराध शाखा को सौंपा गया। चूंकि आरोपी पहले से ही मकोका, NDPS, अपहरण, जबरन वसूली, और अवैध हथियार रखने जैसे कई मामलों में वांछित थे, इसलिए विशेष सतर्कता बरती गई।

    डीसीपी राज तिलक रोशन के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच की 6 टीमों ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की। 15 जून की रात, 3 आरोपियों को उत्तर प्रदेश के बांदा से तथा 4 को मुंबई व रायगढ़ से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से अपहरण में उपयोग की गई गाड़ियां, मोबाइल फोन, डोंगल आदि जब्त किए गए।

    क्राइम ब्रांच की तत्परता से पीड़ित को एक महीने तक चले अपहरण और अत्याचार के बाद सुरक्षित बचाया गया। गिरफ्तार आरोपियों को 19 जुलाई 2025 तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

  • Mumbai’s Hawkers Fighting Alone for Livelihood, Struggling Against the System and BMC:”अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे मुंबई और उपनगरों के फेरीवाले, आजीविका पर मंडरा रहा संकट”

    मुंबई की सड़कों पर सामान बेचते और विरोध करते फेरीवाले, जिनकी रोजी-रोटी पर मंडरा रहा संकट

    मुंबई:
    देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की पहचान जहां एक ओर ऊंची इमारतें और तेज़ रफ्तार ज़िंदगी है, वहीं दूसरी ओर फुटपाथों पर बैठकर जिंदगी की जंग लड़ते फेरीवाले भी इसका अभिन्न हिस्सा हैं। महज़ 5 रुपये में धनिया, मिर्ची और कड़ी पत्ता देने वाले ये फेरीवाले शहर के आमजन के जीवन का अहम हिस्सा हैं, लेकिन आज ये अपने अस्तित्व और आजीविका की लड़ाई लड़ रहे हैं।

    भाजपा नेता व पूर्व उपमहापौर बाबुभाई भवानजी ने कहा कि मुंबई के फेरीवाले “क्रूरता नहीं, सहानुभूति के पात्र” हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई में लगभग 3 लाख फेरीवाले हैं, जिनके परिवार सहित यह आंकड़ा 10 लाख से ऊपर जाता है। ये लाखों किसानों, फैक्ट्रियों और कामगारों के उत्पाद आम जनता तक पहुंचाते हैं, जिससे यह आंकड़ा 20–25 लाख लोगों की रोज़ी-रोटी से जुड़ जाता है।

    फेरीवालों की कमाई का बड़ा हिस्सा मनपा और पुलिस की भ्रष्ट वसूली में चला जाता है। अगर यह बंद हो जाए तो फेरीवाले और सस्ते दामों में सामान बेच सकते हैं। मनपा द्वारा दस्तावेज़ों के अभाव में लाइसेंस न देना, फुटपाथों से हटाने की कार्रवाई और पुलिस की मनमानी फेरीवालों की रोज़ी-रोटी पर संकट ला रही है।

    पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी के खिलाफ फेरीवालों की एकजुटता ने इतिहास रचा था जब उनके बयान से नाराज होकर फेरीवालों ने उन्हें हरवाया था। बाबुभाई ने कहा कि आज भी अगर फेरीवाले एकजुट हो जाएं, तो वे एक बड़ा वोट बैंक बन सकते हैं और राजनीतिक संतुलन को बदल सकते हैं।

    भवानजी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने फेरीवाला कानून बनाया और नरेंद्र मोदी सरकार ने मुद्रा लोन योजना के तहत फेरीवालों की मदद की, लेकिन मुंबई मनपा इस पर अमल नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि मनपा के कुछ लोग खुद दुकान लगवाते हैं और बाद में सामान जब्त कर लेते हैं, जिससे करोड़ों का भ्रष्टाचार होता है।

    आज जरूरत है कि फेरीवालों को डोमिसाइल जैसे ज़रूरी दस्तावेज़ दिलाए जाएं, उनके लिए पुनर्वास की व्यवस्था हो और कानूनी सुरक्षा मिले, ताकि वे डर और अपमान से मुक्त होकर व्यापार कर सकें। वरना यह संकट लाखों गरीबों और आमजन के लिए भी बड़ी मुश्किलें खड़ी कर देगा।

  • चोरी की मोटरसाइकिल सहित शातिर चोर पेल्हार पुलिस की गिरफ्त में

    चोरी की मोटरसाइकिल सहित शातिर चोर पेल्हार पुलिस की गिरफ्त में

    नालासोपारा पूर्व, 20 जून | राष्ट्रीय स्वाभिमान:संवाददाता
    पेल्हार पुलिस स्टेशन अंतर्गत अपराध शाखा की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी वसीम बशीर शेख को रंगे हाथों मोटरसाइकिल चोरी करते हुए गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने पिछले दो महीनों में पाँच मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की है।

    पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अयान मेडिकल, वाकनपाड़ा, नालासोपारा पूर्व के सामने स्थित अजय कुमार रामचंद्र यादव के इलेक्ट्रॉनिक मोटरसाइकिल गैराज से हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल चुराई थी। पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

    वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र वनकोटी के मार्गदर्शन में जांच के दौरान अपराध शाखा को विश्‍वसनीय जानकारी मिली, जिसके आधार पर वसीम शेख को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने दो मोटरसाइकिल काट दी हैं, जबकि तीन मोटरसाइकिल और अन्य पुर्जे बरामद किए गए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत ₹1,72,100/- आंकी गई है।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।