Tag: Automotive Industry

  • Force Motors: फोर्स मोटर्स ने भारत में पेश किया 2 लाखवां मर्सिडीज-बेंज इंजन

    Force Motors: फोर्स मोटर्स ने भारत में पेश किया 2 लाखवां मर्सिडीज-बेंज इंजन

    Force Motors: फोर्स ने पुणे के चाकण स्थित अपने इंजन निर्माण संयंत्र से का 2,00,000वां इंजन तैयार कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि दोनों कंपनियों के बीच लंबे समय से चल रही विनिर्माण साझेदारी को दर्शाती है।

    फोर्स मोटर्स और मर्सिडीज-बेंज के बीच यह सहयोग वर्ष 1997 से जारी है, जिसके तहत भारत में बनने वाली मर्सिडीज-बेंज की कारों और एसयूवी के लिए इंजन और एक्सल का निर्माण किया जाता है। कंपनी द्वारा तैयार किया गया यह 6-सिलेंडर एम256 इंजन मर्सिडीज-बेंज की जीएलएस 450 एसयूवी में लगाया गया है।

    इस अवसर पर फोर्स मोटर्स के प्रबंध निदेशक प्रसन फिरोदिया और मर्सिडीज-बेंज के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में मर्सिडीज-बेंज ग्रुप के शीर्ष अधिकारी, मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक संतोष अय्यर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

    प्रसन फिरोदिया ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उत्पादन का आंकड़ा नहीं, बल्कि दोनों कंपनियों के बीच विश्वास, गुणवत्ता और तकनीकी उत्कृष्टता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि चाकण संयंत्र को मर्सिडीज-बेंज के वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है और यहां निर्मित हर इंजन उच्च गुणवत्ता का प्रमाण है।

    यह साझेदारी भारत-जर्मन औद्योगिक सहयोग का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है, जिसने देश में ऑटोमोटिव विनिर्माण के स्तर को ऊंचा उठाने में योगदान दिया है। “मेक इन इंडिया” पहल के तहत फोर्स मोटर्स द्वारा वैश्विक स्तर की इंजीनियरिंग क्षमता का प्रदर्शन किया जा रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहनीय है।

  • Toyota Technical Education Program: छत्रपति संभाजीनगर में टोयोटा टेक्निकल एजुकेशन प्रोग्राम का शुभारंभ!

    Toyota Technical Education Program: छत्रपति संभाजीनगर में टोयोटा टेक्निकल एजुकेशन प्रोग्राम का शुभारंभ!

    Toyota Technical Education Program: ऑटोमोबाइल क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने शारयू टोयोटा के सहयोग से छत्रपति संभाजीनगर स्थित सीएसएमएसएस कॉलेज ऑफ पालीटेक्निक में टोयोटा टेक्निकल एजुकेशन प्रोग्राम (टी-टीईपी) का उद्घाटन किया। यह पहल भारत सरकार की ‘स्किल इंडिया’ और ‘मेक इन इंडिया’ दृष्टि को समर्थन देने की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

    नव स्थापित प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन रंजीत पी. मुलाय, पद्माकर एच. मुलाय, डॉ. श्रीकांत जी. देशमुख, डॉ. शशिकांत आर. डिकले, डॉ. गणेश बी. डोंगरे, नसीर मानेर तथा टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

    इस केंद्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। विशेष रूप से तकनीकी ट्रेड्स का अध्ययन कर रहे ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम से लाभ मिलेगा। टी-टीईपी पाठ्यक्रम में शैक्षणिक अध्ययन और वास्तविक औद्योगिक अनुभव का समन्वय किया गया है, जिसके अंतर्गत छात्रों को टोयोटा डीलरशिप्स में इंटर्नशिप का अवसर भी मिलेगा।

    कॉलेज में सर्विस एडवाइज़र और सेल्स कंसल्टेंट स्ट्रीम्स पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्राप्त होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत छह तकनीकी ट्रेड्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा इसकी वार्षिक क्षमता 480 विद्यार्थियों की है।

    प्रशिक्षण केंद्र में आधुनिक इंजन मॉडल्स, कंपोनेंट कट-सेक्शन, सिम्युलेटर्स और अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जो टोयोटा की हाइब्रिड एवं सर्विस टेक्नोलॉजी को समझने में विद्यार्थियों की सहायता करेंगे। इसके साथ ही व्यक्तित्व एवं कार्य संस्कृति विकास से संबंधित विशेष प्रशिक्षण सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है।

    इस अवसर पर शारयू टोयोटा के निदेशक नसीर मानेर ने कहा कि टी-टीईपी केवल एक प्रशिक्षण केंद्र नहीं, बल्कि उन युवाओं के लिए एक मजबूत मंच है जो ऑटोमोबाइल क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर की शिक्षा और स्थानीय अवसरों के समन्वय से विद्यार्थियों को सफलता के लिए आवश्यक कौशल प्रदान किए जा रहे हैं।

    टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कंट्री हेड एवं एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट अफेयर्स एंड गवर्नेंस) विक्रम गुलाटी ने कहा कि टी-टीईपी जैसी पहल का उद्देश्य युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाली व्यावहारिक शिक्षा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर, कुशल और उद्योग के लिए तैयार बनाना है। यह कार्यक्रम महाराष्ट्र सहित देशभर में तकनीकी शिक्षा और रोजगार कौशल को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

  • Force Motors की नई पेशकश: Traveller N रेंज में मिलेंगे एडवांस फीचर्स

    Force Motors की नई पेशकश: Traveller N रेंज में मिलेंगे एडवांस फीचर्स

    मुंबई: Force Motors ने अपनी नई Force Traveller N रेंज को लॉन्च कर दिया है। यह नई सीरीज एंबुलेंस, स्कूल बस और डिलीवरी वैन जैसे विभिन्न कमर्शियल उपयोगों के लिए तैयार की गई है। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल पहले से ज्यादा आधुनिक, आरामदायक और कम मेंटेनेंस लागत वाला है।फोर्स मोटर्स लिमिटेड ने अपनी नई फोर्स ट्रैवेलर एन रेंज लॉन्च की है, जिसे एंबुलेंस, स्कूल बस और डिलीवरी वैन जैसे उपयोगों के लिए तैयार किया गया है।

    नई रेंज में कार जैसा ड्राइवर केबिन, डिजिटल डिस्प्ले और 9-इंच टचस्क्रीन जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इसके साथ ही बेहतर सीटिंग, कम शोर और कंपन, तथा नया एयर कंडीशनिंग सिस्टम सफर को अधिक आरामदायक बनाता है।

    कंपनी के एमडी प्रसन्न फिरोदिया के अनुसार, इस मॉडल को ग्राहकों, ड्राइवरों और फ्लीट ऑपरेटरों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है, ताकि बेहतर परफॉर्मेंस और कम मेंटेनेंस लागत सुनिश्चित हो सके। कंपनी अब धीरे-धीरे पुराने ट्रैवेलर मॉडल्स की जगह इसी नई ‘एन’ रेंज को लाने की योजना बना रही है।

    कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रसन्न फिरोदिया ने कहा:

    “नई Traveller N रेंज को ग्राहकों, ड्राइवरों और फ्लीट ऑपरेटर्स के फीडबैक के आधार पर डिजाइन किया गया है। हमारा लक्ष्य बेहतर परफॉर्मेंस, ज्यादा आराम और कम मेंटेनेंस लागत देना है, ताकि यह हर सेगमेंट के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बने।”

    नई Force Traveller N रेंज में ड्राइवर और यात्रियों दोनों के अनुभव को बेहतर बनाने पर खास ध्यान दिया गया है। इसमें कार जैसा ड्राइवर केबिन दिया गया है, जो लंबे समय तक ड्राइविंग को अधिक सुविधाजनक बनाता है। इसके अलावा, वाहन में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 9-इंच टचस्क्रीन जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल की गई हैं, जिससे ड्राइविंग और ऑपरेशन दोनों आसान हो जाते हैं।