Tag: Bangladesh vs New Zealand

  • Bangladesh vs New Zealand: बंगलादेश बनाम न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबला पर फिरा पानी; मैच हुआ रद्द!

    Bangladesh vs New Zealand: बंगलादेश बनाम न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबला पर फिरा पानी; मैच हुआ रद्द!

    चटगांव: बंगलादेश और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को यहां होने वाला दूसरा टी-20 मैच लगातार हो रही बारिश की भेट चढ़ गया। आज यहां जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में जैसा कि अनुमान था टॉस के तय समय पर स्टेडियम में भारी बारिश शुरु हुई और यह लगातार जारी रही, जिसके बाद अधिकारियों मैच को रद्द करने का फैसला किया। (Bangladesh vs New Zealand)

    स्थानीय समयानुसार से अपराह्न बजे के आस-पास थोड़ी उम्मीद जगी जब बारिश कम होती दिखी, लेकिन जल्द ही यह फिर से तेज़ हो गई। 3.10 बजे से ओवर कम किए जाने लगे, और अगर शाम 5.16 बजे तक खेल शुरू हो जाता तो पाँच-पाँच ओवर का मैच हो सकता था।

    इसके बाद अंपायरों ने अधिक इंतजार नहीं किया और बारिश होने पर भी शाम 4.19 बजे मैच रद्द कर दिया। बंगलादेश तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है और अब उस सीरीज हारने का खतरा भी नहीं है। बंगलादेश तीसरे मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम कर सकता है। वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड शनिवार को ढाका में होने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 जीत हासिल कर सीरीज बराबर करने की उम्मीद करेगा।