Tag: Bihar Government

  • Bihar Women’s Helpline: महिला सुरक्षा की मजबूत कड़ी बनी 181 हेल्पलाइन, 69 हजार से अधिक मामलों में पहुंचाई मदद!

    Bihar Women’s Helpline: महिला सुरक्षा की मजबूत कड़ी बनी 181 हेल्पलाइन, 69 हजार से अधिक मामलों में पहुंचाई मदद!

    Bihar Women’s Helpline: राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए संचालित 181 महिला हेल्पलाइन संकटग्रस्त महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा बनकर उभरी है। यह टोल-फ्री सेवा 24 घंटे उपलब्ध है, जिसके माध्यम से महिलाएं घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, मानव तस्करी और अन्य शिकायतों की जानकारी देकर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

    संबंधित खबर: CJP Draws in Teenagers: सीजेपी ने किशोरों को किया आकर्षित, ‘जीवन के पहले प्रदर्शन’ में पहुंचे युवा!

    समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित इस हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक तुरंत पहुंचाया जाता है। अब तक हेल्पलाइन पर 69,101 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से 58,596 मामलों का सफलतापूर्वक समाधान किया गया है।

    हेल्पलाइन के जरिए पीड़ित महिलाओं को जरूरत के अनुसार पुलिस, वन स्टॉप सेंटर, अस्पताल, एम्बुलेंस, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा अन्य सहायता एजेंसियों से जोड़ा जाता है। साथ ही उन्हें कानूनी सहायता, काउंसलिंग, सुरक्षा और आश्रय जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। राज्य सरकार का कहना है कि 181 महिला हेल्पलाइन महिलाओं को त्वरित सहायता और न्याय दिलाने के साथ-साथ उन्हें आत्मविश्वास और सुरक्षा का एहसास कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

  • Bihar Relief Announcement: वज्रपात में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेगा चार लाख रुपये मुआवजा!

    Bihar Relief Announcement: वज्रपात में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेगा चार लाख रुपये मुआवजा!

    Bihar Relief Announcement: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने व्रजपात में हुई घटनाओं में मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री चौधरी ने राज्य में व्रजपात के कारण औरंगाबाद में 02, गया में 03, सारण में 1 और खगड़िया में 1 व्यक्ति की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

    संबंधित ख़बरें: Bihar Pink Bus Service: महिला चालकों की भर्ती और ट्रेनिंग की तैयारी तेज!

    चौधरी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग को मृतकों के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

    मुख्यमंत्री चौधरी ने सभी से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। खराब मौसम में यथासंभव घरों में रहें और सुरक्षित रहें।