Tag: Bihar News

  • Bihar Constable Recruitment: सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों की घोर उदासीनता, 4030 में 3134 रहे गैरहाजिर!

    Bihar Constable Recruitment: सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों की घोर उदासीनता, 4030 में 3134 रहे गैरहाजिर!

    Bihar Constable Recruitment: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से विशेष शाखा में सिपाही (सामान्य बंद सेवक) पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित लिखित परीक्षा बुधवार को मधेपुरा जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई।

    जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार के कार्यालय से जारी प्रतिवेदन के अनुसार जिले में कुल 4030 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से केवल 896 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3134 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार लगभग 78 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी।

    प्रतिवेदन के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई गई। कहीं से भी कदाचार, हंगामा अथवा किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

    जिले के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र एसएनपीएम प्लस टू स्कूल में 600 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी, लेकिन केवल 136 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं केबी विमेंस कॉलेज में 504 में 97 तथा मधेपुरा इंटर कॉलेज में 432 में 99 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। किसी भी केंद्र से एक भी अभ्यर्थी के निष्कासन की सूचना नहीं मिली।

  • Shravani Mela Preparations: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित!

    Shravani Mela Preparations: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित!

    Shravani Mela Preparations: बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में एक महीने तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिला समाहरणालय के समीक्षा भवन में आयोजित इस बैठक में जिला सामान्य शाखा की प्रभारी सोनाली कुमारी ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा अब तक की गई तैयारियों तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी।

    बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नगर परिषद, सुलतानगंज को निर्देश दिया कि आगामी 30 जून तक संबंधित एजेंसी के माध्यम से 1200 सफाई कर्मियों का योगदान सुनिश्चित कर अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा सुल्तानगंज के अंचलाधिकारी को कांवरिया पथ स्थित दुकानों की नियमित निगरानी एवं अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को नमामि गंगे घाट एवं सीढ़ी घाट तथा नगर निगम, भागलपुर को बरारी घाट एवं एस.एम. कॉलेज स्थित सीढ़ी घाट की बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया।

    साथ ही सभी प्रमुख घाटों पर साइनेज लगाने का निर्देश देते हुए कहा कि वहां उपलब्ध जलस्तर एवं पानी की गहराई का स्पष्ट उल्लेख किया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी प्राप्त हो सके। पांडेय ने मेला क्षेत्र में अस्थायी दुकानों के संचालन के लिये सुलतानगंज अंचल कार्यालय में “सिंगल विंडो सिस्टम” स्थापित करने का निर्देश दिया। इस व्यवस्था के माध्यम से बिजली कनेक्शन, दुकानदारों का निबंधन तथा अन्य आवश्यक अनुज्ञप्तियां त्वरित रूप से निर्गत की जाएंगी।

    जिलाधिकारी ने कहा कि यदि दुकान रैयती भूमि पर भी संचालित हो रही हो, तब भी विधि-व्यवस्था की दृष्टि से उसका निबंधन अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि प्रत्येक दुकान की पहचान एवं अभिलेख उपलब्ध रह सके।उन्होंने सभी संबंधित विभागों को श्रावणी मेला के लिए कराए जाने वाले कार्यों की निविदा प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया।
    बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि इस वर्ष श्रावणी मेला में विगत वर्ष की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत अधिक पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने इसके अनुरूप पुलिस बल के आवासन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
    बैठक में नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा, अपर समाहर्ता दिनेश राम,अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Madhubani traders arrested: सौ लीटर चुलाई शराब के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार!

    Madhubani traders arrested: सौ लीटर चुलाई शराब के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार!

    Madhubani traders arrested: बिहार में मधुबनी जिला की कलुआही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के मांगा टोल, बेलाही में छापेमारी के दौरान 100 लीटर चुलाई शराब बरामद की है। पुलिस ने इस दौरान तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।

    कलुआही थानाध्यक्ष पायल भारती ने बताया कि रविवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मांगा टोल, बेलाही स्थित एक घर में बड़ी मात्रा में चुलाई शराब तैयार कर रखी गई है, जिसे अन्यत्र भेजने की तैयारी की जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का गठन कर तत्काल छापेमारी की गई।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम ने मांगा टोल निवासी रामदयाल मुखिया के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां से 15-15 लीटर क्षमता वाले छह गैलनों तथा एक अन्य गैलन में रखी कुल 100 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया।

    पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से मांगा टोल निवासी रामदयाल मुखिया, बेलहवार निवासी मो. नियाज तथा जितवारपुर निवासी गंगा मंडल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बाहरी आरोपी राजनगर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जाते हैं। हालांकि, इस दौरान मनोज मुखिया नामक एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

    इस संबंध में सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) सुशील कुमार के बयान पर कलुआही थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया।

  • Justice in Bihar: 16 मई से 20 जून तक 12 हजार 166 कांडों में 16 हजार 136 आरोपियों को दिलाई गई सजा!

    Justice in Bihar: 16 मई से 20 जून तक 12 हजार 166 कांडों में 16 हजार 136 आरोपियों को दिलाई गई सजा!

    Justice in Bihar: एडीजी (विधि-व्यवस्था) सुधांशु कुमार ने सोमवार को बताया कि इस वर्ष 16 मई से 20 जून यानी करीब एक महीने के दौरान 12 हजार 166 कांडों में 16 हजार 136 आरोपियों को सजा दिलाई गई है।एडीजी श्री कुमार ने पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन के सभागार में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि बिहार में अपराधियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस विभाग पूरजोर तरीके से जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी कांड या विधि-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले मामलों में गंभीरता से पूरी तत्परता से कार्रवाई की जा रही है।

    एडीजी कुमार ने बताया कि इस वर्ष 16 मई से 20 जून यानी करीब एक महीने के दौरान 12 हजार 166 कांडों में 16 हजार 136 आरोपियों को सजा दिलाई गई है। इसमें 100 व्यक्तियों को आजीवन कारावास, 44 व्यक्तियों को 10 वर्ष से अधिक सजा, 143 व्यक्तियों को 10 वर्ष से कम सजा, 183 व्यक्तियों को 2 वर्षों तक की सजा दिलाने के अलावा 15 हजार 666 व्यक्तियों से जुर्माना वसूला गया है।

    एडीजी श्री कुमार ने बताया कि इस वर्ष मई में आर्म्स एक्ट के 37 कांडों में 61 अपराधियों, हत्या के 52 कांडों में 114 अपराधियों को, लूट एवं डकैती के 19 कांडों में 28 अभियुक्तों को तथा बलात्कार एवं पॉक्सों के 50 कांडों में 65 अपराधकर्मियों को स्पीडी ट्रायल कराकर कोर्ट से सजा दिलाई गई। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले मामलों में सांप्रदायिक हिंसा के 4, पुलिस पर हमला के 187, भीड़ के स्तर से हिंसा के कुल 1 और हर्ष फायरिंग के 3 समेत 195 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

    हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस मुख्यालय के स्तर से सख्त आदेश जारी किया गया है। इसके बाद हर्ष फायरिंग की घटनाओं में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने के दौरान 86 हजार 308 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 8 हजार 604 वाहनों से दंड की वसूली की गई। इसमें 1 करोड़ 24 लाख 88 हजार रुपये की वसूली की गई।

  • Madhubani Ganja Seizure: किराना दुकान से 1.3 किलो गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार!

    Madhubani Ganja Seizure: किराना दुकान से 1.3 किलो गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार!

    Madhubani Ganja Seizure: बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक किराना दुकान से 1.3 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में दुकान संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    पुलिस के अनुसार, कलुआही थाना क्षेत्र के हरिपुर मजरही टोल वार्ड संख्या-2 स्थित एक किराना दुकान में अवैध रूप से गांजा बेचे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष पायल भारती के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर बुधवार शाम छापेमारी की गई।

    छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान गौरी शंकर भंडारी के रूप में हुई, जो उसी इलाके का निवासी है।

    इसके बाद स्थानीय अंचलाधिकारी की मौजूदगी में दुकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक पॉलिथीन और थैली में रखी गांजा की कई पुड़ियाएं बरामद हुईं। जब्त मादक पदार्थ का वजन करने पर कुल 1.3 किलोग्राम गांजा पाया गया।

    पुलिस ने बरामद गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ कलुआही थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

  • Bihar Women’s Helpline: महिला सुरक्षा की मजबूत कड़ी बनी 181 हेल्पलाइन, 69 हजार से अधिक मामलों में पहुंचाई मदद!

    Bihar Women’s Helpline: महिला सुरक्षा की मजबूत कड़ी बनी 181 हेल्पलाइन, 69 हजार से अधिक मामलों में पहुंचाई मदद!

    Bihar Women’s Helpline: राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए संचालित 181 महिला हेल्पलाइन संकटग्रस्त महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा बनकर उभरी है। यह टोल-फ्री सेवा 24 घंटे उपलब्ध है, जिसके माध्यम से महिलाएं घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, मानव तस्करी और अन्य शिकायतों की जानकारी देकर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

    संबंधित खबर: CJP Draws in Teenagers: सीजेपी ने किशोरों को किया आकर्षित, ‘जीवन के पहले प्रदर्शन’ में पहुंचे युवा!

    समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित इस हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक तुरंत पहुंचाया जाता है। अब तक हेल्पलाइन पर 69,101 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से 58,596 मामलों का सफलतापूर्वक समाधान किया गया है।

    हेल्पलाइन के जरिए पीड़ित महिलाओं को जरूरत के अनुसार पुलिस, वन स्टॉप सेंटर, अस्पताल, एम्बुलेंस, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा अन्य सहायता एजेंसियों से जोड़ा जाता है। साथ ही उन्हें कानूनी सहायता, काउंसलिंग, सुरक्षा और आश्रय जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। राज्य सरकार का कहना है कि 181 महिला हेल्पलाइन महिलाओं को त्वरित सहायता और न्याय दिलाने के साथ-साथ उन्हें आत्मविश्वास और सुरक्षा का एहसास कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

  • Bihar Relief Announcement: वज्रपात में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेगा चार लाख रुपये मुआवजा!

    Bihar Relief Announcement: वज्रपात में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेगा चार लाख रुपये मुआवजा!

    Bihar Relief Announcement: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने व्रजपात में हुई घटनाओं में मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री चौधरी ने राज्य में व्रजपात के कारण औरंगाबाद में 02, गया में 03, सारण में 1 और खगड़िया में 1 व्यक्ति की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

    संबंधित ख़बरें: Bihar Pink Bus Service: महिला चालकों की भर्ती और ट्रेनिंग की तैयारी तेज!

    चौधरी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग को मृतकों के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

    मुख्यमंत्री चौधरी ने सभी से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। खराब मौसम में यथासंभव घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

  • Bihar Cabinet Expansion: 7 मई को बिहार कैबिनेट का विस्तार, चिराग पासवान ने दिया फॉर्मूले का संकेत!

    Bihar Cabinet Expansion: 7 मई को बिहार कैबिनेट का विस्तार, चिराग पासवान ने दिया फॉर्मूले का संकेत!

    Bihar Cabinet Expansion: बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री Samrat Choudhary 7 मई को मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं, जिसके लिए पटना में तैयारियां जोरों पर हैं।

    शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज
    पटना के गाँधी मैदान में प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा, मंच और भीड़ प्रबंधन को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

    चिराग पासवान का बड़ा बयान
    केंद्रीय मंत्री और चिराग पासवान ने कैबिनेट विस्तार के फॉर्मूले पर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार का संतुलन इस बार भी काफी हद तक बरकरार रह सकता है, यानी सहयोगी दलों के बीच सीटों का बंटवारा पुराने पैटर्न पर ही आधारित होगा।

    BJP-JDU कोटे पर नजर
    Bharatiya Janata Party और Janata Dal (United) के कोटे में बचे पद इस बार भरे जा सकते हैं। माना जा रहा है कि दोनों दल अपने हिस्से से अधिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की कोशिश में हैं।

    संबंधित खबरें: Mamata Banerjee Refuses to Resign: चुनाव नतीजों को बताया ‘साजिश’; अधिकारियों ने उड़ाई दीदी की खिल्ली!

    पुराने समीकरण का गणित
    पिछले मंत्रिमंडल में भाजपा के पास दो उपमुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री थे, जबकि जदयू के खाते में मुख्यमंत्री सहित 9 मंत्री शामिल थे। Lok Janshakti Party (Ram Vilas) को 2 पद मिले थे, वहीं अन्य सहयोगी दलों को एक-एक मंत्रालय मिला था। इसी संतुलन को आधार बनाकर नई कैबिनेट की रूपरेखा तैयार होने की संभावना है।

    नए चेहरों को मिल सकता है मौका
    सूत्रों के अनुसार, इस बार कई पुराने मंत्रियों की जगह नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के साथ संगठन में सक्रिय नेताओं को प्राथमिकता देने की रणनीति अपनाई जा सकती है।

    बड़े नेताओं की मौजूदगी
    शपथ ग्रहण समारोह में Narendra Modi, Amit Shah, J. P. Nadda और Nitish Kumar समेत कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

    भव्य आयोजन की तैयारी
    एयरपोर्ट से लेकर Gandhi Maidan तक सजावट, झंडे-बैनर और स्वागत की विशेष तैयारियां की जा रही हैं, जिससे यह समारोह राजनीतिक रूप से बेहद अहम और भव्य होने वाला है।

  • Samrat Choudhary Cabinet Expansion: सम्राट कैबिनेट फॉर्मूला तैयार, BJP-JDU में तय हुआ मंत्री पदों का बंटवारा

    Samrat Choudhary Cabinet Expansion: सम्राट कैबिनेट फॉर्मूला तैयार, BJP-JDU में तय हुआ मंत्री पदों का बंटवारा

    Samrat Choudhary Cabinet Expansion: बिहार में एनडीए सरकार के तहत बनने वाली सम्राट कैबिनेट को लेकर सियासी हलचल तेज है। Bharatiya Janata Party और Janata Dal (United) के बीच मंत्री पदों का बंटवारा लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों दलों ने आपसी सहमति से प्रमुख विभागों पर सहमति बना ली है।

    भाजपा से इन नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा
    भाजपा कोटे से जिन नेताओं के मंत्री बनने की चर्चा तेज है, उनमें विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, दिलीप कुमार जायसवाल, राम कृपाल यादव, संजय सिंह टाइगर, श्रेयसी सिंह, अरुण शंकर प्रसाद, लखेंद्र पासवान, रमा निषाद, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी और सुरेंद्र मेहता के नाम प्रमुख हैं. नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा दो नए चेहरों को भी मौका दे सकती है.

    जदयू से ये चेहरे माने जा रहे मजबूत दावेदार
    जदयू कोटे से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार, जमा खान, रत्नेश सदा और जयंत राज के नाम प्रमुख रूप से सामने हैं. वहीं मांजरिक मृणाल, अतिरेक कुमार, रूहेल रंजन और शीला कुमारी के नाम भी चर्चा में हैं.

    सहयोगी दलों को भी मिलेगा हिस्सा
    लोजपा (रामविलास) से संजय कुमार सिंह और संजय कुमार, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा से संतोष कुमार सुमन और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से दीपका प्रकाश या स्नेहलता को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है.

    संबंधित खबरें: Bihar Har Ghar Nal Ka Jal Scheme: हर घर नल का जल योजना की हुई समीक्षा; बैठक के दौरान सामने आया यह तथ्य!

    भाजपा के 12, जदयू के 11, लोजपा (रा) के 2 और हम व रालोमो के एक-एक विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. बिहार सरकार में कुल 47 विभाग हैं, जिनमें भाजपा के पास 29 और जदयू के पास 18 विभाग हैं. इसी आधार पर सहयोगी दलों की हिस्सेदारी तय होगी.

    पुराने चेहरों के साथ नए समीकरण
    संकेत हैं कि नीतीश कुमार सरकार के कई पुराने मंत्री सम्राट चौधरी की नई टीम में भी बने रह सकते हैं. हालांकि कुछ नए चेहरों को शामिल कर जातीय और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश होगी.

    बिहार की राजनीति के लिए निर्णायक दिन
    गांधी मैदान का यह समारोह सिर्फ शपथ ग्रहण नहीं, बल्कि बिहार की नई सत्ता संरचना का बड़ा संकेत माना जा रहा है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि सम्राट चौधरी किन पुराने चेहरों पर भरोसा जताते हैं और किन नए नेताओं को अपनी टीम में जगह देते हैं.

  • Bihar Har Ghar Nal Ka Jal Scheme: हर घर नल का जल योजना की हुई समीक्षा; बैठक के दौरान सामने आया यह तथ्य!

    Bihar Har Ghar Nal Ka Jal Scheme: हर घर नल का जल योजना की हुई समीक्षा; बैठक के दौरान सामने आया यह तथ्य!

    बिहार: बैठक के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि मुख्यालय से निरीक्षण के लिये नामित सहायक अभियंता फील्ड विजिट पर नहीं गए। इस पर सचिव ने गंभीर असंतोष व्यक्त करते हुए ऐसे सहायक अभियंता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिये। साथ ही लखीसराय एवं मुंगेर के कार्यपालक अभियंता को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की जमीनी स्थिति की निगरानी करने का निर्देश दिये गये।

    सचिव ने स्पष्ट किया कि जो अभियंता कार्य निष्पादन में असमर्थ या उदासीन पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध अनिवार्य सेवानिवृत दे दी जाएगी। उन्होंने समीक्षा के क्रम में कहा कि सभी पदाधिकारी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं।

    अभियंताओं को निर्देश दिया गया पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, लीकेज आदि को तुरंत ठीक कराया जाय। अधीक्षण अभियंता को भी नियमित रूप से फिल्ड में जाने का निर्देश दिये गये। बैठक में मुख्यालय के वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित प्रमंडलों के अभियंता उपस्थित थे।