Tag: Bilateral Relations

  • Modi’s Six-Day Visit: मोदी सोमवार को इंडोनेशिया-आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर जायेंगे!

    Modi’s Six-Day Visit: मोदी सोमवार को इंडोनेशिया-आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर जायेंगे!

    Modi’s Six-Day Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर जायेंगे। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) रूद्नेन्द्र टंडन ने शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि श्री मोदी 6 से 11 जुलाई तक इन तीन देशों की यात्रा पर रहेंगे। वह 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया, 8 से 10 जुलाई तक आस्ट्रेलिया और और 10 से 11 जुलाई तक न्यूजीलैंड की यात्रा पर रहेंगे।

    उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया में प्रधानमंत्री के प्रमुख कार्यक्रम राजधानी जकार्ता में होंगे। बाद में वह सांस्कृतिक राजधानी योग्याकार्ता भी जायेंगे । वह प्रम्बानन मंदिर भी जायेंगे। टंडन ने कहा कि पिछले वर्ष इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बाद हो रही इस यात्रा में विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का दायरा बढाने पर चर्चा की जायेगी। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर भी विचार विमर्श किया जायेगा।

    उन्होंने कहा कि मलक्का जलडमरू मध्य में स्थिरता तथा सुरक्षा को लेकर इंडोनेशिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। टंडन ने कहा कि मोदी यात्रा के दूसरे चरण में आस्ट्रेलिया जायेंगे जहां वह आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ तीसरे भारत-आस्ट्रेलिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दोनों नेता महत्वपूर्ण खनिज, साइबर सुरक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा करेंगे।

    मोदी मेलबोर्न में एक खेल कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि तीसरे और अंतिम चरण में प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड जायेंगे जहां वह अपने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। पिछले चालीस से भी अधिक वर्षों में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली न्यूजीलैंड यात्रा है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 1986 में न्यूजीलैंड गये थे।

    संवाददाता सम्मेलन में मौजूद अधिकारियों ने सवालों के जवाब में बताया कि आस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान भारतीय छात्रों के वीजा और विभिन्न पाठ्यक्रमों की बढ़ती फीस के विषय पर भी चर्चा होने की संभावना है।
    प्रधानमंत्री तीनों देशों में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ भी संवाद करेंगे और कार्यक्रमों शामिल होंगे।

  • ICAR-Seychelles MoU: प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान आईसीएआर और सेशेल्स के कृषि विभाग के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए!

    ICAR-Seychelles MoU: प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान आईसीएआर और सेशेल्स के कृषि विभाग के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए!

    ICAR-Seychelles MoU: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में संपन्न सेशेल्स गणराज्य की यात्रा के दौरान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और सेशेल्स गणराज्य के कृषि मंत्रालय ने खेती में शोध और शिक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

    दोनों देशों के बीच कृषि अनुसंधान, शिक्षा, क्षमता निर्माण और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह ज्ञापन संयुक्त अनुसंधान कार्यक्रमों को बढ़ावा देने, वैज्ञानिकों, अनुसंधानकर्ताओं और छात्रों के आदान-प्रदान और उन्नत कृषि प्रौद्योगिकियों और सर्वोत्तम प्रणालियों को साझा करने के लिए एक ढांचा प्रदान करता है।

    समझौते को अमल में लाने के लिए, दोनों पक्षों ने पांच वर्षीय कार्य योजना (2026-2031) पर भी हस्ताक्षर किए। कार्य योजना में जलवायु-अनुकूल कृषि, बागवानी, फसलोत्तर प्रबंधन, पशुधन विकास और टिकाऊ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सहित प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

    इस सहयोग का उद्देश्य संस्थागत संबंधों को मजबूत करना, कृषि पैदावार में सुधार, तकनीकी क्षमता का निर्माण और जलवायु परिवर्तन और खाद्य सुरक्षा जैसी उभरती चुनौतियों का समाधान करते हुए सतत कृषि विकास को समर्थन देना है।

    उल्लेखनीय है कि परिषद विश्वभर के साझेदार संस्थानों के साथ 100 से अधिक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर के माध्यम से भारत की वैश्विक कृषि साझेदारी का निरंतर विस्तार कर रही है। सेशेल्स के साथ समझौता ज्ञापन ग्लोबल साउथ के साथ सहभागिता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से सतत कृषि, नवाचार और वैश्विक खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को बढ़ावा देने की उसकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

  • India-Australia Defence Cooperation: रक्षा सामग्री और सेवाओं पर नए समझौते की तैयारी

    India-Australia Defence Cooperation: रक्षा सामग्री और सेवाओं पर नए समझौते की तैयारी

    India-Australia Defence Cooperation: भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा सामग्री और सेवाओं के आदान-प्रदान के लिए एक नए समझौता ज्ञापन (MoU) पर काम शुरू करने का फैसला किया है। यह निर्णय दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के दूसरे रक्षा मंत्री संवाद (Defence Ministers’ Dialogue) के दौरान लिया गया।

    बैठक में भारत के रक्षा मंत्री Rajnath Singh और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री Richard Marles ने क्षेत्रीय सुरक्षा, समुद्री सहयोग, रक्षा उद्योग साझेदारी और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की स्थिरता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। दोनों नेताओं ने रक्षा संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

    संबंधित खबरें: PM Modi-Myanmar Meeting: भारत और म्यांमार के बीच व्यापार, सुरक्षा और कनेक्टिविटी पर हुई अहम चर्चा!

    वार्ता के दौरान रक्षा तकनीक, सैन्य अभ्यास, लॉजिस्टिक्स सहयोग और रक्षा उत्पादन में साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। प्रस्तावित समझौता दोनों देशों को रक्षा उपकरणों, सैन्य सामग्री और सेवाओं के आदान-प्रदान में अधिक सुविधा प्रदान करेगा।

    भारत और ऑस्ट्रेलिया हाल के वर्षों में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक साझेदार के रूप में उभरे हैं। क्वाड (QUAD) समूह के सदस्य होने के कारण दोनों देश क्षेत्रीय सुरक्षा, समुद्री निगरानी और मुक्त एवं समावेशी इंडो-पैसिफिक के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

    विशेषज्ञों का मानना है कि यह नया रक्षा समझौता दोनों देशों के बीच सामरिक सहयोग को और मजबूत करेगा तथा रक्षा उद्योगों के लिए नए अवसर पैदा करेगा।