Tag: BJP Leader

  • Sudhir Gadgil Accident: सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक सुधीर गाडगिल, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा!

    Sudhir Gadgil Accident: सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक सुधीर गाडगिल, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा!

    Sudhir Gadgil Accident: महाराष्ट्र में सांगली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुधीर गाडगिल रत्नागिरी-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गये। हादसे में विधायक गाडगिल की उंगली में मामूली चोट आई है और उनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    समय रहते वाहन के एयरबैग खुल जाने से विधायक गाडगिल और उनके साथ मौजूद अन्य लोग बड़े हादसे का शिकार होने से बच गये। विधायक सुधीर गाडगिल अपने निजी सहायक (पीए), अंगरक्षक, फोटोग्राफर और चालक के साथ एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उगार गये थे।

    वापसी के दौरान रत्नागिरी-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंकली की ओर जाते समय वड्डी और कृष्णा घाट मार्ग के बीच यह दुर्घटना हुई। कृष्णा घाट सर्विस रोड के निकट अचानक एक दोपहिया वाहन विधायक गाडगिल की कार के सामने आ गया। एक अधिकारी ने बताया, “दोपहिया वाहन को बचाने के प्रयास में दोनों वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग तुरंत खुल गए। इससे विधायक गाडगिल की उंगली में मामूली चोट को छोड़कर बड़ा हादसा टल गया।”

  • CT Ravi: धर्मस्थल मामले की सीबीआई जांच हो, सच्चाई सामने आए: सीटी रवि

    CT Ravi: धर्मस्थल मामले की सीबीआई जांच हो, सच्चाई सामने आए: सीटी रवि

    CT Ravi: भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य सीटी रवि ने कर्नाटक सरकार से श्री क्षेत्र धर्मस्थल और उसके धर्माधिकारी पद्म विभूषण डॉ. डी. वीरेंद्र हेगड़े के खिलाफ कथित साजिश के आरोपों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है।

    मुख्यमंत्री को लिखे एक खुले पत्र में रवि ने कहा कि धर्मस्थल से जुड़े हालिया विवादों ने लाखों श्रद्धालुओं और अनुयायियों के बीच चिंता पैदा कर दी है। उन्होंने कहा कि मामले में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए स्वतंत्र एजेंसी द्वारा जांच कराई जानी चाहिए।

    भाजपा नेता ने दावा किया कि धर्मस्थल संस्थान और डॉ. हेगड़े की छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से एक सुनियोजित अभियान चलाए जाने के आरोप सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि इन दावों की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकती है, लेकिन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत पड़ताल आवश्यक है।

    रवि ने सवाल उठाया कि यदि ऐसा कोई अभियान चलाया गया, तो इसके पीछे आर्थिक संसाधन कहां से आए और इसमें किन लोगों या संगठनों की भूमिका रही। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

    उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी धर्मस्थल को निशाना बनाने के प्रयासों को लेकर चिंता जताई गई थी और हाल के घटनाक्रमों ने इन आशंकाओं को और बल दिया है। उनके अनुसार, यदि मामले में राज्य से बाहर के व्यक्तियों या संस्थाओं की संलिप्तता है, तो इसकी जांच का दायरा व्यापक होना चाहिए।

    सीटी रवि ने कहा कि धर्मस्थल करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और उससे जुड़े किसी भी विवाद की गहन तथा निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि मामले को सीबीआई को सौंपकर तथ्यों को सामने लाया जाए। गौरतलब है कि धर्मस्थल से जुड़े कुछ दावों और आरोपों के सार्वजनिक होने के बाद इस विषय पर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।

  • Ravindra Chavan: मोदी सरकार ने 12 वर्षों में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया : रवींद्र चव्हाण

    Ravindra Chavan: मोदी सरकार ने 12 वर्षों में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया : रवींद्र चव्हाण

    Ravindra Chavan: भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और जो देश पहले कई मामलों में अन्य देशों पर निर्भर था, वह आज आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश को नई दिशा देने के साथ विकास और सुशासन का मजबूत आधार तैयार किया है।

    शुक्रवार को ठाणे में आयोजित पत्रकार परिषद में रवींद्र चव्हाण ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केशव उपाध्ये, प्रदेश महासचिव एवं विधायक निरंजन डावखरे, विधायक संजय केलकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए गरीबों को अपना घर उपलब्ध कराने का अभियान चलाया गया है।

    राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय देश रक्षा सामग्री के लिए विदेशी देशों पर निर्भर था, लेकिन आज भारत रक्षा उत्पादन और निर्यात के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार ने देश की सीमाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

    कोरोना महामारी के दौरान भारत ने न केवल अपने नागरिकों को मुफ्त टीकाकरण उपलब्ध कराया, बल्कि दुनिया के अनेक देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराकर मानवता की सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। ऊर्जा क्षेत्र में ‘वन नेशन-वन ग्रिड’ की अवधारणा को साकार करते हुए बिजली उत्पादन में वृद्धि की गई और लोडशेडिंग जैसी समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया।

    चव्हाण ने कहा कि सौर ऊर्जा और अन्य गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देकर ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत बनाया गया है। इससे उद्योगों और घरेलू उपभोक्ताओं दोनों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचने की संभावना है।

    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र भी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित महाराष्ट्र के लक्ष्य को हासिल करने में राज्य के 14 करोड़ नागरिकों का योगदान महत्वपूर्ण रहेगा। महाराष्ट्र देश की विकास यात्रा का प्रमुख ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहा है और हर क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

  • Harikesh Tiwari: भाजपा तुलिंज मंडल के उपाध्यक्ष बने हरिकेश तिवारी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत!

    Harikesh Tiwari: भाजपा तुलिंज मंडल के उपाध्यक्ष बने हरिकेश तिवारी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत!

    Harikesh Tiwari: भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में भाजपा नेतृत्व द्वारा सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में हरिकेश लालता तिवारी को भाजपा तुलिंज मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

    शुक्रवार को तुलिंज मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह तथा मंडल महामंत्री हौसिला प्रसाद पांडेय ने हरिकेश तिवारी को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर मंडल कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका स्वागत किया और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि हरिकेश तिवारी लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न आयामों में भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। हरिकेश तिवारी की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में तुलिंज मंडल संगठन को नई मजबूती और गति प्राप्त होगी।

    नियुक्ति के बाद दैनिक राष्ट्रीय स्वाभिमान से बातचीत करते हुए हरिकेश तिवारी ने कहा, “पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व और पदाधिकारियों ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा तथा पार्टी की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करूंगा।”

  • Pramod Mishra’s Birthday Celebration: भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया!

    Pramod Mishra’s Birthday Celebration: भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया!

    Pramod Mishra’s Birthday Celebration: भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष श्री प्रमोद मिश्रा जी का जन्मदिन पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मुलुंड, अंधेरी सहित अन्य स्थानों पर मनाया गया। इस अवसर पर जहाँ भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा ईशान्य मुंबई द्वारा मुलुंड पश्चिम स्थित श्री मुलुंड नागरिक सभा में वरिष्ठ पदाधिकारी आर डी यादव, उभामो मुंबई उपाध्यक्ष विजय सिंह की माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    संबंधित खबरें: Deendayal Upadhyay Job Fair: दीनदयाल उपाध्याय रोज़गार मेले से सैकड़ों युवाओं को लाभ!

    इसमें बड़ी संख्या में मनीष तिवारी, राजेश यादव , आरके मिश्रा, मनोज सिंह, राजेश गुप्ता, कौशिक पाटिल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष एवं वार्ड पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर प्रमोद मिश्रा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

    कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और जय श्री राम के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। विजय सिंह ने कहा कि श्री प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है तथा उत्तर भारतीय समाज को जोड़ने कार्य कर रहे हैं ।