Tag: Bollywood Music

  • Papon’s Dream Project: पापोन का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महफ़िल्ज़ विद पापोन’ पहले गीत ‘अपने ख़िलाफ़’ के साथ हुआ शुरू!

    Papon’s Dream Project: पापोन का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महफ़िल्ज़ विद पापोन’ पहले गीत ‘अपने ख़िलाफ़’ के साथ हुआ शुरू!

    Papon’s Dream Project: गायक पापोन ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महफ़िलज़ विद पापोन’ का आगाज़ पहले गीत ‘अपने ख़िलाफ़’ के साथ किया है। ‘महफ़िलज़ विद पापोन’ के तहत जारी किया गया पहला गीत ‘अपने ख़िलाफ़’ शायरी और समकालीन संगीत का संगम प्रस्तुत करता है। यह बहुप्रतीक्षित म्यूज़िकल प्रोजेक्ट दो ईपी के रूप में रिलीज़ किया जाएगा, जिसमें गीतकार इरशाद कामिल और वैभव मोदी की रचनात्मक प्रतिभा देखने को मिलेगी।

    पापोन ने इस प्रोजेक्ट को केवल एक एल्बम नहीं, बल्कि एक ऐसे अनुभव के रूप में तैयार किया है जो पारंपरिक महफ़िलों की आत्मीयता और गर्मजोशी से प्रेरित है। ‘लिविंग-रूम कॉन्सेप्ट’ पर आधारित यह प्रोजेक्ट श्रोताओं को वास्तविक महफ़िल जैसा अनुभव देने का प्रयास करता है। अपनी विशिष्ट गायकी और भावनात्मक प्रस्तुति के लिए पहचाने जाने वाले पापोन इस प्रोजेक्ट के माध्यम से नई पीढ़ी को ग़ज़लों की दुनिया से जोड़ना चाहते हैं। इसमें सदाबहार शायरी और आधुनिक संगीत का संतुलित मेल देखने को मिलेगा।

    संबंधित ख़बरें: Manoj Bajpayee: ‘गवर्नर’ से पहले मनोज बाजपेयी ने किया भारत के पहले मैकडॉनल्ड्स का दौरा, 90 के दशक की यादें हुईं ताज़ा!

    ‘महफ़िलज़ विद पापोन’ के संगीत वीडियो में पापोन को विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के सामने लाइव प्रस्तुति देते हुए दिखाया गया है, जिससे वास्तविक महफ़िल का माहौल और उसकी भावनात्मक गहराई उभरकर सामने आती है। ‘अपने ख़िलाफ़’ को इस म्यूज़िकल यात्रा की पहली कड़ी बताया जा रहा है। रूहानी संगीत और भावनात्मक बोलों से सजा यह गीत ग़ज़ल शैली को नए रूप में प्रस्तुत करता है।

    यह रिलीज़ ऐसे समय में हुई है जब पापोन के ‘शाम-ए-महफ़िल’ लाइव शो को देश के विभिन्न शहरों में दर्शकों का शानदार प्रतिसाद मिल रहा है। ‘अपने ख़िलाफ़’ के रिलीज़ होने के साथ ही ‘महफ़िलज़ विद पापोन’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है, जो श्रोताओं को संगीत, शायरी और भावनाओं से भरी एक विशेष यात्रा पर ले जाने का प्रयास करती है।

  • Maskara Song Viral Success: ‘मस्कारा’ बना साल का वायरल रोमांटिक एंथम, शर्वरी-वेदांग की केमिस्ट्री ने जीता दर्शकों का दिल

    Maskara Song Viral Success: ‘मस्कारा’ बना साल का वायरल रोमांटिक एंथम, शर्वरी-वेदांग की केमिस्ट्री ने जीता दर्शकों का दिल

    Maskara Song Viral Success: Maskara इन दिनों सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है। Main Wapas Aaunga का यह रोमांटिक ट्रैक एक करोड़ से अधिक व्यूज़ और एक लाख से ज्यादा रील्स के साथ साल के सबसे चर्चित गानों में शामिल हो गया है।

    गाने में Sharvari और Vedang Raina की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। महान संगीतकार A. R. Rahman के संगीत और Irshad Kamil के बोलों ने गाने को और खास बना दिया है। इसकी मधुर धुन, रोमांटिक अंदाज और आकर्षक विजुअल्स ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल ट्रेंड में बदल दिया है।

    संबंधित ख़बरें: Kangana Ranaut: रणवीर सिंह पर बैन की मांग के बीच कंगना का बड़ा बयान, कहा- ‘हैसियत बढ़े तो दुश्मन भी बढ़ते हैं’

    गाने की सफलता पर खुशी जताते हुए शर्वरी ने कहा कि एक कलाकार के लिए इससे बड़ी उपलब्धि कोई नहीं हो सकती कि दर्शक उसके काम को अपनी यादों और जीवन का हिस्सा बना लें। उन्होंने कहा कि लोग जिस तरह इस गाने पर रील्स, वीडियो और क्रिएटिव कंटेंट बना रहे हैं, उसे देखकर उन्हें बेहद खुशी मिलती है।

    ‘मस्कारा’ की लोकप्रियता में शर्वरी का पगड़ी वाला लुक भी चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर फैन एडिट्स और रील्स में उनके इस अंदाज को खूब सराहा जा रहा है, जिससे उनकी बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

    गाने की सफलता के साथ ही फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर दर्शकों का उत्साह भी बढ़ गया है। Imtiaz Ali के निर्देशन में बनी इस फिल्म में Diljit Dosanjh, Naseeruddin Shah, वेदांग रैना और शर्वरी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।