Tag: Constable Recruitment

  • Bihar Constable Recruitment: सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों की घोर उदासीनता, 4030 में 3134 रहे गैरहाजिर!

    Bihar Constable Recruitment: सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों की घोर उदासीनता, 4030 में 3134 रहे गैरहाजिर!

    Bihar Constable Recruitment: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से विशेष शाखा में सिपाही (सामान्य बंद सेवक) पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित लिखित परीक्षा बुधवार को मधेपुरा जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई।

    जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार के कार्यालय से जारी प्रतिवेदन के अनुसार जिले में कुल 4030 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से केवल 896 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3134 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार लगभग 78 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी।

    प्रतिवेदन के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई गई। कहीं से भी कदाचार, हंगामा अथवा किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

    जिले के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र एसएनपीएम प्लस टू स्कूल में 600 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी, लेकिन केवल 136 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं केबी विमेंस कॉलेज में 504 में 97 तथा मधेपुरा इंटर कॉलेज में 432 में 99 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। किसी भी केंद्र से एक भी अभ्यर्थी के निष्कासन की सूचना नहीं मिली।