Tag: Consumer Electronics

  • Inalsa New Launch: इनाल्सा ने नया स्टीलशेफ DW5.5 एयर फ्रायर लॉन्च किया!

    Inalsa New Launch: इनाल्सा ने नया स्टीलशेफ DW5.5 एयर फ्रायर लॉन्च किया!

    Inalsa New Launch: भारत के प्रमुख होम अप्लायंसेज ब्रांड्स में से एक इनाल्सा ने अपने नए स्टीलशेफ DW5.5 एयर फ्रायर के लॉन्च की घोषणा की है। इस प्रोडक्ट की एमआरपी 13,999 रुपये है, जबकि इसे फिलहाल विशेष लॉन्च ऑफर के तहत अमेज़न पर 5,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे ग्राहकों को करीब 60 प्रतिशत तक की बचत हो रही है।

    बदलती उपभोक्ता जरूरतों के बीच, जहां लोग अब रोजमर्रा के खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाले मटीरियल को लेकर अधिक जागरूक हो रहे हैं, वहीं स्टेनलेस स्टील भारतीय किचनों में एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में उभरकर सामने आया है। इसकी टिकाऊपन और सुरक्षित उपयोग के कारण अब उपभोक्ता ऐसे किचन अप्लायंसेज को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिनमें स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया हो।

    न्यूट्रि फ्राई डुओस्लिम की सफलता के बाद, इनाल्सा ने अपने एयर फ्रायर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए स्टीलशेफ DW5.5 को बाजार में उतारा है। यह 5.5 लीटर क्षमता के साथ आता है, जो एक सामान्य परिवार के लिए उपयुक्त है। 1600 वॉट के पावरफुल हीटिंग सिस्टम के साथ इसमें फ्राइंग, बेकिंग, ग्रिलिंग और रोस्टिंग समेत 8 कुकिंग फंक्शन दिए गए हैं, जिनकी मदद से कम तेल में स्वादिष्ट और हेल्दी भोजन तैयार किया जा सकता है।

    बेहतर कुकिंग कंट्रोल के लिए इसमें 80°C से 200°C तक तापमान सेटिंग और 60 मिनट का टाइमर दिया गया है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसके कुकिंग पैन और सभी संपर्क सतहों में SS304 फूड-ग्रेड स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है, जो लंबे समय तक सुरक्षित और टिकाऊ रहता है।

    इनाल्सा का कहना है कि पारंपरिक कोटिंग वाले अप्लायंसेज की तुलना में SS304 स्टेनलेस स्टील अधिक विश्वसनीय है और लंबे समय तक उपयोग के बाद भी अपनी गुणवत्ता बनाए रखता है, जिससे यह रोजाना खाना पकाने के लिए एक बेहतर विकल्प बनता है।

    इस मौके पर इनाल्सा के सीईओ जितेंद्र चौहान ने कहा, “डुओस्लिम एयर फ्रायर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट है कि उपभोक्ता अब हेल्दी लाइफस्टाइल और बेहतर कुकिंग सॉल्यूशंस को प्राथमिकता दे रहे हैं। स्टीलशेफ DW5.5 के जरिए हमने आधुनिक तकनीक और भरोसेमंद मटीरियल का संयोजन पेश किया है, जो रोजमर्रा के उपयोग के लिए उपयुक्त है।”

    उपयोग को आसान बनाने के लिए इसमें क्लियर कुक व्यूइंग विंडो दी गई है, जिससे बिना बास्केट खोले ही खाना पकने की प्रक्रिया देखी जा सकती है। साथ ही, इंटेलिजेंट टच कंट्रोल पैनल सभी सेटिंग्स को आसानी से संचालित करने की सुविधा देता है।

    स्टीलशेफ DW5.5 के साथ इनाल्सा ने हेल्दी कुकिंग, टिकाऊ मटीरियल और आधुनिक तकनीक को एक ही प्रोडक्ट में समाहित किया है, जो यह दर्शाता है कि खाना कैसे पकता है, इसके साथ यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि वह किन सतहों के संपर्क में आता है।

  • Samsung Campaign: सैमसंग ने ‘द बिग बिस्पोक एआई फेस्ट’ की घोषणा की, घरेलू उपकरणों पर मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स!

    Samsung Campaign: सैमसंग ने ‘द बिग बिस्पोक एआई फेस्ट’ की घोषणा की, घरेलू उपकरणों पर मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स!

    Samsung Campaign: सैमसंग ने अपने ग्राहकों के लिए ‘द बिग बिस्पोक एआई फेस्ट’ अभियान की घोषणा की है। यह विशेष ऑफर 12 जून से 19 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिसके तहत कंपनी अपने बिस्पोक एआई होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो पर कई आकर्षक लाभ प्रदान करेगी।

    कंपनी के अनुसार, इस अवधि में चुनिंदा सैमसंग बेसपोक एआई रेफ्रिजरेटर, सैमसंग बेसपोक एआई वाशिंग मशीन, एयर कंडीशनर तथा अन्य घरेलू उपकरणों की खरीद पर ग्राहकों को 20,000 रुपये तक का कैशबैक और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे विशेष लाभ मिलेंगे।

    ऑफर के तहत चयनित रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन खरीदने वाले ग्राहक सैमसंग केयर+ के माध्यम से एक वर्ष की एक्सटेंडेड वारंटी खरीदकर अतिरिक्त दो वर्ष की वारंटी निःशुल्क प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर पर मात्र 99 रुपये में एक वर्ष की एक्सटेंडेड वारंटी का लाभ भी दिया जा रहा है।

    कंपनी ने बताया कि चुनिंदा टॉप-लोड वॉशिंग मशीनों के साथ इंस्टॉलेशन के समय मुफ्त फिल्टर उपलब्ध कराया जाएगा, जो मशीन को धूल और जंग से बचाने में मदद करेगा। इसके अलावा, सैमसंग फाइनेंस+ के माध्यम से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा।

    एयर कंडीशनर खरीदने वाले ग्राहकों को 5 वर्ष की व्यापक वारंटी का लाभ भी मिलेगा, जिससे उत्पाद की दीर्घकालिक विश्वसनीयता और ग्राहक संतुष्टि सुनिश्चित होगी। कंपनी के अनुसार, ‘द बिग बिस्पोक एआई फेस्ट’ के सभी ऑफर सैमसंग, प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स तथा देशभर के चयनित रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध रहेंगे।

    सैमसंग के बिस्पोक एआई उत्पाद उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और स्मार्ट कनेक्टिविटी तकनीक से लैस हैं। बिस्पोक एआई एयर कंडीशनर स्वचालित रूप से एयरफ्लो को समायोजित कर बेहतर कूलिंग अनुभव प्रदान करते हैं, जबकि स्मार्टथिंग्स होम केयर फीचर उपकरणों के प्रदर्शन की निगरानी कर संभावित समस्याओं की पूर्व सूचना देता है।

    इसी प्रकार, बिस्पोक एआई रेफ्रिजरेटर स्मार्ट कनेक्टेड इकोसिस्टम के माध्यम से बेहतर होम मैनेजमेंट अनुभव प्रदान करते हैं, जबकि बिस्पोक एआई वॉशिंग मशीनें कपड़ों की आवश्यकता के अनुसार वॉश साइकिल को अनुकूलित कर अधिक प्रभावी एवं ऊर्जा-कुशल धुलाई सुनिश्चित करती हैं।

    कंपनी का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य ग्राहकों को एआई-संचालित स्मार्ट घरेलू उपकरणों को अधिक किफायती और सुलभ बनाना है, ताकि वे आधुनिक एवं सुविधाजनक जीवनशैली का लाभ उठा सकें।

  • 2026 Vision AI TV Series: सैमसंग ने लॉन्च की 2026 विज़न एआई टीवी सीरीज!

    2026 Vision AI TV Series: सैमसंग ने लॉन्च की 2026 विज़न एआई टीवी सीरीज!

    2026 Vision AI TV Series: सैमसंग ने अपना नया 2026 विज़न एआई टीवी लाइनअप लॉन्च किया है, जिसमें माइक्रो आरजीबी, ओएलईडी, नियो क्यूएलईडी, द फ्रेम, मिनी एलईडी और यूएचडी टीवी शामिल हैं। कंपनी ने सभी मॉडलों में एआई फीचर्स को और बेहतर बनाया है, जिससे यूजर्स को शानदार पिक्चर, बेहतर साउंड और पर्सनलाइज्ड व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा।

    विप्लेश डांग ने कहा कि नए विज़न एआई टीवी भारतीय ग्राहकों के लिए मल्टीलिंगुअल सपोर्ट, लोकल कंटेंट प्लेटफॉर्म्स और ऊर्जा-कुशल तकनीक के साथ बेहतर अनुभव देंगे।

    संबंधित ख़बरें: UE LifeSciences Technology: स्तन कैंसर की बढ़ती चुनौती के बीच यूई लाइफसाइंसेज की तकनीक बनी उम्मीद!

    नई सीरीज में एआई अपस्केलिंग प्रो, कलर बूस्टर प्रो, एआई सॉकर मोड और एआई साउंड कंट्रोलर प्रो जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जो फिल्मों, स्पोर्ट्स और गेमिंग के अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।

    कंपनी ने भारत में पहली बार माइक्रो आरजीबी टीवी भी पेश किए हैं, जो 55 इंच से 115 इंच तक के साइज में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा नई ओएलईडी सीरीज में S95H, S90H और S85H मॉडल शामिल हैं।

    यह नई टीवी रेंज रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर में ग्राहकों को फ्री साउंडबार, कैशबैक और आसान ईएमआई की सुविधा भी दी जा रही है।