Tag: Cultural Event

  • Launch of Agnishila: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों अग्निशिला विशेषांक का लोकार्पण!

    Launch of Agnishila: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों अग्निशिला विशेषांक का लोकार्पण!

    Launch of Agnishila: मुंबई के मलबार हिल स्थित वर्षा सरकारी निवासस्थान पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों “अग्निशिला” हिंदी मासिक के 22 वें स्थापना दिवस विशेषांक का लोकार्पण संपन्न हुआ।

    गत दो दशकों से “अग्निशिला” मासिक सामाजिक मुद्दों, जनहित, सूचना का अधिकार (RTI) और जनजागरण के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संपादक अनिल वेदव्यास गलगली के संपादकीय नेतृत्व में यह मासिक एक सशक्त जनआंदोलन बनकर उभरा है, जो समाज की बेचैनी, समस्याएं और परिवर्तन की आवाज़ को प्रभावशाली ढंग से सामने लाता है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने “अग्निशिला” की सामाजिक प्रतिबद्धता की सराहना की और संपादक अनिल गलगली को उनके कार्य के लिए बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

  • Garland-laying ceremony: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम संपन्न!

    Garland-laying ceremony: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम संपन्न!

    Garland-laying ceremony: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के पावन अवसर पर क्षत्रिय समाज चैरिटेबल ट्रस्ट, ठाणे द्वारा ब्रह्मांड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ठाणे के क्षत्रिय समाज के सम्मानित भाइयों ने एकत्रित होकर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।

    उपस्थित सभी समाजबंधुओं ने महाराणा प्रताप जी के शौर्य, स्वाभिमान, त्याग, राष्ट्रभक्ति एवं धर्मरक्षा के आदर्शों को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

    संस्था के संस्थापक एड. विनय कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, सुधीर सिंह, श्रवण कुमार सिंह, भगवंत सिंह, विजय सिंह, मृत्युंजय शाही, प्रदीप सिंह, युवा समिति के रंजीत सिंह, महेश सिंह, रजनीश सिंह तथा एड. शिक्षा संस्कार सहित ठाणे के अनेक क्षत्रिय समाज बंधु उपस्थित रहे।

  • Thane Shivrajyabhishek Ceremony: ज़िला परिषद ठाणे में शिवराज्याभिषेक समारोह जोश के साथ मनाया गया!

    Thane Shivrajyabhishek Ceremony: ज़िला परिषद ठाणे में शिवराज्याभिषेक समारोह जोश के साथ मनाया गया!

    Thane Shivrajyabhishek Ceremony: हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस के मौके पर आज, 06 जून, 2026 को ज़िला परिषद ठाणे में शिवस्वराज्य दिवस बड़े जोश और प्रेरणा देने वाले माहौल में मनाया गया। महाराष्ट्र सरकार के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता, दूरदृष्टि और जनकल्याण प्रशासन के काम का गुणगान किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक 6 जून, 1674 को रायगढ़ किले में हुआ था।

    स्वराज्य, आत्म-सम्मान, जनकल्याण और अच्छे शासन की शुरुआत करने वाली इस ऐतिहासिक घटना की याद में पूरे राज्य में शिवस्वराज्य दिवस मनाया जाता है। इस संबंध में ज़िला परिषद ठाणे में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रोग्राम की शुरुआत चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रंजीत यादव के दीपक जलाने और छत्रपति शिवाजी महाराज और राजमाता जिजाऊ की तस्वीरों पर फूल चढ़ाने से हुई। इसके बाद, स्वराज्य गुड़ी बनाकर उसकी पूजा की गई।

    संबंधित खबर: Rohini Khadse: अभिजीत दिपके की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार, मुख्यमंत्री केंद्र से करें बात; रोहिणी खडसे ने जताई चिंता!

    वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीरों पर पुष्पांजलि दी और उनके काम को पुष्पांजलि दी।एक ग्रुप में राष्ट्रगान और राज्यगान गाया गया। टीचर रवींद्र तारे और साथी टीचरों ने पाववाड़ा गाया और पूरा परिसर “जय भवानी, जय शिवाजी” और “छत्रपति शिवाजी महाराज की जय” जैसे नारों से भर गया। प्रोग्राम के दौरान, शिव के जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर रोशनी डाली गई।इस मौके पर गाइडेंस देते हुए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रंजीत यादव ने कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज ने जो पब्लिक वेलफेयर, जस्टिस, ट्रांसपेरेंसी और गुड गवर्नेंस के आदर्श बनाए, वे आज भी एडमिनिस्ट्रेशन के लिए इंस्पायरिंग हैं।

    महाराज ने गवर्नेंस के उस कॉन्सेप्ट को अमल में लाया जिसमें आम लोगों की भलाई को सबसे ज़्यादा प्रायोरिटी दी जाती है। उनके विचारों के आदर्श को एक उदाहरण के तौर पर लेते हुए, हम सभी को एक सिटिज़न-ओरिएंटेड, ट्रांसपेरेंट और अकाउंटेबल एडमिनिस्ट्रेशन बनाने की कोशिश करनी चाहिए। शिवराज्याभिषेक दिवस सिर्फ एक ऐतिहासिक याद नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा दिन है जो गुड गवर्नेंस, ड्यूटी और देशभक्ति की प्रेरणा देता है।

  • Manav Kalyan Puja: मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाऊंडेशन द्वारा निःशुल्क रूद्राभिषेक एवं अतिरुद्र महायज्ञ संपन्न!

    Manav Kalyan Puja: मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाऊंडेशन द्वारा निःशुल्क रूद्राभिषेक एवं अतिरुद्र महायज्ञ संपन्न!

    Manav Kalyan Puja: नालासोपारा पूर्व पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) की पावन पूर्णिमा पर गोरेगांव स्थित जिताई नगर के आजोबा नागेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाऊंडेशन के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क रूद्राभिषेक एवं अतिरुद्र महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया तथा विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

    सुबह 9 बजे से सायंकाल 4 बजे तक चले इस दिव्य अनुष्ठान में कर्मकांडी ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं रुद्रपाठ से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो उठा। भगवान शिव के जयकारों और हवन की पवित्र आहुतियों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की सक्रिय सहभागिता ने सनातन संस्कृति के प्रति उनकी आस्था और समर्पण को प्रदर्शित किया।

    संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाऊंडेशन केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और ओडिशा सहित विभिन्न राज्यों में भी निःशुल्क धार्मिक एवं वैदिक अनुष्ठानों का आयोजन कर समाज को धर्म और संस्कारों से जोड़ने का कार्य कर रही है। संस्था द्वारा यज्ञोपवीत संस्कार, त्रिपिंडी श्राद्ध, पितृपक्ष पिंडदान, पितृ विसर्जन तथा श्रावणी उपाकर्म जैसे धार्मिक कर्मकांड भी निःशुल्क संपन्न कराए जाते हैं।

    संबंधित खबरें: Prashant Rode Review: अतिरिक्त आयुक्त 2 प्रशांत रोडे ने शहर में नाले की सफाई के काम का लिया समीक्षा!

    कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संस्था द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से की गई थीं। श्रद्धालुओं ने संस्था के इस सेवा एवं धर्म कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने वाला प्रेरणादायी प्रयास बताया।

    इस सफल आयोजन में संस्था के संस्थापक आचार्य धर्मराज पांडेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवदत्त पांडेय, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बागेश पांडेय तथा प्रदेश महामंत्री अभय शुक्ल के मार्गदर्शन में मुख्य आयोजक जितेन्द्र दूबे, राम सुरेश दूबे, रोहित गुप्ता एवं शशिकांत मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    साथ ही राजकुमार मिश्रा, अरुण सिंह, अरविंद शुक्ल, विश्वदेव मिश्र, अनिल तिवारी, सुधीर सिंह, देवीकांत पांडे, अंतीमा मिश्रा, हिरा पांडे, संतोषी मिश्रा, पं. धनंजय मिश्रा, प्रभात मिश्रा, पं. जितेन्द्र मिश्रा, पंकज पांडेय, रूद्र पांडे, हर्ष पांडे, अनंत शुक्ल, अनन्य शुक्ल, आर्यन मिश्रा, आलोक चौबे, विशाल सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, आशीष दूबे, कृष्णा, सनी सहित संस्था के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों का सराहनीय सहयोग रहा। धर्म, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला यह आयोजन क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना रहा तथा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर गया।