Tag: Dadar Protest

  • Protest Against Drug Abuse: पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी के नेतृत्व में दादर में नशाखोरी के खिलाफ प्रदर्शन

    Protest Against Drug Abuse: पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी के नेतृत्व में दादर में नशाखोरी के खिलाफ प्रदर्शन

    Protest Against Drug Abuse: मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी के नेतृत्व में गत दिवस दादर स्टेशन के पास नशाखोरी के खिलाफ एक प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें सरकार से अनुरोध किया गया कि सरकार सभी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाए और नशे की कारोबार में लगे लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करे।

    बता दें कि हाल ही में मुंबई के एनएससीआई वर्ली डोम में एक लाइव म्यूजिक इवेंट के दौरान एक शख्स की मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान 28 साल के वृषभ महेंद्र गंगुर्डे के तौर पर हुई है, जो माहिम इलाके में रहता था और अपने दोस्तों के साथ इवेंट में आया था. जानकारी के मुताबिक वृषभ ने अपने दोस्तों के साथ बहुत ज्यादा शराब पी थी. इवेंट के दौरान भीड़ में वृषभ और उसकी एक दोस्त की तबीयत खराब हो गई.

    इसके बाद, दोनों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. पुलिस ने बताया कि वृषभ की मौत हो गई, जबकि वृषभ के साथ मौजूद उसकी दोस्त की हालत स्थिर है. घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है, जब युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. सूत्रों के मुताबिक लड़का डांस करते-करते अचानक गिर गया और उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया था।

    प्रारंभिक जांच में सूत्रों ने बताया कि युवक ने बड़ी मात्रा में शराब का सेवन किया था और वह नशे की हालत में था. युवक के साथ एक युवती भी मौजूद थी, जिसने भी कथित तौर पर शराब का सेवन किया था. दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है.

    प्रदर्शन के दौरान भवानजी ने कहा कि नशे की लत से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। हर कालेज के पास आज नशे के पदार्थ बिक रहे हैं और ऐसे संगीत कार्यक्रमों में लोग खुलेआम नशीले पदार्थो का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे कार्यक्रमों की इजाजत नहीं देनी चाहिए। अभी कुछ दिनों में रेसकोर्स के पास संगीत फेस्टिवल होने जा रहा है सरकार को उस पर रोक लगानी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि जल्द ही मुंबई में एक विशाल नशा विरोधी रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पौत्र श्री चंद्र कुमार बोस जी भी भाग लेंगे। भवानजी ने मुंबई के सभी नागरिकों का आवाहन किया है कि वे नशा विरोधी कार्यक्रम का हिस्सा बनें और युवा पीढ़ी को बर्बाद होने से बचाएं।

  • Harshvardhan Sapkal: पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ दादर में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन; हर्षवर्धन सपकाळ ने पूछे तीखे सवाल!

    Harshvardhan Sapkal: पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ दादर में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन; हर्षवर्धन सपकाळ ने पूछे तीखे सवाल!

    Harshvardhan Sapkal: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के विरोध में दादर स्थित इंडिया बुल्स कार्यालय के सामने बड़ा आंदोलन और रास्ता रोको किया। आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने किया।

    इस दौरान सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे तथा केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को “मेलोडी” चॉकलेट बांटकर सांकेतिक विरोध भी दर्ज कराया।

    संबंधित ख़बरें: Sri Lanka’s DNA Revealed: श्रीलंका के डीएनए में छिपे 57,000 साल पुराने मानव सफर खुलासा!

    मीडिया से बातचीत करते हुए हर्षवर्धन सपकाळ ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि पहले से महंगाई से परेशान जनता को अब ईंधन मूल्य वृद्धि के जरिए और अधिक संकट में धकेला जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी तीखा हमला बोला।

    सपकाळ ने कहा कि अगर सरकार का दावा है कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है, तो लोग भीषण गर्मी में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों में क्यों खड़े हैं। उन्होंने कहा कि यदि कहीं जमाखोरी हो रही है तो सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई और ईंधन दरवृद्धि के खिलाफ पार्टी आगे भी आंदोलन जारी रखेगी और जनता की आवाज उठाती रहेगी।