Tag: Dr Shrikant Shinde

  • Transport Minister’s Swift Action: सांसद शिंदे की मांग पर एक्शन, ऐप-आधारित टैक्सी कंपनियों की जांच के निर्देश!

    Transport Minister’s Swift Action: सांसद शिंदे की मांग पर एक्शन, ऐप-आधारित टैक्सी कंपनियों की जांच के निर्देश!

    Transport Minister’s Swift Action: ऐप-आधारित टैक्सी एवं राइड-हेलिंग सेवाओं के माध्यम से यात्रियों से कथित रूप से अतिरिक्त टिप और अधिक किराया वसूलने की शिकायतों को लेकर कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद डाॅ. श्रीकान्त एकनाथ शिंदे द्वारा उठाए गए मुद्दे पर राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने तत्काल संज्ञान लिया है। मंत्री ने परिवहन आयुक्त को संबंधित कंपनियों की कार्यप्रणाली की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

    हाल के दिनों में विभिन्न ऐप-आधारित टैक्सी सेवाओं के खिलाफ यात्रियों की ओर से कई शिकायतें सामने आई थीं। शिकायतों में यात्रा स्वीकार करने के बाद अतिरिक्त टिप या अधिक किराए की मांग करना, मांग पूरी नहीं होने पर बुकिंग रद्द करना तथा यात्रियों को असुविधा पहुंचाने जैसे आरोप शामिल थे। इन शिकायतों के मद्देनजर सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित किया था।

    सांसद की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि यात्रियों से जबरन टिप मांगना या किसी प्रकार का अनुचित आर्थिक दबाव बनाना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने परिवहन विभाग को संबंधित कंपनियों के कामकाज की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

    मंत्री ने यह भी कहा कि ऐप-आधारित टैक्सी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और यात्री हितैषी बनाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही नई एग्रीगेटर नीति लागू करने की दिशा में काम कर रही है। उनका कहना है कि इस नीति के माध्यम से यात्रियों और सेवा प्रदाताओं दोनों के हितों का संतुलन सुनिश्चित किया जाएगा।

    इस अवसर पर प्रताप सरनाईक ने इस विषय को प्रमुखता से उठाने के लिए सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग यात्रियों की शिकायतों को गंभीरता से ले रहा है और उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

    सांसद श्रीकांत की प्रमुख मांग

    सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने परिवहन मंत्री से मांग की थी कि ऐप-आधारित टैक्सी एवं राइड-हेलिंग सेवाओं द्वारा यात्रियों से अतिरिक्त राशि या टिप के लिए दबाव बनाने, सेवा रद्द करने की धमकी देने तथा उपभोक्ताओं के साथ कथित शोषणकारी व्यवहार करने वाले मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

    उन्होंने कहा था कि ग्राहक द्वारा स्वेच्छा से दी गई टिप अच्छी सेवा की सराहना का प्रतीक हो सकती है, लेकिन किसी भी प्रकार से टिप या अतिरिक्त शुल्क के लिए दबाव बनाना उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है। यात्रियों को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित सेवा मिलना उनका अधिकार है और इस प्रकार की गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए।

  • Dr. Shrikant Shinde: मतदाता सूची अभियान में जुटें शिवसैनिक, काम करने वालों को ही मिलेगा संगठन में मान-सम्मान: डॉ. श्रीकांत शिंदे

    Dr. Shrikant Shinde: मतदाता सूची अभियान में जुटें शिवसैनिक, काम करने वालों को ही मिलेगा संगठन में मान-सम्मान: डॉ. श्रीकांत शिंदे

    Dr. Shrikant Shinde: राज्य में 24 वर्षों बाद होने जा रहे मतदाता सूची के व्यापक पुनरीक्षण अभियान को गंभीरता से लेते हुए शिवसेना संसदीय दल के नेता एवं सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ इस अभियान में जुटने का आह्वान किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संगठन में पद और सम्मान केवल काम करने वालों को मिलेगा, सिफारिश करने वालों को नहीं।

    शिवसंवाद दौरे के तहत खानदेश पहुंचे डॉ. शिंदे ने चाळीसगाव और अमळनेर में आयोजित समीक्षा बैठकों में कहा कि आगामी तीन महीनों तक पार्टी के बीएलए और समन्वयकों को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि फर्जी मतदाताओं के नाम हटाने और समर्थक मतदाताओं के नाम सूची में सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर सत्यापन प्रक्रिया पर नजर रखें।

    बैठकों में सांसद मिलिंद देवरा, मंत्री गुलाबराव पाटिल, विधायक दिलीप लांडे, किशोरअप्पा पाटिल, अमोल पाटिल, चंद्रकांत सोनावणे, चंद्रकांत पाटिल, शिवसेना सचिव भाऊसाहेब चौधरी, राज्य संगठन प्रमुख एवं पूर्व सांसद आनंद परांजपे, पूर्व विधायक शिरीष चौधरी, पूर्व सांसद उन्मेष पाटिल सहित जिले के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

    चाळीसगाव में पाचोरा, एरंडोल और चाळीसगाव विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. शिंदे ने कहा कि 30 जून से घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा। ऐसे में बीएलओ के कार्यों पर बीएलए और समन्वयकों को सतर्क निगरानी रखनी होगी।

    संबंधित खबर: Firozpur Incident: ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत!

    उन्होंने कहा कि शिवसेना में कार्य करने वालों को ही अवसर दिया जाता है। इसी सोच के तहत सामान्य परिवार से आने वाली ज्योतीताई वाघमारे को राज्यसभा भेजा गया और किसान नेता बच्चू कडू को विधान परिषद में स्थान मिला। उन्होंने कहा कि भविष्य में संगठनात्मक नियुक्तियां भी केवल कार्य और योगदान के आधार पर की जाएंगी।

    डॉ. शिंदे ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि चाळीसगाव क्षेत्र में शिवसेना का भगवा और अधिक मजबूती से लहराएगा। उन्होंने कहा कि उन्मेष पाटिल के पार्टी में आने से क्षेत्र में संगठन को नई ताकत मिली है।

    अमळनेर में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने बीएलए-1 और बीएलए-2 के कार्यों की निगरानी के लिए समन्वयक नियुक्त करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी समर्थक का नाम मतदाता सूची से छूट जाता है तो उसका तत्काल अनुसरण किया जाए। जलगांव जिले में शिवसेना का वर्चस्व बनाए रखने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा।

    इस अवसर पर पालकमंत्री गुलाबराव पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने किसान कर्जमाफी, एनडीआरएफ नियमों में राहत तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता का विश्वास जीता है। इसी कारण महायुति को राज्य में ऐतिहासिक जनसमर्थन प्राप्त हुआ।

    दो दिनों में 19 विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा
    शिवसंवाद दौरे के दौरान सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने नंदुरबार, धुले और जलगांव जिलों के कुल 19 विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा की। इससे पूर्व वे मराठवाड़ा क्षेत्र के जालना, नांदेड़, परभणी, हिंगोली और बीड जिलों का भी दौरा कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा कर चुके हैं।

  • Kalyan-Dombivli Infrastructure: कल्याण-डोंबिवली बनेगा विकास और रोजगार का नया हब; सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे का वादा!

    Kalyan-Dombivli Infrastructure: कल्याण-डोंबिवली बनेगा विकास और रोजगार का नया हब; सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे का वादा!

    Kalyan-Dombivli Infrastructure: शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कहा है कि आने वाले वर्षों में कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र विकास और रोजगार का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। उन्होंने बताया कि महायुति सरकार मुंबई पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए एमएमआर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं शुरू कर रही है। डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक हब, मेट्रो विस्तार और जल परिवहन परियोजनाओं से क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली है।

    डॉ. शिंदे ने बताया कि बढ़वण बंदरगाह परियोजना में करीब 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे लाखों रोजगार के अवसर पैदा होंगे। वहीं कल्याण रोड, ऐरोली-कटई फ्रीवे, मेट्रो नेटवर्क और वॉटर ट्रांसपोर्ट जैसी योजनाओं से पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना के तहत देशभर में 101 जलमार्ग विकसित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कल्याण को जलमार्ग के जरिए मुंबई, नवी मुंबई और वसई-विरार से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जेट्टी निर्माण का काम भी शुरू हो चुका है।

    संबंधित खबरें: Thane Theft: ठाणे में चोरी की तीन घटनाएं; चितलसर में कार से लैपटॉप और 1.5 लाख रुपये की चोरी, कालवा में आईफोन चोरी!

    सांसद शिंदे के अनुसार, एमएमआर क्षेत्र में करीब 4 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रगति पर हैं। साथ ही मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में 377 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में ही रोजगार मिलेगा और रोजाना मुंबई की यात्रा की जरूरत कम होगी।

    उन्होंने बताया कि बदलापुर से मुंबई और नवी मुंबई एयरपोर्ट तक एक्सेस कंट्रोल रोड बनाया जा रहा है, जिससे ट्रैफिक की समस्या में राहत मिलेगी। वहीं अंबरनाथ के ऐतिहासिक शिव मंदिर का विकास सोमनाथ मंदिर और महाकाल लोक कॉरिडोर की तर्ज पर किया जाएगा, जिस पर लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

    डॉ. शिंदे ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच क्लस्टर योजना आम लोगों को आधुनिक सुविधाओं वाले घर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा शुरू की गई इस योजना को मुंबई, ठाणे, कल्याण, डोंबिवली और अंबरनाथ में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।