Tag: Election News

  • Jharkhand Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड में सियासी हलचल तेज, दूसरी सीट पर दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद

    Jharkhand Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड में सियासी हलचल तेज, दूसरी सीट पर दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद

    Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को विधानसभा परिसर में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान से पहले राजधानी रांची में राजनीतिक गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं और सभी दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने में जुटे हुए हैं।

    सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही चुनावी गणित को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार रणनीतिक बैठकों का दौर चला रहे हैं। एनडीए के विधायक रांची स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं, जबकि इंडिया गठबंधन के विधायक मुख्यमंत्री आवास और अन्य निर्धारित स्थानों पर बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं।

    मंगलवार शाम मुख्यमंत्री आवास में इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें 54 विधायकों ने भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो और माले विधायक अरूप चटर्जी बैठक में उपस्थित नहीं रहे, हालांकि दोनों ने गठबंधन उम्मीदवारों का समर्थन करने का भरोसा जताया है। बैठक के दौरान कराए गए मॉक मतदान में झामुमो उम्मीदवार बैजनाथ राम को 29 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को 27 वोट मिलने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गईं।

    बुधवार को भी महागठबंधन के नेताओं ने बैठक कर चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए कई वरिष्ठ नेताओं को रांची में तैनात किया है। प्रदेश प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी सिरी बेला प्रसाद, सांसद नासिर हुसैन, राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह तथा पर्यवेक्षक अजय शर्मा लगातार बैठकों में शामिल हो रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भी रांची पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

    चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने पोलिंग और काउंटिंग एजेंटों की नियुक्ति भी कर दी है, जो मतदान और मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।

    उल्लेखनीय है कि जिन दो सीटों पर चुनाव हो रहा है, उनमें एक सीट झामुमो संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद रिक्त हुई थी, जबकि दूसरी सीट भाजपा नेता दीपक प्रकाश का कार्यकाल पूरा होने के कारण खाली हुई है।

    इन सीटों के लिए कुल तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। इंडिया गठबंधन ने झामुमो के बैजनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी भी चुनावी मुकाबले में हैं।

    विधानसभा में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए बैजनाथ राम की जीत लगभग सुनिश्चित मानी जा रही है। हालांकि दूसरी सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा और निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि क्रॉस वोटिंग, अमान्य मत या किसी विधायक की अनुपस्थिति जैसे कारक चुनाव परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं।

    मतदान समाप्त होने के बाद गुरुवार शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके बाद सामने आने वाले नतीजे यह तय करेंगे कि राज्यसभा की दूसरी सीट पर किस दल की रणनीति सफल रही और झारखंड की राजनीति में किसे बढ़त हासिल होती है।

  • Nomination Papers Filed: आज 2 उम्मीदवारों के 5 नॉमिनेशन पेपर दाखिल किए गए; मंगलवार को छटनी होगी!

    Nomination Papers Filed: आज 2 उम्मीदवारों के 5 नॉमिनेशन पेपर दाखिल किए गए; मंगलवार को छटनी होगी!

    Nomination Papers Filed: महाराष्ट्र विधान परिषद के होने वाले चुनाव 2026 के लिए ठाणे और पालघर चुनाव क्षेत्रों से आज कुल 5 नॉमिनेशन पेपर दाखिल किए गए हैं। चुनाव अधिकारी व जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने बताया।

    संबंधित खबरें: Manav Kalyan Puja: मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाऊंडेशन द्वारा निःशुल्क रूद्राभिषेक एवं अतिरुद्र महायज्ञ संपन्न!

    अभिजीत अंकुश पवार,राकांपा पार्टी (शरद पवार ग्रुप) और रवींद्र फाटक (शिवसेना) ने आज अपने नॉमिनेशन पेपर दाखिल किए हैं। आज नॉमिनेशन पेपर दाखिल करने का आखिरी दिन था। आज कुल 5 नॉमिनेशन पेपर दाखिल किए गए हैं। मंगलवार, 2 जून को दाखिल किए गए नॉमिनेशन पेपर की छटनी कल की जाएगी।

  • Voter List Controversy: मतदाता सूची में गड़बड़ी करने वालों को जाना होगा जेल; हर्षवर्धन सपकाल ने दी बड़ी चेतावनी!

    Voter List Controversy: मतदाता सूची में गड़बड़ी करने वालों को जाना होगा जेल; हर्षवर्धन सपकाल ने दी बड़ी चेतावनी!

    Voter List Controversy: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने चुनाव आयोग की मदद से वोटों में गड़बड़ी कर महाराष्ट्र में सत्ता हासिल की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मतदाता सूची में हेरफेर करने वालों को आने वाले समय में जेल जाना पड़ेगा।

    मुंबई के तिलक भवन में आयोजित कांग्रेस की राज्यस्तरीय रणनीति बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान, कथित वोट चोरी और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता हर्षवर्धन सपकाळ ने की। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार, बालासाहब थोराट, नसीम खान समेत कई सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

    संबंधित खबरें: Death During Drain Cleaning: भिवंडी में नाला सफाई के दौरान जहरीली गैस से मजदूर की मौत, मनपा और ठेकेदार पर उठे सवाल!

    हर्षवर्धन सपकाळ ने कहा कि एसआईआर अभियान के तहत बूथ स्तर पर सूक्ष्म नियोजन किया गया है और कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची सत्यापन, आपत्तियों और सुधार प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने इस अभियान के लिए विशेष समिति गठित की है, जिसकी जिम्मेदारी सतेज पाटिल को सौंपी गई है।

    पत्रकार परिषद में बोलते हुए सपकाळ ने राज्य सरकार पर पेट्रोल-डीजल संकट, आरक्षण और किसानों के मुद्दों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समाज में जातीय तनाव पैदा कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।

    वहीं विजय वडेट्टीवार ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच हुई तो सरकार के कई लोग जेल जाएंगे। उन्होंने सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था संकट में है, लेकिन सरकार केवल घोषणाएं कर रही है।