Tag: Exim-Golomt Bank Agreement

  • Exim-Golomt Bank Agreement: भारत एक्सिम बैंक का मंगोलिया के गोलोम्ट बैंक से करार, दोनों देशों के बीच व्यापार को मिलेगी मजबूती!

    Exim-Golomt Bank Agreement: भारत एक्सिम बैंक का मंगोलिया के गोलोम्ट बैंक से करार, दोनों देशों के बीच व्यापार को मिलेगी मजबूती!

    Exim-Golomt Bank Agreement: भारत के निर्यात-आयात बैंक (इंडिया एक्सिम बैंक) ने व्यापार लेनदेन को समर्थन देने के लिए अपने ट्रेड असिस्टेंस प्रोग्राम (टीएपी) के तहत मंगोलिया के गोलोम्ट बैंक के साथ एक “इश्यूइंग बैंक एग्रीमेंट” पर हस्ताक्षर किये हैं।

    इस समझौते पर 05 मई को उज्बेकिस्तान के समरकंद में भारत एक्सिम बैंक के उप प्रबंध निदेशक तरुण शर्मा और गोलोम्ट बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए. ओडोनबाटर द्वारा एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की वार्षिक बैठकों के दौरान हस्ताक्षरित किये गये।

    भारत एक्सिम बैंक अपने वैश्विक कार्यालय नेटवर्क तथा वित्तीय, परामर्श और क्षमता निर्माण संबंधी विविध गतिविधियों के माध्यम से भारत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और निवेश संबंधों को साझेदार देशों के साथ बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। साथ ही यह भारतीय व्यवसायों के अंतर्राष्ट्रीय विस्तार के प्रयासों में भी योगदान देता है।

    संबंधित खबरें: Federal Bank’s Digital Platform: फेडरल बैंक के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी ईपीएफओ सेवा!

    समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान श्री शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में भारत एक्सिम बैंक ने टीएपी के अंतर्गत एशिया, अफ्रीका और लातिन अमेरिका सहित कई देशों के साथ अनेक व्यापारिक लेनदेन को समर्थन दिया है। इन लेनदेन में कृषि, ऑटोमोबाइल पुर्जे, पूंजी एवं इंजीनियरिंग वस्तुएं, खाद्य पदार्थ, लोहा एवं इस्पात, वस्त्र आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

    देश के वैश्विक व्यापार में विकासशील देशों की बढ़ती हिस्सेदारी के साथ अफ्रीकी देश भारत के महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार के रूप में उभरे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में भारत और मंगोलिया के बीच कुल व्यापार लगभग 3.69 करोड़ डॉलर रहा। इस समझौते के बाद दोनों देशों के बीच अतिरिक्त व्यापार को बढ़ावा देने के नये अवसर खुलेंगे।