Tag: Harshvardhan Sapkal

  • Harshvardhan Sapkal: सरकार किसानों को भुल गई है और किए वादे हुए खोखले; हर्षवर्धन सपकाळ ने लगाए मोदी सरकार पर इल्जाम!

    Harshvardhan Sapkal: सरकार किसानों को भुल गई है और किए वादे हुए खोखले; हर्षवर्धन सपकाळ ने लगाए मोदी सरकार पर इल्जाम!

    Harshvardhan Sapkal: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में किसानों की हालत बदतर हुई है और फसलों के दाम लगातार गिरते गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा भी भुला दिया गया है।

    नांदेड़ में आयोजित किसान मेले और भव्य ‘आसूड मार्च’ के दौरान सपकाळ ने कहा कि “सोने का नाटक करने वाली किसान विरोधी सरकार को जगाने के लिए आसूड उठाना पड़ा है।” उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर युवाओं, किसानों और महिलाओं के मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया।

    सपकाळ ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की कथित ‘दैवी शक्ति’ किसानों, युवाओं और महिलाओं की समस्याएं हल करने में कहीं दिखाई नहीं देती, बल्कि सिर्फ राजनीतिक विरोधियों को तोड़ने में नजर आती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “बड़े मियाँ तो बड़े मियाँ, छोटे मियाँ सुभान अल्लाह।”

    इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों में वृद्धि तथा किसानों की बदहाल स्थिति को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। सपकाळ ने आरोप लगाया कि सरकार कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है, जबकि आम जनता को नजरअंदाज किया जा रहा है।

    कार्यक्रम के बाद सैकड़ों किसानों ने बैलगाड़ियों और ट्रैक्टरों के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय तक आसूड मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इससे पहले सपकाळ ने आत्महत्या करने वाले किसान के परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और प्रशासन से मदद की मांग की।

  • Harshvardhan Sapkal: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव दोबारा कराने की मांग

    Harshvardhan Sapkal: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव दोबारा कराने की मांग

    Harshvardhan Sapkal: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र कथित रूप से गलत तरीके से रद्द कर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग की मदद से राज्यसभा की सीट हासिल की है। अब जिस नोटिस के आधार पर उनका नामांकन खारिज किया गया था, उसे तेलंगाना की अदालत ने ही निरस्त कर दिया है। ऐसे में राज्यसभा चुनाव रद्द कर पुनः चुनाव कराए जाने चाहिए तथा नटराजन का नामांकन रद्द करने वाले निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, यह मांग महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने की है।

    टिलक भवन में आयोजित पत्रकार परिषद में सपकाल ने भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा चुनाव आयोग की सहायता से पहले वोट चोरी कर रही थी, अब सीट चोरी का काम भी कर रही है। मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मीनाक्षी नटराजन पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाकर उनका नामांकन रद्द किया गया, जबकि जिस फॉर्म-26 के आधार पर यह कार्रवाई की गई, उसमें संबंधित जानकारी दर्ज करने के लिए कोई कॉलम ही नहीं था। ऐसे में जानकारी छिपाने का आरोप पूरी तरह निराधार साबित होता है।

    सपकाल ने कहा कि कांग्रेस ने इस मामले को सर्वोच्च न्यायालय में भी उठाया था, लेकिन चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाने के कारण न्यायालय ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। अब तेलंगाना की अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि जिस नोटिस के आधार पर कार्रवाई की गई थी, वह नोटिस ही गलत थी और उसका मीनाक्षी नटराजन से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने कहा कि भाजपा में यदि थोड़ी भी नैतिकता शेष है तो उसे मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव दोबारा कराना चाहिए।

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार की किसान कर्जमाफी योजना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार द्वारा घोषित कर्जमाफी योजना किसानों के साथ धोखा है। योजना में लगाई गई कठोर और जटिल शर्तों के कारण लाखों किसान इसके लाभ से वंचित रह जाएंगे। किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी और सात-बारा कोरा करने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने पंढरपुर में अनशन शुरू किया है, जिसे कांग्रेस पार्टी का पूर्ण समर्थन प्राप्त है।

    सपकाल ने कहा कि रोहित पवार द्वारा उठाई गई मांगें किसानों के हित में हैं और सरकार को उन्हें तत्काल स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे स्वयं पंढरपुर जाकर रोहित पवार के समर्थन में अनशन पर बैठेंगे और किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष में सहभागी बनेंगे। पत्रकार परिषद में कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक अनंत गाडगीळ भी उपस्थित थे। कांग्रेस ने इस पूरे प्रकरण को लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर हमला बताते हुए भाजपा और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं।

  • Harshvardhan Sapkal: मुख्यमंत्री फडणवीस के दावे झूठे, किसान परेशान और भाजपा ‘कांग्रेसयुक्त’ हो गई है: हर्षवर्धन सपकाल

    Harshvardhan Sapkal: मुख्यमंत्री फडणवीस के दावे झूठे, किसान परेशान और भाजपा ‘कांग्रेसयुक्त’ हो गई है: हर्षवर्धन सपकाल

    Harshvardhan Sapkal: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि गरीबी रेखा और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लेकर उनके दावे पूरी तरह झूठे और हास्यास्पद हैं। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि मुख्यमंत्री को झूठ बोलने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाना चाहिए।

    तिलक भवन में आयोजित पत्रकार परिषद में सपकाल ने कहा कि मुख्यमंत्री एक ओर देश से गरीबी समाप्त होने का दावा करते हैं, जबकि दूसरी ओर केंद्र सरकार आज भी 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है। यदि गरीबी समाप्त हो चुकी है तो इतने बड़े पैमाने पर राशन लेने वाले लोग कौन हैं, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग का गठन कांग्रेस नीत यूपीए सरकार के कार्यकाल में किया गया था, लेकिन भाजपा सरकार ने उसकी सिफारिशों को लागू नहीं किया। किसानों को आज भी प्याज, सोयाबीन, कपास, अरहर और चना जैसी फसलों का उचित समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपने 12 वर्षों के कार्यकाल की श्वेत पत्रिका जारी कर उपलब्धियों का वास्तविक ब्यौरा देने की मांग की।

    खरीफ सीजन की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में बीजों और उर्वरकों की कमी है तथा किसानों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद सरकार स्थिति को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार को “आंख, कान और मुंह बंद रखने वाली सरकार” बताया।

    कांग्रेस को डूबता जहाज बताए जाने संबंधी मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सपकाल ने कहा कि कांग्रेस देश की आशा और लोकतंत्र की मजबूत नींव है। भाजपा को चुनौती देने की क्षमता केवल कांग्रेस में है। उन्होंने कहा कि 2014 में “कांग्रेस मुक्त भारत” का नारा देने वाली भाजपा आज स्वयं “कांग्रेसयुक्त” बन चुकी है, क्योंकि उसके साथ बड़ी संख्या में पूर्व कांग्रेसी नेता जुड़े हुए हैं। इस अवसर पर नांदेड़ के सांसद रविंद्र चव्हाण, कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता गोपाल तिवारी तथा हनुमंत पवार भी उपस्थित थे।

  • Congress Protests: पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन!

    Congress Protests: पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन!

    Congress Protests: पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा गायकवाड़ के मार्गदर्शन में दक्षिण मुंबई जिला कांग्रेस ने जोरदार आंदोलन किया। यह प्रदर्शन दक्षिण जिला कांग्रेस अध्यक्ष रविकांत बावकर के नेतृत्व में गोल देऊल मंदिर के पास, मोती टॉकीज चौक, कुंभारवाड़ा, मुंबई में आयोजित किया गया।

    संबंधित खबरें: Animal Healthcare Services: किसानों को 1962 हेल्पलाइन और WhatsApp चैटबॉट के ज़रिए उनके घर पर हेल्थ सर्विस मिलेंगी

    “जनता की लूट बंद करो, पेट्रोल-डीजल-सीएनजी की मूल्यवृद्धि वापस लो” की मांग को लेकर ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस की ओर से जिला अध्यक्ष केतन शाह के नेतृत्व में आज जोरदार आंदोलन किया गया। आंदोलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती ईंधन कीमतों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को उजागर किया।

    नेताओं ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के लगातार बढ़ते दामों से महंगाई बढ़ रही है, जिससे आम नागरिकों, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आंदोलनकारियों ने सरकार से ईंधन की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने और जनता को राहत देने की मांग की।

  • Harshvardhan Sapkal: पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ दादर में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन; हर्षवर्धन सपकाळ ने पूछे तीखे सवाल!

    Harshvardhan Sapkal: पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ दादर में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन; हर्षवर्धन सपकाळ ने पूछे तीखे सवाल!

    Harshvardhan Sapkal: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के विरोध में दादर स्थित इंडिया बुल्स कार्यालय के सामने बड़ा आंदोलन और रास्ता रोको किया। आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने किया।

    इस दौरान सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे तथा केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को “मेलोडी” चॉकलेट बांटकर सांकेतिक विरोध भी दर्ज कराया।

    संबंधित ख़बरें: Sri Lanka’s DNA Revealed: श्रीलंका के डीएनए में छिपे 57,000 साल पुराने मानव सफर खुलासा!

    मीडिया से बातचीत करते हुए हर्षवर्धन सपकाळ ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि पहले से महंगाई से परेशान जनता को अब ईंधन मूल्य वृद्धि के जरिए और अधिक संकट में धकेला जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी तीखा हमला बोला।

    सपकाळ ने कहा कि अगर सरकार का दावा है कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है, तो लोग भीषण गर्मी में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों में क्यों खड़े हैं। उन्होंने कहा कि यदि कहीं जमाखोरी हो रही है तो सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई और ईंधन दरवृद्धि के खिलाफ पार्टी आगे भी आंदोलन जारी रखेगी और जनता की आवाज उठाती रहेगी।

  • Voter List Controversy: मतदाता सूची में गड़बड़ी करने वालों को जाना होगा जेल; हर्षवर्धन सपकाल ने दी बड़ी चेतावनी!

    Voter List Controversy: मतदाता सूची में गड़बड़ी करने वालों को जाना होगा जेल; हर्षवर्धन सपकाल ने दी बड़ी चेतावनी!

    Voter List Controversy: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने चुनाव आयोग की मदद से वोटों में गड़बड़ी कर महाराष्ट्र में सत्ता हासिल की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मतदाता सूची में हेरफेर करने वालों को आने वाले समय में जेल जाना पड़ेगा।

    मुंबई के तिलक भवन में आयोजित कांग्रेस की राज्यस्तरीय रणनीति बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान, कथित वोट चोरी और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता हर्षवर्धन सपकाळ ने की। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार, बालासाहब थोराट, नसीम खान समेत कई सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

    संबंधित खबरें: Death During Drain Cleaning: भिवंडी में नाला सफाई के दौरान जहरीली गैस से मजदूर की मौत, मनपा और ठेकेदार पर उठे सवाल!

    हर्षवर्धन सपकाळ ने कहा कि एसआईआर अभियान के तहत बूथ स्तर पर सूक्ष्म नियोजन किया गया है और कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची सत्यापन, आपत्तियों और सुधार प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने इस अभियान के लिए विशेष समिति गठित की है, जिसकी जिम्मेदारी सतेज पाटिल को सौंपी गई है।

    पत्रकार परिषद में बोलते हुए सपकाळ ने राज्य सरकार पर पेट्रोल-डीजल संकट, आरक्षण और किसानों के मुद्दों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समाज में जातीय तनाव पैदा कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।

    वहीं विजय वडेट्टीवार ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच हुई तो सरकार के कई लोग जेल जाएंगे। उन्होंने सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था संकट में है, लेकिन सरकार केवल घोषणाएं कर रही है।

  • Konkan Kisan Morcha: कोकण के आम-काजू किसानों को राहत दो, आंदोलन दबाने की कोशिश बंद करे सरकार: हर्षवर्धन सपकाळ

    Konkan Kisan Morcha: कोकण के आम-काजू किसानों को राहत दो, आंदोलन दबाने की कोशिश बंद करे सरकार: हर्षवर्धन सपकाळ

    Konkan Kisan Morcha: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने कोकण के आम और काजू उत्पादक किसानों को त्वरित आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए राज्य सरकार पर आंदोलन दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि किसानों को राहत मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

    कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में गिरगांव चौपाटी से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी निवास वर्षा बंगले तक मोर्चा निकालने की घोषणा की थी। लेकिन मोर्चा शुरू होने से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

    हिरासत में लिए गए नेताओं में राजू शेट्टी, महादेव जानकर, विनायक राऊत और अरविंद सावंत शामिल रहे। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया है। हर्षवर्धन सपकाळ ने कहा कि कोकण के आम उत्पादक किसानों को प्रति हेक्टेयर 5 लाख रुपये और काजू उत्पादक किसानों को प्रति हेक्टेयर 3 लाख रुपये की सहायता दी जानी चाहिए।

    संबंधित ख़बरें: Maharashtra Pradesh Congress Committee: SIR अभियान के लिए अभिजीत सपकाल को राज्य समन्वयक की जिम्मेदारी!

    उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, मजदूरों और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा। ईंधन मूल्य वृद्धि पर केंद्र सरकार को घेरते हुए सपकाळ ने कहा कि भारत सरकार के पास कोई स्पष्ट ईंधन नीति नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय दबाव में काम कर रही है, जिसका सीधा असर आम जनता पर महंगाई के रूप में पड़ रहा है।

    NEET परीक्षा में लगातार पेपर लीक मामलों पर उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में 71 बार पेपर लीक होना गंभीर चिंता का विषय है। लाखों छात्र कठिन मेहनत करते हैं, लेकिन व्यवस्था भ्रष्ट हो चुकी है और केंद्र सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही।

    पंतप्रधान नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था पर चल रही चर्चा पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन भाजपा सुरक्षा जैसे गंभीर विषय पर भी राजनीति कर रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा विपक्ष को ‘बिनडोक’ कहे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए सपकाळ ने कहा कि भाजपा नेताओं का यह अहंकार दर्शाता है कि वे खुद को ही सर्वज्ञ समझते हैं, जबकि जनता सब देख रही है।

  • Harshvardhan Sapkal: सत्ताधारी महाराष्ट्र की प्रगति हिन् करने की कोशिश कर रहे हैं; हर्षवर्धन सपकाळ ने लगाया बड़ा आरोप!

    Harshvardhan Sapkal: सत्ताधारी महाराष्ट्र की प्रगति हिन् करने की कोशिश कर रहे हैं; हर्षवर्धन सपकाळ ने लगाया बड़ा आरोप!

    मुंबई: महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के अवसर पर दादर स्थित टिलक भवन में ध्वजारोहण समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए हर्षवर्धन सपकाळ ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी ताकतें महाराष्ट्र की प्रगतिशील विचारधारा को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शिव-शाहू-फुले-आंबेडकर की विचारधारा से बने इस राज्य में जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने की साजिश की जा रही है, जिसे मिलकर विफल करना होगा।(Harshvardhan Sapkal)

    उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज, राजर्षि शाहू महाराज, महात्मा ज्योतिराव फुले और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों को महाराष्ट्र की पहचान बताते हुए कहा कि इन मूल्यों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सपकाळ ने कहा कि राज्य की अस्मिता को कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं और डी-लिमिटेशन जैसी प्रक्रियाओं के माध्यम से महाराष्ट्र के राजनीतिक महत्व को कम करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला आरक्षण जैसे मुद्दों को दिखावे के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि वास्तविक निर्णय राज्य के हितों के खिलाफ हैं।

    उन्होंने कानून-व्यवस्था, प्रशासन, महिलाओं की सुरक्षा, सूखा प्रबंधन और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि हर क्षेत्र में “मिसिंग लिंक” नजर आ रही है और सरकार को आत्ममंथन कर इसे दूर करना चाहिए। पत्रकारों द्वारा बच्चू कडू से जुड़े फोन प्रकरण पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

    महाविकास आघाड़ी को लेकर उन्होंने कहा कि गठबंधन मजबूत है और “एकमेका सहाय्य करू, अवघे धरू सुपंथ” की भावना से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कांग्रेस नेतृत्व की भूमिका निभाएगी और राष्ट्रीय स्तर पर ‘इंडिया’ गठबंधन एक मजबूत शक्ति के रूप में उभर रहा है। कार्यक्रम में कांग्रेस सेवा दल के प्रदेशाध्यक्ष विलास औताडे, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट गणेश पाटील, राजन भोसले, राजेश शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता अतुल लोंढे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।