Tag: Himachal Pradesh

  • Airtel 5G Towers: एयरटेल ने उत्तर भारत में 2,900 से अधिक नए 5जी टावर लगाए, 2.86 करोड़ ग्राहकों को मिलेगा लाभ!

    Airtel 5G Towers: एयरटेल ने उत्तर भारत में 2,900 से अधिक नए 5जी टावर लगाए, 2.86 करोड़ ग्राहकों को मिलेगा लाभ!

    Airtel 5G Towers: दूरसंचार सेवा प्रदाता एयरटेल ने उत्तर भारत में अपने नेटवर्क विस्तार को गति देते हुए पिछले एक वर्ष में 2,900 से अधिक नए 5जी टावर स्थापित किए हैं। कंपनी का कहना है कि इस पहल से ग्राहकों को तेज इंटरनेट गति, बेहतर कवरेज और अधिक भरोसेमंद नेटवर्क अनुभव मिलेगा।

    एयरटेल के अनुसार, नए 5जी टावर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए हैं। इस नेटवर्क विस्तार के तहत 77 जिलों को कवर किया गया है, जिससे 2.86 करोड़ से अधिक ग्राहकों को हाई-स्पीड कनेक्टिविटी का लाभ मिल रहा है।

    कंपनी ने बताया कि नेटवर्क क्षमता बढ़ने से उपयोगकर्ताओं को वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन शिक्षा, रिमोट वर्किंग, डिजिटल भुगतान और तेज डाउनलोड जैसी सेवाओं का बेहतर अनुभव मिलेगा। इसका लाभ शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं को भी मिलेगा।

    भारती एयरटेल के अपर नॉर्थ क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुपम अरोड़ा ने कहा कि उत्तर भारत में डेटा खपत लगातार बढ़ रही है और कंपनी ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने नेटवर्क को लगातार मजबूत बना रही है। उन्होंने कहा कि नए 5जी टावरों के माध्यम से लाखों ग्राहकों को अधिक तेज, व्यापक और विश्वसनीय कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी।

  • Adani Agri Fresh: हिमाचल में चेरी कारोबार में उतरेगी अडानी एग्री फ्रेश!

    Adani Agri Fresh: हिमाचल में चेरी कारोबार में उतरेगी अडानी एग्री फ्रेश!

    Adani Agri Fresh: अडानी अग्रि फ्रेश लिमिटेड ने हिमाचल प्रदेश में चेरी और दूसरे स्टोन फ्रूट्स की खरीद शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी अब सेब कारोबार के साथ-साथ चेरी, आड़ू और प्लम जैसे फलों के क्षेत्र में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

    किसानों को मिलेगा बड़ा बाजार और बेहतर दाम
    कंपनी का कहना है कि इस पहल से किसानों को अपनी उपज के बेहतर दाम मिल सकेंगे। साथ ही फलों की स्टोरेज अवधि बढ़ेगी और उन्हें बड़े बाजारों तक पहुंचने का मौका मिलेगा। इससे हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    आधुनिक स्टोरेज सुविधाओं को किया गया अपग्रेड
    Adani Agri Fresh Limited ने हिमाचल प्रदेश में मौजूद अपनी कंट्रोल्ड एटमॉस्फियर स्टोरेज सुविधाओं को चेरी के भंडारण और वितरण के लिए आधुनिक बनाया है। कंपनी के छह स्टोरेज केंद्र अब स्टोन फ्रूट्स की सप्लाई चेन को संभालने के लिए तैयार किए गए हैं।

    सीईओ मनीष अग्रवाल ने कही बड़ी बात
    ‘फ्रूट होराइजन 2026: ग्लोबलाइजिंग इंडियाज फ्रूट वैल्यू चेन’ कार्यक्रम में कंपनी के सीईओ Manish Agarwal ने कहा कि आने वाले सीजन से चेरी की खरीद शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में कंपनी अन्य स्टोन फ्रूट्स में भी विस्तार करेगी, ताकि किसानों को बेहतर मार्केट एक्सेस मिल सके।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एएएफएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष अग्रवाल ने कहा,


    “हम आने वाले सीजन से चेरी की खरीद शुरू करेंगे और धीरे-धीरे अन्य स्टोन फ्रूट्स (आड़ू और प्लम आदि) में भी विस्तार करेंगे। यह हमारे सेब खरीद के अनुभव और किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की हमारी निरंतर कोशिश का हिस्सा है।”

    सेब कारोबार में पहले से मजबूत पकड़
    Adani Agri Fresh Limited हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से सेब की खरीद, भंडारण और मार्केटिंग का काम कर रही है। कंपनी ने 2006 से अब तक 17 हजार से अधिक किसानों से तीन लाख टन से ज्यादा सेब खरीदे हैं और किसानों को करीब 1500 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

    25 हजार टन की स्टोरेज क्षमता
    कंपनी ने हिमाचल प्रदेश में कुल 25 हजार टन की स्टोरेज क्षमता विकसित की है। इससे फलों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और किसानों को दूर-दराज के बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिल रही है।