Tag: Hindu Festival

  • Lord Jagannath Snan Yatra Festival: भिवंडी के इस्कॉन मंदिर में 29 जून को भगवान जगन्नाथ स्नान यात्रा महोत्सव!

    Lord Jagannath Snan Yatra Festival: भिवंडी के इस्कॉन मंदिर में 29 जून को भगवान जगन्नाथ स्नान यात्रा महोत्सव!

    Lord Jagannath Snan Yatra Festival: शहर के इस्कॉन मंदिर में सोमवार, 29 जून 2026 को भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा के पावन स्नान यात्रा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

    वैदिक परंपरा के अनुसार इस दिन भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा का विशेष अभिषेक एवं स्नान कराया जाता है। मान्यता है कि इस पवित्र स्नान के बाद भगवान कुछ दिनों के लिए अनवसरा काल में विश्राम करते हैं, जो भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर माना जाता है।

    महोत्सव का मुख्य आकर्षण यह रहेगा कि श्रद्धालुओं को स्वयं भगवान का अभिषेक करने का अवसर प्राप्त होगा। इसके लिए मंदिर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं, जिससे भक्तजन सुचारू रूप से पूजा-अर्चना कर सकें। मंदिर प्रबंधन ने सभी भक्तों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस दिव्य आयोजन में भाग लेकर भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा का आशीर्वाद प्राप्त करें और अपने जीवन को धन्य बनाएं।

  • Shrimad Bhagavat Katha Gyan Yagna: अधिमास में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन!

    Shrimad Bhagavat Katha Gyan Yagna: अधिमास में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन!

    Shrimad Bhagavat Katha Gyan Yagna: नालासोपारा पूर्व स्थित श्री राम जानकी मंदिर में समस्त क्षेत्रवासी भक्तगणों के सहयोग से अधिमास के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ पर सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली।

    संबंधित खबरें: Mumbai President Varsha Gaikwad: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भड़की मुंबई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़!

    जय श्रीराम एवं हरिनाम संकीर्तन के साथ निकली इस शोभायात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। पूज्य श्री अवधेश दास जी महाराज के श्रीमुखारविंद से 24 मई से 31 मई तक प्रतिदिन सायंकाल 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।

    कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति, संस्कार एवं मानव जीवन के कल्याण से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है, जिसका श्रद्धालु बड़ी संख्या में श्रवण कर रहे हैं। आयोजन समिति ने बताया कि 31 मई को हवन, पूजन एवं महाप्रसाद के साथ कथा की पूर्णाहुति होगी। समिति की ओर से समस्त भक्तगणों से अधिकमास के इस पुण्य अवसर पर कथा श्रवण कर प्रभु भक्ति में सहभागी बनने तथा अपने जीवन को धन्य बनाने का आग्रह किया गया है।