Tag: Hospital Controversy

  • Congress Outraged: यह मौत नहीं, सिस्टम का मर्डर है: कलवा हॉस्पिटल के खिलाफ कांग्रेस का गुस्सा!

    Congress Outraged: यह मौत नहीं, सिस्टम का मर्डर है: कलवा हॉस्पिटल के खिलाफ कांग्रेस का गुस्सा!

    Congress Outraged: ठाणे मनपा के कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज हॉस्पिटल में कथित लापरवाही और अमानवीय प्रबंधन के चलते कांग्रेस पदाधिकारी की पत्नी की मौत का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि “आयुष्मान भारत” योजना की कागजी प्रक्रिया में मरीज को उलझाए रखने और समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण यह मौत हुई है।

    जानकारी के अनुसार, कलवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र (राजू) शेट्टी की पत्नी संगीता शेट्टी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आनंद दिघे हृदय रोग केंद्र लाया गया था। आरोप है कि अस्पताल में बेड उपलब्ध होने के बावजूद “बेड नहीं है” कहकर उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि समय पर प्राथमिक उपचार तक नहीं दिया गया और दूसरे अस्पताल ले जाते समय संगीता शेट्टी की मौत हो गई।

    घटना के बाद कांग्रेस के ठाणे जिला अध्यक्ष राहुल पिंगले के नेतृत्व में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि गरीब मरीजों के साथ अस्पताल प्रशासन का व्यवहार बेहद लापरवाह और असंवेदनशील है।

    संबंधित ख़बरें: BNCMC Vigilance on Bakrid: बंकमक बकरीद पर महानगर पालिका की मुस्तैदी: पहले दिन 5891 पशुओं की कुर्बानी, 11.70 लाख रुपये का शुल्क जमा!

    राहुल पिंगले ने कहा, “गरीबों की जान से खेलने वाले लापरवाह डॉक्टरों और स्टाफ का साथ देने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की विफलता है।”

    पीड़ित परिवार की ओर से 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने तथा संबंधित डॉक्टरों, कर्मचारियों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की मांग की गई है।

    अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन कांग्रेस ने प्रशासन के रवैये पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने सवाल उठाया कि, “अगर सरकारी अस्पतालों में गरीब और आम लोगों को न्याय नहीं मिलेगा, तो यह व्यवस्था आखिर किसके लिए है?”

    कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि 6 जून तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो ठाणे मनपा और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।