Tag: Indian National Congress

  • AICC Minority Department: डॉ. प्रशांत रमेश इंगळे को एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग में मिली राष्ट्रीय दायित्व!

    AICC Minority Department: डॉ. प्रशांत रमेश इंगळे को एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग में मिली राष्ट्रीय दायित्व!

    AICC Minority Department: मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व सीनेट सदस्य और लंबे समय से आंबेडकरी, छात्र एवं सामाजिक आंदोलनों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रशांत रमेश इंगळे को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) अल्पसंख्यक विभाग में राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की घोषणा 2 जून को मुंबई मराठी पत्रकार संघ, सीएसएमटी, मुंबई में आयोजित पत्रकार परिषद में की गई।

    यह नियुक्ति एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग की 14 मई 2026 को नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में लिए गए निर्णयों के तहत की गई। बैठक की अध्यक्षता एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने की थी, जिसमें देशभर के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

    संबंधित ख़बरें: Climate Narrative Hub: मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व पर जिम्मेदार रिपोर्टिंग के लिए नई गाइड जारी!

    बैठक में अल्पसंख्यक, दलित, पिछड़ा वर्ग, ओबीसी, विमुक्त-भटके समुदाय, बौद्ध समाज तथा युवाओं को सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक विचारों के आधार पर संगठित करने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

    इसी क्रम में डॉ. प्रशांत रमेश इंगळे को “भारत के बौद्ध समाज एवं विश्वभर के बौद्ध अध्येताओं के साथ समन्वय के लिए अखिल भारतीय संयोजक” नियुक्त किया गया है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके अनुभव और सामाजिक कार्यों के माध्यम से बौद्ध समाज तथा विभिन्न बौद्ध अध्ययन संस्थानों के बीच संवाद और समन्वय को नई दिशा मिलेगी।

  • Ambadas Danve: विधान परिषद चुनाव: शिवसेना ने अंबादास दानवे को बनाया उम्मीदवार, आज भरेंगे नामांकन

    Ambadas Danve: विधान परिषद चुनाव: शिवसेना ने अंबादास दानवे को बनाया उम्मीदवार, आज भरेंगे नामांकन

    मुंबई: Shiv Sena (Uddhav Balasaheb Thackeray faction) ने विधान परिषद चुनाव के लिए Ambadas Danve को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वह महाविकास आघाड़ी (एमवीए) की ओर से गुरुवार सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। (Ambadas Danve)

    पार्टी प्रमुख Uddhav Thackeray ने यह फैसला लिया। सूत्रों के मुताबिक, महाविकास आघाड़ी में शामिल Nationalist Congress Party और Indian National Congress ने यह सीट शिवसेना को देने का सुझाव दिया था। दोनों दलों ने उद्धव ठाकरे से खुद चुनाव लड़ने का आग्रह भी किया था, लेकिन पार्टी ने दानवे को मैदान में उतारने का निर्णय लिया।

    विधानसभा सदस्यों द्वारा चुनी जाने वाली विधान परिषद की 9 सीटों के लिए 12 मई को मतदान होगा। मौजूदा संख्या बल के आधार पर महाविकास आघाड़ी को एक सीट, जबकि महायुति को आठ सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है।

    कांग्रेस में भी उम्मीदवार को लेकर मंथन
    इधर Indian National Congress में भी उम्मीदवार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वरिष्ठ नेता Balasaheb Thorat, Sachin Sawant, अतुल लोंढे, नसीम खान और राजेश राठौड़ के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें बालासाहेब थोरात की उम्मीदवारी को लेकर सबसे ज्यादा संभावना जताई जा रही है।