Tag: IPL 2026

  • Rishabh Pant: ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी की तैयारी, कुलदीप यादव लखनऊ जा सकते हैं

    Rishabh Pant: ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी की तैयारी, कुलदीप यादव लखनऊ जा सकते हैं

    Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के समाप्त होने के कुछ ही सप्ताह बाद खिलाड़ियों के संभावित ट्रांसफर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबर है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन सकते हैं, जबकि स्पिनर कुलदीप यादव के लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) में जाने की संभावना है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर बातचीत चल रही है। प्रस्तावित समझौते के तहत पंत की दिल्ली वापसी हो सकती है, जहां उन्होंने 2016 से 2024 तक नौ सत्र खेले थे। वहीं कुलदीप यादव लखनऊ की टीम से जुड़ सकते हैं।

    बताया जा रहा है कि पंत की मौजूदा 27 करोड़ रुपये की सैलरी इस ट्रांसफर में सबसे बड़ी बाधा थी। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने टीम में वापसी को आसान बनाने के लिए अपनी फीस में कटौती पर सहमति जताई है और लगभग 15 करोड़ रुपये के अनुबंध पर राजी हो सकते हैं। दूसरी ओर, कुलदीप यादव की 13.25 करोड़ रुपये की सैलरी में किसी बदलाव की संभावना नहीं है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, एलएसजी प्रबंधन टीम को नई दिशा देने के पक्ष में है और इसी कारण पंत के टीम से अलग होने की संभावना बढ़ी है। उनकी कप्तानी में टीम पिछले दो सत्रों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी।

    दिल्ली कैपिटल्स के प्रबंधन में भी बदलाव की चर्चा है। माना जा रहा है कि अगले दो वर्षों के लिए जेएसडब्ल्यू समूह टीम के संचालन की जिम्मेदारी संभालेगा। इसी के साथ सौरव गांगुली के क्रिकेट संचालन से जुड़े पद पर वापसी करने की संभावना जताई जा रही है।

    इस बीच, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के भी दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ से जुड़ने की खबरें सामने आई हैं। हालांकि, इन बदलावों को लेकर अभी तक फ्रेंचाइजी या संबंधित पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि ट्रेड से जुड़े दस्तावेज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मंजूरी के लिए भेजे गए हैं।

  • RCB Comeback: RCB ने IPL 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रचा

    RCB Comeback: RCB ने IPL 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रचा

    RCB Comeback: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटन्स को हराकर IPL 2026 का फाइनल जीत लिया और लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया। यह जीत RCB के लिए बेहद खास रही क्योंकि टीम ने अपने दमदार खेल से पूरे सीजन में दबदबा बनाए रखा और आखिरकार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

    फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया, जहां RCB ने पहले गेंदबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स को 155 रनों पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने शानदार शुरुआत की और बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी से खेलते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन योगदान दिया।

    संबंधित खबरें: MPL 2026: Avesh Khan और Pooja Vastrakar संभालेंगे Chambal Gharials की कमान, MPL 2026 के लिए टीमों का ऐलान!

    इस जीत में कप्तानी, गेंदबाजी और मध्यक्रम बल्लेबाजी—तीनों का संतुलित प्रदर्शन देखने को मिला। खास बात यह रही कि RCB ने दबाव वाले मुकाबले में भी संयम बनाए रखा और मैच को अपने पक्ष में कर लिया।

    इस जीत के साथ RCB ने यह साबित कर दिया कि वह अब IPL की सबसे मजबूत टीमों में से एक बन चुकी है और लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर उसने अपनी “डायनैस्टी” की शुरुआत कर दी है।

  • IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को 30 करोड़ के ऑफर की खबर वायरल, सामने आई सच्चाई!

    IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को 30 करोड़ के ऑफर की खबर वायरल, सामने आई सच्चाई!

    IPL 2026: आईपीएल 2026 के आगामी सीजन को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच युवा खिलाड़ी Vaibhav Suryavanshi को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर वायरल हो गई, जिसमें दावा किया गया कि उन्हें एक आईपीएल फ्रेंचाइजी ने 30 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है।

    इस खबर के सामने आते ही क्रिकेट जगत में हलचल मच गई और फैंस सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा करने लगे। कई पोस्ट और वीडियो में दावा किया गया कि वैभव सूर्यवंशी आगामी आईपीएल सीजन के सबसे महंगे युवा खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं।

    हालांकि, जांच में सामने आया कि यह दावा पूरी तरह से भ्रामक और अपुष्ट है। फिलहाल किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइजी या आधिकारिक सूत्र की ओर से वैभव सूर्यवंशी को 30 करोड़ रुपये का ऑफर दिए जाने की पुष्टि नहीं की गई है।

    संबंधित ख़बरें: Indian Open of Surfing 2026: भारत के शीर्ष सर्फर्स ने मंगलुरु में दिखाया दमदार प्रदर्शन!

    क्रिकेट विशेषज्ञों का कहना है कि आईपीएल से जुड़ी कई अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं, लेकिन आधिकारिक घोषणा के बिना ऐसी खबरों पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

    बताया जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी ने घरेलू क्रिकेट और जूनियर स्तर पर अपने प्रदर्शन से जरूर ध्यान खींचा है, लेकिन अभी तक किसी टीम की ओर से इतनी बड़ी बोली की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    आईपीएल ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों को लेकर इस तरह की चर्चाएं आम होती हैं। कई बार सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स को लोग सच मान लेते हैं, जबकि बाद में वे केवल अफवाह साबित होती हैं।

    फिलहाल वैभव सूर्यवंशी का ध्यान अपने खेल और प्रदर्शन पर बना हुआ है। क्रिकेट फैंस अब आईपीएल 2026 ऑक्शन का इंतजार कर रहे हैं, जहां यह साफ होगा कि किन खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगती है।

  • RCB vs GT: पाटीदार के तूफानी अर्धशतक से आरसीबी ने बनाये 254/5!

    RCB vs GT: पाटीदार के तूफानी अर्धशतक से आरसीबी ने बनाये 254/5!

    RCB vs GT: कप्तान रजत पाटीदार की नौ छक्कों की मदद से 93 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस रिपीट गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल के क्वालीफायर एक में मंगलवार को पांच विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर बना लिया।

    पाटीदार ने 33 गेंदों पर पांच चौकों और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 93 रन बनाये। यह अब आईपीएल प्लेऑफ़ में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर हो गया है। आरसीबी ने 2023 में क्वालीफ़ायर 2 में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस द्वारा बनाए गए 233/3 के स्कोर को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि 20 रन पर पाटीदार का कैच छोड़ना गुजरात को महंगा पड़ गया। पाटीदार ने उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    उन्होंने सिर्फ 33 गेंद पर 5 चौके और 9 छक्के की मदद से नाबाद 93 रन बना दिए। इसी वजह से आरसीबी ने इतना बड़ा टोटल बना दिया। कुलवंत खेजरोलिया के दूसरे ओवर से 28 रन आए थे और वहां से जीटी मैच में वापसी कर ही नहीं पाई। उनसे कैच छूटे और ग्राउंड फील्डिंग भी उतनी अच्छी नहीं रही।

    टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बेंगलुरु ने तूफानी शुरुआत की। वेंकटेश अय्यर ने मोहम्मद सिराज के पारी के पहले ओवर में तीन चौके मारे और इस ओवर में 14 रन पड़े। अय्यर ने दूसरे ओवर में कगिसो रबाडा पर छक्का मारा लेकिन अगली गेंद पर आउट हो गए। रबाडा का पॉवरप्ले में यह 18वां विकेट था और उन्होंने मोहम्मद शमी का 2023 में पॉवरप्ले में 17 विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    रबाडा के पारी के चौथे ओवर में चार चौके लगे। इसमें दो कोहली और दो देवदत्त पड़िक्कल ने मारे। पॉवरप्ले के छठे ओवर में कोहली ने दो चौके और एक छक्का मारा। पावरप्ले में आरसीबी को जिस शुरूआत की दरकार थी, वह उन्हें मिल चुका है। उन्होंने एक विकेट जरूर गंवाया लेकिन साथ ही में 76 रन भी बना दिए। कई मैचों के बाद ऐसा हुआ है कि पावरप्ले में रबाडा और सिराज की जोड़ी को तोड़ना पड़ा। बीच में जेसन होल्डर को गेंदबाजी पर लगाना पड़ा।

    संबंधित खबरें: United World Wrestling: भारतीय पहलवानों का दमदार खेल जारी; पहलवान सागर सिंह और सूरज फ़ाइनल में!

    कोहली और पड़िक्कल के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी हो गयी जो इस सीजन उनके बीच हुई यह सातवीं 50 रनों की साझेदारी है जो एक आईपीएल सीजन में संयुक्त रूप से दूसरे सर्वाधिक हैं। कोहली और डु प्लेसी के बीच 2023 में आठ 50 रनों की साझेदारी हुई थी। आखिर होल्डर ने नौंवें ओवर में कोहली को बोल्ड कर गुजरात को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई।

    कोहली ने 25 गेंदों पर 43 रन की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। होल्डर ने फिर पड़िक्कल को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। पड़िक्कल ने रिव्यू लिया लेकिन अम्पायर का फैसला बरकरार रहा। पड़िक्कल ने 19 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 30 रन बनाये। होल्डर के दो झटकों से बेखबर रजत पाटीदार ने होल्डर पर 11वें ओवर में छक्का और क्रुणाल पंड्या ने चौका मारा।पंड्या ने 12वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा पर चौका और छक्का मारा।

    कुलवंत खेजरोलिया के पारी के 16वें ओवर में चार चौके और एक छक्का लगा। इस ओवर में कुल 28 रन पड़े और 15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर तीन विकेट पर 168 रन पहुंच गया। पाटीदार ने 16वें ओवर में राशिद खान पर छक्का मारा। क्रुणाल ने इसी ओवर की चौथी गेंद पर भी छक्का मारा। पाटीदार ने आखिरी गेंद को भी छक्के के लिए भेजा। राशिद के इस ओवर में 21 रन पड़े।

    रबाडा ने 17वें ओवर में आते ही क्रुणाल का विकेट झटका। क्रुणाल ने 28 गेंदों पर 43 रन में पांच चौके और दो छक्के लगाए। क्रुणाल और पाटीदार ने चौथे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी 45 गेंदों में पूरी की। पाटीदार ने रबाडा पर छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। अगली गेंद पर भी उन्होंने छक्का जड़ दिया। आरसीबी के 200 रन भी पूरे हो गए। प्रसिद्ध कृष्णा ने डेविड मिलर को बोल्ड कर गुजरात को पांचवीं सफलता दिलाई।

    पाटीदार ने अगले ओवर में सिराज की पहली दो गेंदों पर छक्का और चौका मारा। जितेश शर्मा ने भी पांचवीं और छठी गेंद पर चौका और छक्का मारा। इस ओवर में भी 21 रन पड़े। पाटीदार ने आखिरी ओवर में भी कृष्णा की पहली गेंद को छक्के के लिए उड़ा दिया। तीसरी गेंद पर भी पाटीदार ने छक्का मारकर 250 रन पूरे कर दिए। आरसीबी की पारी 254 रन पर जाकर थमी।

  • IPL Betting: आईपीएल सट्टेबाजी के आरोप में तीन गिरफ्तार!

    IPL Betting: आईपीएल सट्टेबाजी के आरोप में तीन गिरफ्तार!

    IPL Betting: दिल्ली पुलिस ने शहर के मधु विहार इलाके में आईपीएल टी-20 मैचों के दौरान कथित तौर पर ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि पूर्वी जिले की (एएटीएस) टीम ने सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर मधु विहार स्थित एक परिसर में छापेमारी कर इस रैकेट का भंडाफोड़ किया। अभियान के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सट्टेबाजी से जुड़े रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि आरोपी कथित तौर पर आईपीएल मैचों के दौरान सट्टेबाजी की लाइव दरों (ऑड्स) की निगरानी करने और सट्टेबाजों के खातों का रखरखाव करने के लिए ‘स्काई लाइव प्रो’, ‘डेटा कैलकुलेशन वर्जन 1.0’ और ‘स्काईएक्सच’ सहित विभिन्न एप्लिकेशन और सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का उपयोग करके अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी गतिविधियां चला रहे थे। यह छापेमारी उस समय की गई जब आईपीएल मैच चल रहा था।

    संबंधित खबरें: Waste Disposal Plant: कचरा निस्तारण संयंत्र लगाए जाने के प्रस्ताव का विरोध जारी!

    आरोपी सट्टेबाजी की गतिविधियों को संचालित करने और फोन कॉल के माध्यम से सट्टेबाजों से संपर्क साधने के लिए लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल फोन का उपयोग करते पाए गए। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मधु विहार निवासी मनीष जैन (50), जगत पुरी निवासी अभिषेक जैन (26) और मंडावली निवासी अर्पित गुप्ता (40) के रूप में हुई है।

    मनीष जैन कथित तौर पर अपने आवास से सट्टेबाजी रैकेट चला रहा था, जबकि अन्य दो आरोपी इस काम में उसकी मदद कर रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लैपटॉप, दो टैबलेट, नौ मोबाइल फोन, हस्तलिखित सट्टेबाजी प्रविष्टियों (एंट्री) वाला एक नोटपैड और सट्टेबाजी से जुड़ी अन्य सामग्रियां बरामद की हैं। इस कथित सट्टेबाजी सिंडिकेट से जुड़े व्यापक नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

  • MI vs RR: मुंबई इंडियंस के लिए डु ओर डाई मुकाबला, सूर्या-हार्दिक पर होंगी निगाहें

    MI vs RR: मुंबई इंडियंस के लिए डु ओर डाई मुकाबला, सूर्या-हार्दिक पर होंगी निगाहें

    MI vs RR: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या और उपकप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए यह आईपीएल कुछ ख़ास नहीं गया है। जहां हार्दिक ने आठ पारियों में सिर्फ़ 21 की औसत और 136 के स्ट्राइक रेट से 146 रन बनाए हैं, वहीं 61.50 की ख़राब औसत और 11.90 की महंगी इकॉनमी से चार विकेट लिए हैं। इसी तरह सूर्यकुमार ने भी 12 पारियों में सिर्फ़ 17.50 की औसत से एक अर्धशतक के साथ 210 रन बनाए हैं।

    मुंबई को रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है और इन दोनों खिलाड़ियों के पास अपनी फॉर्म में वापसी करने का यह आखिरी मौका होगा। मुंबई की टीम तालिका में आठ अंकों के साथ नौंवें स्थान पर है और प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो चुकी है। इस मैच में भी दोनों का संघर्ष जारी रह सकता है।

    संबंधित खबरें: Amruta Maji: लोकमान्य नगर की बेटी अमृता माजी ने बढ़ाया ठाणे का मान!

    सूर्यकुमार को रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई तीन-तीन जबकि संदीप शर्मा चार बार आउट कर चुके हैं। संदीप और जडेजा के सामने उनका स्ट्राइक रेट भी क्रमशः 97 और 103 का है। हालांकि बिश्नोई के सामने वह 162, जबकि आर्चर के ख़िलाफ़ वह 146 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं।

    इसी तरह हार्दिक को आरआर के ऑलराउंडर दासुन शनाका ने चार पारियों में तीन बार आउट किया है, जबकि हार्दिक का स्ट्राइक रेट इस दौरान सिर्फ़ 107 का है। आर्चर ने उनका तीन जबकि जडेजा ने उनका दो बार शिकार किया है। जडेजा के सामने भी वह सिर्फ़ 113 के स्ट्राइक रेट से रन बना पाते हैं।

  • LSG vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाये पांच विकेट पर 187 रन!

    LSG vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाये पांच विकेट पर 187 रन!

    LSG vs CSK: कार्तिक शर्मा (71) और शिवम दुबे (नाबाद 32) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर चेन्नई सुपर ने शुकवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पांच विकेट पर 187 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

    बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को आकाश सिंह ने शुरुआती झटके दिये। चौथे ओवर में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (13) आकाश के पहले शिकार बने। इसके बाद संजू सैमसन (20) और उर्विल पटेल (छह) रन को भी आकाश ने आउट किया। उस समय चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 51 रन था। ऐसे संकट के समय कार्तिक शर्मा ने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ पारी को संभाला।

    संबंधित ख़बरें: Italian Open semifinals: जैनिक सिनर रिकॉर्ड 32वां लगातार एटीपी मास्टर्स 1000 मैच जीतकर इटेलियन ओपन के सेमीफाइनल में!

    दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट लिए 70 रन जोड़े। 15वें ओवर में मोहम्मद शमी ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। ब्रेविस ने 16 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 25 रन बनाये। अगले ही ओवर में शाहबाज अहमद ने कार्तिक शर्मा का शिकार लिया। कार्तिक शर्मा ने 42 गेंदों में छह चौके और पांच छक्के लगाते हुए 71 रनों की पारी खेली।

    चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 187 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। शिवम दुबे ने 16 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 32 रनों की पारी खेली। प्रशांत वीर ने 10 गेंदों में नाबाद 13 रन बनाये। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आकाश सिंह ने तीन विकेट लिये। मोहम्मद शमी और शाहबाज अहमद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

  • IPL 2026: दिल्ली ने किया दूसरा सबसे बड़ा रनचेज, अक्षर पटेल की शानदार फिफ्टी!

    IPL 2026: दिल्ली ने किया दूसरा सबसे बड़ा रनचेज, अक्षर पटेल की शानदार फिफ्टी!

    IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में Delhi Capitals ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना दूसरा सबसे बड़ा रनचेज पूरा कर लिया। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली के बल्लेबाजों ने दबाव में बेहतरीन खेल दिखाया और टीम को यादगार जीत दिलाई।

    मैच में खास बात यह रही कि दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों ने कुल 39 ओवर फेंके, जिससे मुकाबला पूरी तरह पेस अटैक के इर्द-गिर्द घूमता नजर आया। बल्लेबाजों ने भी तेज गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया।

    कप्तान Axar Patel ने अहम पारी खेली और चौका लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। उनकी पारी ने दिल्ली की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भी तेजी से रन बनाकर रनरेट को नियंत्रण में रखा।

    संबंधित ख़बरें: IPL 2026: गुजरात के 3 बल्लेबाज आउट, हैदराबाद के खिलाफ टीम ने संभाली पारी

    मैच के बड़े मोमेंट्स और रिकॉर्ड

    • दिल्ली ने IPL इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा सफल रनचेज पूरा किया।
    • मैच में फास्ट बॉलर्स का दबदबा रहा और 39 ओवर तेज गेंदबाजों ने डाले।
    • अक्षर पटेल ने कप्तानी पारी खेलते हुए तेज अर्धशतक जड़ा।
    • डेथ ओवर्स में दिल्ली के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाकर मैच पलट दिया।
    • मुकाबले में कई बड़े शॉट्स और रोमांचक मोमेंट्स देखने को मिले।

    दिल्ली की इस जीत से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है और पॉइंट्स टेबल में उसकी स्थिति भी मजबूत हुई है।

  • IPL 2026: गुजरात के 3 बल्लेबाज आउट, हैदराबाद के खिलाफ टीम ने संभाली पारी

    IPL 2026: गुजरात के 3 बल्लेबाज आउट, हैदराबाद के खिलाफ टीम ने संभाली पारी

    IPL 2026 के अहम मुकाबले में Gujarat Titans की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने शुरुआती विकेट गंवा दिए। Pat Cummins की अगुवाई में Sunrisers Hyderabad के गेंदबाजों ने गुजरात के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।

    गुजरात की ओर से कुछ बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। शुरुआती झटकों के बाद टीम अब मध्यक्रम पर निर्भर है कि वह पारी को संभाले और प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाए।

    संबंधित ख़बरें: Bengal T20 League: मोहम्मद शमी के अनुभव के साथ उतरेगी सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स!

    हैदराबाद की गेंदबाजी अनुशासित दिखाई दी और रन गति पर भी नियंत्रण बनाए रखा। मैच के आगे बढ़ने के साथ दोनों टीमों के बीच मुकाबला और रोमांचक होने की उम्मीद है।

  • LSG vs CSK: एलएसजी को जीतने के लिए सैमसन और ओवर्टन को रोकना जरुरी!

    LSG vs CSK: एलएसजी को जीतने के लिए सैमसन और ओवर्टन को रोकना जरुरी!

    LSG vs CSK: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक की भिड़ंत काफ़ी दिलचस्प रही है, जहां एलएसजी का पलड़ा थोड़ा भारी नज़र आता है। दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक छह मुक़ाबले खेले गए हैं, जिसमें एलएसजी ने तीन और सीएसके ने दो मैच जीते हैं, जबकि एक मुक़ाबला बेनतीजा रहा। चेन्नई में दोनों टीमें दो बार आमने सामने आई हैं और यहां दोनों ने एक एक मैच जीता है। पिछले सीज़न सीएसके ने मुक़ाबला अपने नाम किया था, लेकिन 2024 में चेन्नई में हुई आख़िरी भिड़ंत में एलएसजी ने जीत दर्ज की थी।

    आसान ट्रिक: सैमसन को पावरप्ले में रोकिए और मैच जीतिए
    संजू सैमसन एक बार फिर सीएसके के लिए गेम चेंजर साबित हुए। दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ़ मुश्किल रन चेज़ में उन्होंने 52 गेंदों पर नाबाद 87 रन की पारी खेली, जो इस आईपीएल में उनका तीसरा 50 प्लस स्कोर था। सैमसन का यह सीज़न उतार चढ़ाव भरा रहा है। 10 पारियों में वह छह बार 15 रन से कम के स्कोर पर आउट हुए हैं और हर बार पावरप्ले में विकेट गंवाया है।

    सम्बंधित ख़बरें: Meeting on BCCI Guidelines: पंजाब किंग्स, बीसीसीआई की गाइडलाइंस मीटिंग के दौरान अर्शदीप के व्लॉग्स पर चर्चा करेगा!

    वहीं, चार बार उन्होंने 40 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक शामिल हैं, और ख़ास बात यह है कि ये चारों पारियां टीम की जीत में आई हैं। जब सैमसन पावरप्ले में आउट हुए, तब टीम को छह में से पांच मैचों में हार मिली। वहीं, जब वह पावरप्ले के बाद तक टिके, तब सीएसके ने चारों मुक़ाबले जीते। 2026 के पूरे टी20 सीज़न में भी यही कहानी देखने को मिली है। सैमसन ने इस साल 20 टी20 पारियों में छह अर्धशतक लगाए हैं और ये सभी पारियां टीम की जीत में आई हैं।

    ओवर्टन के ख़िलाफ़ इकॉनमी को नौ से ऊपर रखिए
    जेमी ओवर्टन इस सीजन अपनी हार्ड लेंथ गेंदबाज़ी से लगातार बल्लेबाज़ों को परेशान कर रहे हैं। आईपीएल 2026 में उनकी 31 प्रतिशत गेंदें हार्ड लेंथ पर रही हैं और इस दौरान उनकी इकॉनमी सिर्फ़ 6.8 की रही है। ओवर्टन ने इस सीजन अब तक नौ पारियों में 11 विकेट लिए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 13 और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 18 रन देकर चार विकेट रहा है। सीएसके के नतीजों पर भी उनके प्रदर्शन का सीधा असर दिखा है। जब ओवर्टन की इकॉनमी नौ से कम रही, तब टीम ने चारों मैच जीते। वहीं, नौ या उससे अधिक इकॉनमी रहने पर सीएसके को पांच में से चार मुक़ाबलों में हार मिली।