Tag: Kalyan News

  • SK Dhaba Incident: कल्याण बाईपास पर महिला बीयर पीते और लघुशंका करते दिखी, VIDEO वायरल!

    SK Dhaba Incident: कल्याण बाईपास पर महिला बीयर पीते और लघुशंका करते दिखी, VIDEO वायरल!

    SK Dhaba Incident: कल्याण बाईपास पर SK ढाबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें कथित तौर पर एक महिला खुलेआम बीयर पीती और बाद में पब्लिक एरिया में लघुशंका करती दिख रही है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के समय ढाबे पर बच्चों समेत कई परिवार मौजूद थे। इस घटना से स्थानीय लोगों में गुस्सा है, जिन्होंने जांच और सही कार्रवाई की मांग की है।

    यह भी सवाल उठ रहे हैं कि अगर ढाबे के पास शराब परोसने या पीने की इजाज़त देने की ज़रूरी परमिशन नहीं है, तो वहां खुलेआम बीयर कैसे पी जा रही थी। संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच के बाद मामले की सच्चाई का पता चलेगा।

  • Kalyan-Dombivli Infrastructure: कल्याण-डोंबिवली बनेगा विकास और रोजगार का नया हब; सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे का वादा!

    Kalyan-Dombivli Infrastructure: कल्याण-डोंबिवली बनेगा विकास और रोजगार का नया हब; सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे का वादा!

    Kalyan-Dombivli Infrastructure: शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कहा है कि आने वाले वर्षों में कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र विकास और रोजगार का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। उन्होंने बताया कि महायुति सरकार मुंबई पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए एमएमआर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं शुरू कर रही है। डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक हब, मेट्रो विस्तार और जल परिवहन परियोजनाओं से क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली है।

    डॉ. शिंदे ने बताया कि बढ़वण बंदरगाह परियोजना में करीब 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे लाखों रोजगार के अवसर पैदा होंगे। वहीं कल्याण रोड, ऐरोली-कटई फ्रीवे, मेट्रो नेटवर्क और वॉटर ट्रांसपोर्ट जैसी योजनाओं से पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना के तहत देशभर में 101 जलमार्ग विकसित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कल्याण को जलमार्ग के जरिए मुंबई, नवी मुंबई और वसई-विरार से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जेट्टी निर्माण का काम भी शुरू हो चुका है।

    संबंधित खबरें: Thane Theft: ठाणे में चोरी की तीन घटनाएं; चितलसर में कार से लैपटॉप और 1.5 लाख रुपये की चोरी, कालवा में आईफोन चोरी!

    सांसद शिंदे के अनुसार, एमएमआर क्षेत्र में करीब 4 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रगति पर हैं। साथ ही मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में 377 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में ही रोजगार मिलेगा और रोजाना मुंबई की यात्रा की जरूरत कम होगी।

    उन्होंने बताया कि बदलापुर से मुंबई और नवी मुंबई एयरपोर्ट तक एक्सेस कंट्रोल रोड बनाया जा रहा है, जिससे ट्रैफिक की समस्या में राहत मिलेगी। वहीं अंबरनाथ के ऐतिहासिक शिव मंदिर का विकास सोमनाथ मंदिर और महाकाल लोक कॉरिडोर की तर्ज पर किया जाएगा, जिस पर लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

    डॉ. शिंदे ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच क्लस्टर योजना आम लोगों को आधुनिक सुविधाओं वाले घर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा शुरू की गई इस योजना को मुंबई, ठाणे, कल्याण, डोंबिवली और अंबरनाथ में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

  • Kalyan Nakshatra Lawns: दर पे तेरे आ गए…श्याम भक्ति में झूमे बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी क्या बच्चे क्या बूढ़े!

    Kalyan Nakshatra Lawns: दर पे तेरे आ गए…श्याम भक्ति में झूमे बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी क्या बच्चे क्या बूढ़े!

    ठाणे: कल्याण में सजा खाटू वाले श्याम बाबा का दरबार।इसी अरदास के साथ श्री खाटू वाले श्याम बाबा का विशाल आयोजन कल्याण के नक्षत्र लॉन्स आधारवाड़ी में आयोजित किया गया। करने वाले ओर कराने वाले बाबा श्री खाटू श्याम के नाम से आयोजन का आगाज हुआ। सर्व प्रथम गणेश वंदना हुई तत्पश्चात कलाकारों द्वारा बाबा श्याम के मधुर व जोशीले भजनों की झड़ी सी लगा दी।(Kalyan Nakshatra Lawns)

    जहां एक ओर बारी बारी कलाकार आते रहे ओर अपनी अपनी सुरीली आवाज में प्रस्तुतियां देते रहे। वही दूसरी ओर बाबा श्याम प्रेमी मधुर धुनों पर झूमते ओर नाचते नजर आए। फिर क्या बुजुर्ग क्या युवा क्या बच्चे क्या महिलाएं। सभी बाबा श्याम की भक्ति में लीन हुए नजर आ रहे थे।

    एक ओर बाबा श्याम की ज्योत के दर्शन को लगी लंबी कतार तो दूसरी ओर कतार में खड़े श्याम प्रेमियों का दुप्पटे पहना कर स्वागत किया जा रहा था।वही दूसरी ओर आयोजन में आए श्याम प्रेमियों पर रहे रहे कर किया गया इत्र का छिड़काव । भाती भाती के इत्र के छिड़काव से सारा पंडाल महक उठा। एक ओर प्रसाद वितरण तो दूसरी ओर अल्पाहार की सुसज्जीत व्यवस्था की गई थी।

    वही श्री खाटू वाले श्याम बाबा का काल्पनिक मंदिर रंगीन चकाचौंध रोशनी से जगमगा रहा था। मंदिर में फूलों की सजावट श्याम प्रेमियों के मन को लुभा रही थी। अतिथियों के बैठने की व्यवस्था महिलाओं ओर पुरुषों के लिए अलग अलग राखी गई थी। वही दूसरी ओर भोजन का पंडाल लगाया गया था जिसमें स्वादिष्ट व्यंजन की व्यवस्था की गई थी।

    सबसे बड़ी बात तो यह देखने को मिली कि इतना विशाल आयोजन था पर आयोजक के नाम पर करने वाले श्री खाटू श्याम ओर करवाने वाले भी श्री खाटू श्याम थे। जैसे जैसे समय बीता श्याम प्रेमियों की भीड़ भी बढ़ती चली गई। सभी श्याम प्रेमियों को भक्ति की धुनों का जैसे नशा सा छाया हो इतना ही नहीं श्याम भक्ति का नशा जैसे सर चढ़ कर बोल रहा था।

    सभी श्याम प्रेमि अपनी अपनी मस्ती में झूम रहे थे। देश के अलग अलग भागों से आए कलाकारों ने शमा बांधे रखी शाम 5 बजे कार्यक का प्रारंभ हुआ। जो देर रात्रि तक चलता रहा श्याम प्रेमि मंत्र मुग्ध होकर आयोजन का लुफ्त उठाते हुए कब रात हुई पता ही नहीं चला।