Tag: KKR captain Ajinkya Rahane

  • RCB vs KKR: आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला!

    RCB vs KKR: आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला!

    RCB vs KKR: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 57वें मुकाबले में टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राडर्स (केकेआर) के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

    आज यहां आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर कहा कि

    “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। मेरे हिसाब से हमने पिछला मैच जिस तरह की पिच पर खेला था, यह पिच भी वैसी ही लग रही है। यह पिच उसी तरह से खेलेगी। हम उन्हें दबाव में डालने की पूरी कोशिश करेंगे। पिच पर अनियमित उछाल मिल सकता है।”

    वहीं केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि

    “पिछले चार मैच हमारे लिए काफी अच्छे रहे हैं। हम एक समय में एक ही मैच के बारे में सोच रहे हैं। विरोधी टीम का सम्मान करते हुए, उन छोटे-छोटे लम्हों को जीतना जरूरी होता है। इस फॉर्मेट में इस चीज की काफी जरूरत होती है।”

    दोनों टीमें इस प्रकार है:-
    आरसीबी (एकादश)
    : जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, रसिख सलाम, भुवनेश्वर कुमार, जॉश हेजलवुड और जैकब डफी।

    केकेआर (एकादश) : फिन ऐलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा।