Tag: madhya pradesh news

  • Kota Ujjain MEMU: कोटा-उज्जैन के बीच नई मेमू ट्रेन सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

    Kota Ujjain MEMU: कोटा-उज्जैन के बीच नई मेमू ट्रेन सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

    Kota Ujjain MEMU: क्षेत्र के यात्रियों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए पश्चिम रेलवे ने कोटा और उज्जैन के बीच नई नियमित मेमू रेल सेवा का संचालन शुरू कर दिया है। इस नई सेवा का शुभारंभ नागदा रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया ने हरी झंडी दिखाकर किया।

    उद्घाटन समारोह में स्थानीय विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, रेलवे अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। नई ट्रेन सेवा शुरू होने से कोटा, नागदा, उज्जैन और मार्ग के अन्य स्टेशनों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

    रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, गाड़ी संख्या 61624 कोटा-उज्जैन मेमू प्रतिदिन सुबह 5:40 बजे कोटा से रवाना होगी। यह ट्रेन नागदा, भाटीसुड़ा, पिपलोदा बागला, उन्हेल, पलसोडा मकडावन, असलावदा और नईखेड़ी स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए दोपहर 12 बजे उज्जैन पहुंचेगी।

    वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 61623 उज्जैन-कोटा मेमू दोपहर 12:30 बजे उज्जैन से प्रस्थान करेगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 7:05 बजे कोटा पहुंचेगी।

    रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस सेवा से दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को काफी सुविधा होगी। साथ ही क्षेत्रीय संपर्क और आवागमन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

    कार्यक्रम में रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नई रेल सेवा को क्षेत्र के विकास और यात्रियों की सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

  • Gwalior Bribe Trap Case: 20 हजार रुपये रिश्वत लेते तहसीलदार कार्यालय का रीडर रंगे हाथों गिरफ्तार

    Gwalior Bribe Trap Case: 20 हजार रुपये रिश्वत लेते तहसीलदार कार्यालय का रीडर रंगे हाथों गिरफ्तार

    Gwalior Bribe Trap Case: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ग्वालियर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार गोसपुरा कार्यालय में पदस्थ रीडर एवं सहायक ग्रेड-3 अनिल कुडवारिया को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर प्लॉट के नामांतरण के बदले 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

    ईओडब्ल्यू के अनुसार, ग्वालियर निवासी जितेन्द्र पाण्डेय ने 10 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि रानीपुरा स्थित एक प्लॉट के नामांतरण की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए आरोपी कर्मचारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

    शिकायत की डिजिटल जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू के निर्देश पर विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया। बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

    जांच प्रक्रिया के तहत रासायनिक परीक्षण में भी रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की राशि बरामद कर ली है। ईओडब्ल्यू ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और भ्रष्टाचार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

  • Bhopal Station: भोपाल मंडल के स्टेशनों पर बढ़ीं आधुनिक यात्री सुविधाएं!

    Bhopal Station: भोपाल मंडल के स्टेशनों पर बढ़ीं आधुनिक यात्री सुविधाएं!

    Bhopal Station: पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर कई नई व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं। रेलवे सूत्रों के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी के मार्गदर्शन में यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

    भोपाल स्टेशन पर यात्रियों के लिए पेड रिटायरिंग सेवा और एग्जीक्यूटिव लाउंज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे यात्रियों को आरामदायक ठहराव और बेहतर प्रतीक्षालय सुविधा मिल रही है। यात्रियों को ट्रेनों की सही स्थिति और कोच संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल के 16 स्टेशनों पर कोच गाइडेंस सिस्टम स्थापित किए गए हैं।

    इनमें हरदा रेलवे स्टेशन, इटारसी रेलवे स्टेशन, नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन, भोपाल रेलवे स्टेशन, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन, विदिशा रेलवे स्टेशन, बीना रेलवे स्टेशन और गुना रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्टेशन शामिल हैं।

    संबंधित ख़बरें: Samik Bhattacharya Clarification: कलकत्ता उच्च न्यायालय परिसर में ममता के खिलाफ हुए प्रदर्शन में भाजपा का कोई हाथ नहीं; शमिक ने दी सफाई!

    इसी प्रकार मंडल के 20 स्टेशनों पर ट्रेन सूचना डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं। वहीं यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए इटारसी, भोपाल, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, विदिशा और बीना स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

    रेलवे ने भोपाल, रानी कमलापति, सांची, विदिशा, बीना, अशोकनगर, गुना और इटारसी स्टेशनों पर रिटायरिंग रूम की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल मंडल यात्रियों को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है तथा भविष्य में भी सुविधाओं के विस्तार का कार्य जारी रहेगा।

  • Farmers Penalized: नरवाई जलाने पर सख्ती 11 किसानों को भरना पड़ेगा जुर्माना, 2 के खिलाफ हुआ एफआईआर!

    Farmers Penalized: नरवाई जलाने पर सख्ती 11 किसानों को भरना पड़ेगा जुर्माना, 2 के खिलाफ हुआ एफआईआर!

    बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में फसल अवशेष (stubble) जलाने के मामलों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक कार्रवाई की है। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देश पर राजस्व विभाग ने 11 किसानों पर कुल 37 हजार 500 रुपये का पर्यावरण क्षतिपूर्ति जुर्माना लगाया है, जबकि दो किसानों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।(Farmers Penalized)

    अधिकारिक जानकारी के अनुसार बैतूल विकासखंड में पांच मामलों में 20 हजार रुपये का दंड लगाया गया है। इसके अलावा चिचोली विकासखंड में दो प्रकरणों में पांच हजार रुपये, आमला में तीन मामलों में सात हजार 500 रुपये तथा भैंसदेही विकासखंड में एक मामले में पांच हजार रुपये की कार्रवाई की गई है। वहीं घोड़ाडोंगरी और भीमपुर विकासखंड के दो किसानों के खिलाफ नरवाई जलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रबी सीजन में गेहूं की कटाई के बाद खेतों में अवशेष जलाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।

    यह कदम वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और मिट्टी की गुणवत्ता को बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि नरवाई जलाने से वातावरण प्रदूषित होता है और भूमि की उर्वरता प्रभावित होती है, जिससे दीर्घकाल में कृषि उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे फसल अवशेष प्रबंधन के वैकल्पिक उपाय अपनाएं, जैसे मल्चिंग या मशीनों के माध्यम से अवशेषों का निस्तारण। साथ ही चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।