Tag: Marathi Cinema

  • Adah Sharma in Marathi Film: मराठी फिल्म ‘गजरा’ के पहले लुक में बदले अंदाज में नजर आईं अदा शर्मा!

    Adah Sharma in Marathi Film: मराठी फिल्म ‘गजरा’ के पहले लुक में बदले अंदाज में नजर आईं अदा शर्मा!

    Adah Sharma in Marathi Film: अभिनेत्री अदा शर्मा अपनी पहली मराठी फिल्म गजरा को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का पहला पोस्टर जारी होने के बाद उनके नए और अलग अंदाज ने प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।375 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली फिल्म द केरला स्टोरी में अपनी दमदार भूमिका से पहचान बनाने वाली अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में नई चुनौती के साथ कदम रख रही हैं। सच्ची घटनाओं से प्रेरित ‘गजरा’ एक गंभीर, भावनात्मक और रहस्यमय कहानी पर आधारित बताई जा रही है।

    जारी पोस्टर में अदा शर्मा लाल परिधान में दिखाई दे रही हैं। उनके चेहरे और कपड़ों पर खून के निशान हैं तथा उनकी गहन निगाहें फिल्म की कहानी के रहस्यमय और संवेदनशील पक्ष की ओर संकेत करती हैं। पोस्टर में उनका रूप अब तक निभाए गए किरदारों से बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। हाल ही में अदा शर्मा ने एक वीडियो साझा कर बताया था कि वह मराठी फिल्म करने जा रही हैं।

    उन्होंने कहा था कि ‘द केरला स्टोरी’ को मराठी दर्शकों से मिले अपार प्रेम के बाद उन्होंने मराठी सिनेमा में काम करने का वादा किया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। फिल्म का पहला पोस्टर सामने आने के बाद सामाजिक माध्यमों पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। दर्शक अदा शर्मा के इस नए और बदले हुए रूप को लेकर उत्साहित हैं। माना जा रहा है कि ‘गजरा’ उनके अभिनय जीवन का एक और साहसिक और यादगार अध्याय साबित हो सकती है तथा मराठी सिनेमा में उनकी मजबूत शुरुआत का आधार बनेगी।

  • Phool Parijat Song: अजय-अतुल के ‘फूल पारिजात’ गाने में दिखा शिवाजी महाराज और सईबाई के रिश्ते का सच्चा और भावुक रंग!

    Phool Parijat Song: अजय-अतुल के ‘फूल पारिजात’ गाने में दिखा शिवाजी महाराज और सईबाई के रिश्ते का सच्चा और भावुक रंग!

    Phool Parijat Song: जियो स्टूडियोज़ और मुंबई फिल्म कंपनी की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का गाना ‘फूल पारिजात’ रिलीज़ हो गया है। यह फ़िल्म एक मई, महाराष्ट्र दिवस पर रिलीज़ होने के बाद से लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।

    फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का बेहद खूबसूरत और भावुक गीत ‘फूल पारिजात’ रिलीज़ किया है। इस गाने के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज का एक ऐसा रूप देखने को मिलता है, जो उन्हें सिर्फ एक महान योद्धा राजा नहीं बल्कि एक प्यार करने वाले और समझदार जीवनसाथी के रूप में भी सामने लाता है। गाना सईबाई की नज़रों से उनके रिश्ते की मासूमियत, अपनापन और गहरे प्रेम को बेहद खूबसूरती से दिखाता है।

    भारत की सबसे पसंदीदा गायिकाओं में से एक श्रेया घोषाल की आवाज़ में सजा ‘फूल पारिजात’ अब अपने वीडियो ट्रैक के साथ रिलीज़ हो चुका है। गाने में प्रेम को बहुत ही सादगी और भावनात्मक तरीके से दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया रिश्ता सिर्फ प्यार तक सीमित नहीं, बल्कि विश्वास, समर्पण और आत्मिक जुड़ाव का एहसास भी देता है।

    अजय-अतुल द्वारा कंपोज़ किए गए इस गीत में पारिजात के फूल का इस्तेमाल एक खास प्रतीक के रूप में किया गया है। जैसे किसी की ज़िंदगी में कोई अनमोल और दिव्य तोहफा आए, वैसे ही सईबाई की दुनिया में छत्रपति शिवाजी महाराज का होना दिखाया गया है। गाने की सबसे खास बात इसकी सादगी और भावनाओं की गहराई है, जो सीधे दिल तक पहुंचती है।

    संबंधित खबरें: Raja Shivaji Movie: रिलीज़ से पहले ही ‘राजा शिवाजी’ की रिकॉर्ड टिकट बिक्री, लेकिन सेंसर बोर्ड का रितेश देशमुख को झटका

    हिंदवी स्वराज्य की गूंज अब पहले से कहीं ज्यादा बुलंद हो चुकी है। ‘राजा शिवाजी’ इस साल भारतीय फिल्मों में चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनकर उभरी है और मराठी सिनेमा में भी एक बड़ी और प्रभावशाली रिलीज़ साबित हुई है। जियो स्टूडियोज़ और मुंबई फिल्म कंपनी द्वारा बड़े स्तर पर रिलीज़ की गई इस फिल्म ने परिवारों को फिर से सिनेमाघरों तक खींच लाया है।

    जियो स्टूडियोज़ प्रस्तुत और मुंबई फिल्म कंपनी द्वारा निर्मित ‘राजा शिवाजी’ को ज्योति देशपांडे और जिनिलीया देशमुख ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का संगीत वॉर्नर म्यूजिक इंडिया और देश म्यूजिक के तहत रिलीज़ किया गया है। ‘फूल पारिजात’ अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।