Tag: Marathi Language Training Class

  • Marathi Language Training Class: मराठी भाषा प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, 100 से अधिक रिक्शा चालकों ने लिया प्रशिक्षण का लाभ!

    Marathi Language Training Class: मराठी भाषा प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, 100 से अधिक रिक्शा चालकों ने लिया प्रशिक्षण का लाभ!

    Marathi Language Training Class: नालासोपारा पूर्व स्थित दुबे इस्टेट में सोमवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में “मराठी भाषा प्रशिक्षण वर्ग” का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी वसई-विरार, महाराष्ट्र शासन परिवहन विभाग, राज्य मराठी विकास संस्था, कोकण मराठी साहित्य परिषद एवं मुंबई मराठी साहित्य संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य रिक्शा चालकों को मराठी भाषा का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है।

    प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भाजपा नेता अमित ओमप्रकाश दुबे, केंद्र संचालिका डॉ. सुरेखा धनावडे एवं प्रशिक्षण शिक्षिका रोहिणी राजेश जाधव के करकमलों द्वारा किया गया। यह प्रशिक्षण सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन दोपहर 2 से 3 बजे एवं 3 से 4 बजे के बीच संचालित किया जाएगा।

    आयोजकों ने बताया कि भविष्य में आरटीओ की ओर से रिक्शा परमिट एवं बैज के लिए मौखिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऐसे में यह मराठी भाषा प्रशिक्षण तथा इसके उपरांत प्रदान किए जाने वाले प्रमाणपत्र रिक्शा चालकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।

    प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए वाहन परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस एवं दो पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ आवश्यक हैं। उद्घाटन समारोह में 100 से अधिक रिक्शा चालकों ने भाग लिया और इस पहल के लिए प्रशिक्षकों एवं आयोजक अमित ओमप्रकाश दुबे के प्रति आभार व्यक्त किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनसंपर्क कार्यालय, दुबे इस्टेट, नालासोपारा (पूर्व) में आयोजित किया जा रहा है।

    प्रवेश एवं अधिक जानकारी के लिए ऋषभ तिवारी (9370666432) एवं दीपक माने (9604655457) से संपर्क किया जा सकता है। भाजपा नेता अमित ओमप्रकाश दुबे के नेतृत्व में शुरू की गई यह पहल रिक्शा चालकों के कौशल विकास एवं मराठी भाषा के प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।