Tag: Mumbai Indians

  • MI vs RR: मुंबई इंडियंस के लिए डु ओर डाई मुकाबला, सूर्या-हार्दिक पर होंगी निगाहें

    MI vs RR: मुंबई इंडियंस के लिए डु ओर डाई मुकाबला, सूर्या-हार्दिक पर होंगी निगाहें

    MI vs RR: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या और उपकप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए यह आईपीएल कुछ ख़ास नहीं गया है। जहां हार्दिक ने आठ पारियों में सिर्फ़ 21 की औसत और 136 के स्ट्राइक रेट से 146 रन बनाए हैं, वहीं 61.50 की ख़राब औसत और 11.90 की महंगी इकॉनमी से चार विकेट लिए हैं। इसी तरह सूर्यकुमार ने भी 12 पारियों में सिर्फ़ 17.50 की औसत से एक अर्धशतक के साथ 210 रन बनाए हैं।

    मुंबई को रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है और इन दोनों खिलाड़ियों के पास अपनी फॉर्म में वापसी करने का यह आखिरी मौका होगा। मुंबई की टीम तालिका में आठ अंकों के साथ नौंवें स्थान पर है और प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो चुकी है। इस मैच में भी दोनों का संघर्ष जारी रह सकता है।

    संबंधित खबरें: Amruta Maji: लोकमान्य नगर की बेटी अमृता माजी ने बढ़ाया ठाणे का मान!

    सूर्यकुमार को रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई तीन-तीन जबकि संदीप शर्मा चार बार आउट कर चुके हैं। संदीप और जडेजा के सामने उनका स्ट्राइक रेट भी क्रमशः 97 और 103 का है। हालांकि बिश्नोई के सामने वह 162, जबकि आर्चर के ख़िलाफ़ वह 146 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं।

    इसी तरह हार्दिक को आरआर के ऑलराउंडर दासुन शनाका ने चार पारियों में तीन बार आउट किया है, जबकि हार्दिक का स्ट्राइक रेट इस दौरान सिर्फ़ 107 का है। आर्चर ने उनका तीन जबकि जडेजा ने उनका दो बार शिकार किया है। जडेजा के सामने भी वह सिर्फ़ 113 के स्ट्राइक रेट से रन बना पाते हैं।

  • KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का किया फैसला!

    KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का किया फैसला!

    KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 65वें मुकाबले में टॉस जीत कर मुम्बई इंडियंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह बहुत ही सीधा फैसला है। हमें दो के दोनों ही मैच जीतने हैं। हमारा पूरा फोकस इस चीज पर ही है। हमें पूरे 40 ओवर्स तक अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    संबंधित ख़बरें: Chandigarh Khelo Games 2026: 25 मई से चंडीगढ़ में खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम शुरू

    वहीं मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि हम भी टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते। यह पिच कवर्स के अंदर काफी रही है। देखते हैं कि पिच कैसी खेलती है। अब हमें अपने सम्मान के लिए खेलना है। आप हर मैच को जीतना चाहते हैं। आप बेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं। मुंबई इंडियंस का इतिहास रहा है कि वो इतने टाइटल जीते हैं। इसलिए हम चाहते हैं कि सिर उठाकर मुंबई इंडियंस का सबसे बेहतरीन तरीके से प्रतिनिधित्व करें। हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं। मैं और अल्लाह गजनफर वापस आए हैं।

    दोनों टीमें इस प्रकार है:-
    कोलकाता नाइट राइडर्स (एकादश): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रोवमेन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और सौरभ दुबे।

    मुम्बई इंडियंस (एकादश): रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, और रघु शर्मा।

  • Mumbai Indians vs Punjab Kings: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला!

    Mumbai Indians vs Punjab Kings: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला!

    Mumbai Indians vs Punjab Kings: मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 58वें मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां मुम्बई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कहा हम पहले गेंदबाजी करेंगे।

    हमने पिछला मैच देखा था और हमें लगा कि मौसम ठंडा होने की वजह से बाद में विकेट अच्छी हो जाएगी। मैंने नहीं सोचा था कि मुम्बई इंडियंस का कप्तान बनने से पहले मैं टेस्ट कप्तान बन जाउंगा। हमारे तीन गेम बचे हुए हैं और हम जितना हो सके पॉजिटिव लेना चाहेंगे। हम खेल का आनंद लेना चाहते हैं।

    वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर हम भी अगर टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते। विकेट थोड़ी सूखी लग रही है। अभी भी नहीं पता है कि पिच कैसी खेलेगी। इसलिए पॉजिटिव होकर सोच रहे हैं। हमें इस बारे में सोचना बंद कर देना चाहिए कि पिछले कुछ मैचों में क्या गलत हुआ है। हमें अब अच्छे शेप और बेहतरीन माइंडसेट में रहना होगा। हमारी टीम में आज हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट और अजमतुल्लाह ओमरजई खेल रहे हैं।

    दोनों टीमें इस प्रकार है:-
    पंजाब किंग्स
    (एकादश): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कॉनली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

    मुंबई इंडियंस (एकादश):- रयान रिकल्टन, नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान) और रघु शर्मा।