Tag: Mumbai politics

  • Sanjay Nirupam: अहंकार ही उबाठा को ले डूबेगा, ममता बनर्जी जैसी होगी हालत: संजय निरुपम

    Sanjay Nirupam: अहंकार ही उबाठा को ले डूबेगा, ममता बनर्जी जैसी होगी हालत: संजय निरुपम

    Sanjay Nirupam: शिवसेना के उपनेता एवं प्रवक्ता संजय निरुपम ने रविवार को आयोजित पत्रकार परिषद में उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनका बढ़ता अहंकार ही उन्हें राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने दावा किया कि जिस प्रकार ममता बनर्जी के बढ़ते अहंकार का असर उनकी पार्टी पर पड़ा, उसी तरह की स्थिति उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट (उबाठा) में भी दिखाई दे रही है।

    निरुपम ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती उसके नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच निरंतर संवाद पर निर्भर करती है। जब नेतृत्व अपने ही नेताओं और कार्यकर्ताओं से दूरी बना लेता है तो संगठन कमजोर होने लगता है। उनका आरोप था कि उबाठा में भी यही स्थिति बनती जा रही है, जिसके कारण पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ रहा है और भविष्य में इसके राजनीतिक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

    उबाठा की कार्यप्रणाली पर कटाक्ष करते हुए निरुपम ने कहा कि यह दल लंबे समय से “ऑनलाइन राजनीति” करता आया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब दोनों ठाकरे नेता भी “वर्क फ्रॉम होम” की राजनीति कर रहे हैं और पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के बजाय ऑनलाइन माध्यमों पर अधिक निर्भर हैं।

    उन्होंने उबाठा नेता संजय राउत द्वारा कथित तौर पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन भेड़िया” अभियान का भी उल्लेख किया। निरुपम ने सवाल उठाया कि क्या संजय राउत अपनी ही पार्टी के नेताओं को “भेड़िया” कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयान पार्टी के भीतर चल रही स्थिति को उजागर करते हैं।

    इस दौरान निरुपम ने मीडिया में चर्चा में रहे “ऑपरेशन टाइगर” को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरों और चर्चाओं से शिवसेना का कोई संबंध नहीं है। पार्टी की न तो इसमें कोई भूमिका है और न ही ऐसी किसी गतिविधि में उसकी कोई रुचि है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को मजबूत बनाए रखने के लिए नेतृत्व का जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना और कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद बनाए रखना आवश्यक है, अन्यथा संगठन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

  • Bhiwandi BJP Workers Celebration: पश्चिम बंगाल फतह करने के बाद भिवंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न!

    Bhiwandi BJP Workers Celebration: पश्चिम बंगाल फतह करने के बाद भिवंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न!

    Bhiwandi BJP Workers Celebration: दुनिया भर की नजरें जिस पर टिकी थीं, उस पश्चिम बंगाल चुनाव में तीन बार की मुख्यमंत्री रहीं तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी की सत्ता को उखाड़ फेंकते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सत्ता स्थापित की है। इसके साथ ही असम और पांडुचेरी में भाजपा की जीत के बाद देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी जश्न मनाया।

    संबंधित खबरें: Amity University Online ने AONSAT 2026 लॉन्च किया, मेधावी छात्रों को मिलेगी 100% तक स्कॉलरशिप!

    भिवंडी में नगर पालिका भाजपा गुट नेता संतोष शेट्टी के नेतृत्व में पद्मानगर इलाके में सड़कों पर डीजे बजाकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का आनंद मनाया गया। इस दौरान पश्चिम बंगाल चुनाव में विशेष रूप से चर्चा में आई झालमुरी’ सभी को बांटकर खुशी साझा की गई।

    इस अवसर पर नगरसेवक राजेश शेट्टी, मोहन कोंडा सहित भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। जश्न में शामिल उत्साहित कार्यकर्ताओं ने ‘भाजपा’ और ‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ पूरा परिसर गूंजा दिया।

  • Supriya Sule: आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए: सुप्रिया सुले ने नसरापुर घटना पर सरकार को घेरा!

    Supriya Sule: आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए: सुप्रिया सुले ने नसरापुर घटना पर सरकार को घेरा!

    मुंबई: सुप्रिया सुले ने नसरापुर में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुए गंभीर अपराध को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन पर तीखा सवाल उठाया है। अपने बयान (ट्विटर) के जरिए उन्होंने कहा कि आरोपी का यह तीसरा अपराध था, ऐसे में पहले और दूसरे अपराध के बाद उसे जमानत कैसे मिल गई, यह एक बड़ा सवाल है।(Supriya Sule)

    सुले ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “हमें अब केवल आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए।” उन्होंने लेकी-बालाओं (बेटियों) की सुरक्षा को लेकर सरकार, पुलिस तंत्र और न्याय व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी आरोपी के खिलाफ पहले से गंभीर अपराध दर्ज हैं, तो उसे इतनी आसानी से जमानत मिलना व्यवस्था की कमजोरी को दर्शाता है। ऐसी घटनाएं समाज में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं।

    सुले ने राज्य सरकार से मांग की कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

  • Harshvardhan Sapkal: सत्ताधारी महाराष्ट्र की प्रगति हिन् करने की कोशिश कर रहे हैं; हर्षवर्धन सपकाळ ने लगाया बड़ा आरोप!

    Harshvardhan Sapkal: सत्ताधारी महाराष्ट्र की प्रगति हिन् करने की कोशिश कर रहे हैं; हर्षवर्धन सपकाळ ने लगाया बड़ा आरोप!

    मुंबई: महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के अवसर पर दादर स्थित टिलक भवन में ध्वजारोहण समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए हर्षवर्धन सपकाळ ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी ताकतें महाराष्ट्र की प्रगतिशील विचारधारा को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शिव-शाहू-फुले-आंबेडकर की विचारधारा से बने इस राज्य में जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने की साजिश की जा रही है, जिसे मिलकर विफल करना होगा।(Harshvardhan Sapkal)

    उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज, राजर्षि शाहू महाराज, महात्मा ज्योतिराव फुले और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों को महाराष्ट्र की पहचान बताते हुए कहा कि इन मूल्यों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सपकाळ ने कहा कि राज्य की अस्मिता को कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं और डी-लिमिटेशन जैसी प्रक्रियाओं के माध्यम से महाराष्ट्र के राजनीतिक महत्व को कम करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला आरक्षण जैसे मुद्दों को दिखावे के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि वास्तविक निर्णय राज्य के हितों के खिलाफ हैं।

    उन्होंने कानून-व्यवस्था, प्रशासन, महिलाओं की सुरक्षा, सूखा प्रबंधन और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि हर क्षेत्र में “मिसिंग लिंक” नजर आ रही है और सरकार को आत्ममंथन कर इसे दूर करना चाहिए। पत्रकारों द्वारा बच्चू कडू से जुड़े फोन प्रकरण पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

    महाविकास आघाड़ी को लेकर उन्होंने कहा कि गठबंधन मजबूत है और “एकमेका सहाय्य करू, अवघे धरू सुपंथ” की भावना से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कांग्रेस नेतृत्व की भूमिका निभाएगी और राष्ट्रीय स्तर पर ‘इंडिया’ गठबंधन एक मजबूत शक्ति के रूप में उभर रहा है। कार्यक्रम में कांग्रेस सेवा दल के प्रदेशाध्यक्ष विलास औताडे, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट गणेश पाटील, राजन भोसले, राजेश शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता अतुल लोंढे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Politics: अजय सिंह सेंगर ने विधान परिषद के लिए नामांकन भरा, गोडसे की शपथ लेने पर विवाद!

    Politics: अजय सिंह सेंगर ने विधान परिषद के लिए नामांकन भरा, गोडसे की शपथ लेने पर विवाद!

    मुंबई: हिन्दू समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सक्रिय रहने वाले करणी सेना के नेता अजय सिंह सेंगर ने महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय सेंगर अपने आंदोलनों के कारण कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं।(Politics)

    बताया जाता है कि रानी पद्मावती फिल्म पर प्रतिबंध की मांग, नाणार प्रकल्प के समर्थन में आंदोलन, ‘पिके’ फिल्म के विरोध, जोधा-अकबर विवाद तथा कश्मीर हिन्दू बचाव अभियान जैसे मुद्दों पर उनके नेतृत्व में किए गए आंदोलनों ने उन्हें पहचान दिलाई।

    नामांकन भरने के दौरान एक विवादित पहलू भी सामने आया, जब उन्होंने नाथूराम गोडसे के नाम की शपथ लेकर फॉर्म भरा। इस घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और इस पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

    फिलहाल, उनके इस कदम को लेकर समर्थन और विरोध दोनों ही देखने को मिल रहे हैं, जिससे आगामी चुनावी माहौल में यह मुद्दा और गर्माने की संभावना है।