Tag: Mumbai Youth Congress

  • Mumbai Youth Congress: मुंबई युवक कांग्रेस ने मेट्रो में चलाई नीट पेपर लीक के खिलाफ जनजागरण मुहिम!

    Mumbai Youth Congress: मुंबई युवक कांग्रेस ने मेट्रो में चलाई नीट पेपर लीक के खिलाफ जनजागरण मुहिम!

    Mumbai Youth Congress: मुंबई युवक कांग्रेस ने सोमवार को नीट पेपर लीक मामले के विरोध में मुंबई मेट्रो में व्यापक जनजागरण अभियान चलाया। संगठन की अध्यक्ष जीनत शबरीन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मेट्रो में सफर कर यात्रियों से संवाद किया और जानकारी पत्रक वितरित किए।

    अभियान के दौरान युवक कांग्रेस ने आरोप लगाया कि देश में पेपर लीक का रैकेट सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह केवल परीक्षा प्रणाली की चूक नहीं, बल्कि संगठित भ्रष्टाचार का हिस्सा है, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

    पत्रकों में देशभर में सामने आए विभिन्न पेपर लीक मामलों, गिरफ्तार आरोपियों और उनके कथित राजनीतिक संबंधों की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी कड़ी मेहनत कर परीक्षा देते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं से मेहनत पर पानी फिर जाता है और युवाओं में असंतोष बढ़ रहा है।

    संबंधित ख़बरें: Wagle Estate Theft Case: वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन में चोरी का मामला दर्ज, महिला गिरोह पर आरोप!

    जीनत शबरीन ने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय परीक्षा में पेपर लीक होना अत्यंत गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोषियों को राजनीतिक संरक्षण मिलने से ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और छात्रों को न्याय देने की मांग की।

    अभियान के दौरान मेट्रो यात्रियों ने भी छात्रों के मुद्दों पर आवाज उठाने की आवश्यकता जताई। इस जनजागरण मुहिम में युवक कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।