Tag: Nalasopara

  • Harikesh Tiwari: भाजपा तुलिंज मंडल के उपाध्यक्ष बने हरिकेश तिवारी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत!

    Harikesh Tiwari: भाजपा तुलिंज मंडल के उपाध्यक्ष बने हरिकेश तिवारी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत!

    Harikesh Tiwari: भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में भाजपा नेतृत्व द्वारा सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में हरिकेश लालता तिवारी को भाजपा तुलिंज मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

    शुक्रवार को तुलिंज मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह तथा मंडल महामंत्री हौसिला प्रसाद पांडेय ने हरिकेश तिवारी को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर मंडल कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका स्वागत किया और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि हरिकेश तिवारी लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न आयामों में भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। हरिकेश तिवारी की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में तुलिंज मंडल संगठन को नई मजबूती और गति प्राप्त होगी।

    नियुक्ति के बाद दैनिक राष्ट्रीय स्वाभिमान से बातचीत करते हुए हरिकेश तिवारी ने कहा, “पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व और पदाधिकारियों ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा तथा पार्टी की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करूंगा।”

  • Nalasopara: बेटी के जन्म पर अनोखी मिसाल; गाजे-बाजे और पुष्पवर्षा के साथ हुआ नवजात कन्या का स्वागत!

    Nalasopara: बेटी के जन्म पर अनोखी मिसाल; गाजे-बाजे और पुष्पवर्षा के साथ हुआ नवजात कन्या का स्वागत!

    Nalasopara: नालासोपारा पूर्व में बेटियों के सम्मान का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला, जहां नवजात कन्या के जन्म को उत्सव का रूप देते हुए परिजनों और क्षेत्रवासियों ने गाजे-बाजे एवं पुष्पवर्षा के साथ उसका भव्य स्वागत किया।

    सिद्धिविनायक अपार्टमेंट, क्लासिक प्लाजा, अलकापुरी, आचोले रोड निवासी पंडित अरविंद मिश्रा, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के रहने वाले हैं, की पत्नी ममता अरविंद मिश्रा ने बीते शनिवार को एक निजी अस्पताल में तीसरी संतान के रूप में कन्या रत्न को जन्म दिया।

    कन्या के प्रथम गृहप्रवेश पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता-पिता की गोद में पुष्पासन पर सुसज्जित नवजात का स्वागत किया गया। आचार्यगण, परिजनों, पड़ोसियों एवं स्थानीय लोगों ने गाजे-बाजे के साथ पुष्पवर्षा कर नवजात को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पिता पं. अरविंद मिश्रा ने कहा कि बेटियां बोझ नहीं, बल्कि प्रकृति के समान सृजन की अद्भुत शक्ति हैं।

    उन्होंने कहा कि बेटियों के सम्मान और उत्साहवर्धन से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। बदलते समय में बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाया जाना समाज के लिए शुभ संकेत है। यह आयोजन समाज को बेटियों के सम्मान और समानता का प्रेरणादायी संदेश देने वाला साबित हुआ।