Tag: nalasopara news

  • Nalasopara Illegal Construction: नालासोपारा में कथित अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन!

    Nalasopara Illegal Construction: नालासोपारा में कथित अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन!

    Nalasopara Illegal Construction: धर्मराज कामगार संघटना के अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने नालासोपारा पूर्व एवं पश्चिम क्षेत्र में कथित अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को विस्तृत ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान आवश्यक वैधानिक अनुमति के बिना संचालित या निर्मित किए गए हैं, जिससे नागरिकों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और शहरी नियोजन प्रभावित हो रहा है।

    ज्ञापन में सिटी पॉइंट मैरिज हॉल (नालासोपारा पूर्व), हेमाली हॉल (नालासोपारा पश्चिम), चंदन नाका स्थित मस्तानी देसी बार तथा अतिथि लॉजिंग एंड बोर्डिंग के निर्माण एवं संचालन की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। संगठन ने इन प्रतिष्ठानों के विकास अनुमति, स्वीकृत नक्शा, ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट, कम्प्लीशन सर्टिफिकेट, अग्निशमन विभाग की मंजूरी सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है।

    ज्ञापन में कहा गया है कि यदि जांच में निर्माण अवैध पाए जाते हैं तो एमआरटीपी अधिनियम, 1966 के तहत संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए।

    संगठन का आरोप है कि इन कथित अवैध निर्माणों के कारण यातायात जाम, पार्किंग की समस्या, सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण, ध्वनि प्रदूषण तथा महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। धर्मराज कामगार संघटना ने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

  • Nalasopara: बेटी के जन्म पर अनोखी मिसाल; गाजे-बाजे और पुष्पवर्षा के साथ हुआ नवजात कन्या का स्वागत!

    Nalasopara: बेटी के जन्म पर अनोखी मिसाल; गाजे-बाजे और पुष्पवर्षा के साथ हुआ नवजात कन्या का स्वागत!

    Nalasopara: नालासोपारा पूर्व में बेटियों के सम्मान का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला, जहां नवजात कन्या के जन्म को उत्सव का रूप देते हुए परिजनों और क्षेत्रवासियों ने गाजे-बाजे एवं पुष्पवर्षा के साथ उसका भव्य स्वागत किया।

    सिद्धिविनायक अपार्टमेंट, क्लासिक प्लाजा, अलकापुरी, आचोले रोड निवासी पंडित अरविंद मिश्रा, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के रहने वाले हैं, की पत्नी ममता अरविंद मिश्रा ने बीते शनिवार को एक निजी अस्पताल में तीसरी संतान के रूप में कन्या रत्न को जन्म दिया।

    कन्या के प्रथम गृहप्रवेश पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता-पिता की गोद में पुष्पासन पर सुसज्जित नवजात का स्वागत किया गया। आचार्यगण, परिजनों, पड़ोसियों एवं स्थानीय लोगों ने गाजे-बाजे के साथ पुष्पवर्षा कर नवजात को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पिता पं. अरविंद मिश्रा ने कहा कि बेटियां बोझ नहीं, बल्कि प्रकृति के समान सृजन की अद्भुत शक्ति हैं।

    उन्होंने कहा कि बेटियों के सम्मान और उत्साहवर्धन से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। बदलते समय में बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाया जाना समाज के लिए शुभ संकेत है। यह आयोजन समाज को बेटियों के सम्मान और समानता का प्रेरणादायी संदेश देने वाला साबित हुआ।

  • Nalasopara: एक साल बाद भी नहीं बनी सुरक्षा दीवार, मानसून से पहले लोगों में डर!

    Nalasopara: एक साल बाद भी नहीं बनी सुरक्षा दीवार, मानसून से पहले लोगों में डर!

    नालासोपारा: नालासोपारा (पूर्व) के अंबावाड़ी क्षेत्र स्थित साई सदन इमारत और लक्ष्मी साठवण चॉल के पास गिरी सुरक्षा दीवार का निर्माण एक साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है, जिससे स्थानीय नागरिकों में चिंता बढ़ गई है।(Nalasopara)

    पिछले वर्ष भारी बारिश में दीवार ढह गई थी, जिसके बाद वसई विरार म्युनिसिपल कारपोरेशन ने पुनर्निर्माण का आश्वासन देते हुए टेंडर भी मंजूर किया था। बावजूद इसके अब तक काम शुरू नहीं होने से प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।

    स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। सामाजिक कार्यकर्ता विवेक डी. तिवारी ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए मनपा आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

    उनका कहना है कि मानसून नजदीक है और दीवार के अभाव में किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। निवासियों ने प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य शुरू कर सुरक्षा दीवार खड़ी करने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।

  • Certificate Camp: छात्रों को राहत देने के लिए ‘दाखला शिविर’ की मांग, नगरसेवक किशोर पाटिल ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन!

    Certificate Camp: छात्रों को राहत देने के लिए ‘दाखला शिविर’ की मांग, नगरसेवक किशोर पाटिल ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन!

    नालासोपारा: नालासोपारा दसवीं और बारहवीं के छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए आवश्यक सरकारी प्रमाणपत्र प्राप्त करने में हो रही परेशानी को देखते हुए नालासोपारा पूर्व क्षेत्र में विशेष ‘दाखला शिविर’(Certificate Camp) आयोजित करने की मांग की गई है। प्रभाग समिति 10 ‘अ’ के नगरसेवक किशोर पाटिल ने इस संबंध में 27 अप्रैल 2026 को वसई के तहसीलदार दीपक गायकवाड से मुलाकात कर उन्हें लिखित ज्ञापन सौंपा।

    हर वर्ष शैक्षणिक प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से पहले आय, जाति और निवास जैसे विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए छात्रों और अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ती है। नालासोपारा के छात्रों को इन कार्यों के लिए वसई स्थित मुख्य तहसील कार्यालय जाना पड़ता है, जिससे उनका समय और श्रम दोनों खर्च होते हैं।

    इस समस्या को ध्यान में रखते हुए मोरेगांव, शिव मंदिर और नालासोपारा पूर्व क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर ही ‘दाखला शिविर’(Certificate Camp) आयोजित करने की मांग की गई है। इस शिविर के माध्यम से छात्रों को एक ही स्थान पर आवश्यक प्रमाणपत्रों की प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा मिलेगी और उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

    शामुबाई नाना जनकल्याण फाउंडेशन के माध्यम से दिए गए इस निवेदन में संस्था की अध्यक्षा श्रीमती सुशीला किशोर पाटिल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। नगरसेवक किशोर पाटिल ने विश्वास जताया कि प्रशासन जल्द ही इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए शिविर की तिथि घोषित करेगा।