Tag: Nationwide Public Protest

  • Nationwide Public Protest: जियो मोबाइल टावरों के खिलाफ देशव्यापी जनआंदोलन का ऐलान, हजारों लोग उतरेंगे सड़कों पर!

    Nationwide Public Protest: जियो मोबाइल टावरों के खिलाफ देशव्यापी जनआंदोलन का ऐलान, हजारों लोग उतरेंगे सड़कों पर!

    Nationwide Public Protest: मोबाइल टावरों से निकलने वाले कथित रेडिएशन के मुद्दे को लेकर देशभर में बड़े जनआंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता गणेश ननवरे ने मुंबई में आयोजित एक पत्रकार परिषद में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि संबंधित सरकारी एजेंसियों ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो देशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा और हजारों नागरिक सड़कों पर उतरेंगे।

    ननवरे ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर मोबाइल टावरों की स्थापना और संचालन में सुरक्षा मानकों तथा नियमों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने विशेष रूप से जियो इन्फोकॉम से जुड़े कुछ मोबाइल टावरों और दूरसंचार ढांचे की जांच की मांग करते हुए कहा कि कोकण विभागीय आयुक्त द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार स्वतंत्र ऑडिट कराया जाना चाहिए।

    उन्होंने दावा किया कि मोबाइल टावरों से निकलने वाले रेडिएशन का लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्कूलों, अस्पतालों और घनी आबादी वाले इलाकों में स्थापित मोबाइल टावरों की तत्काल जांच कर उनकी वैधता, सुरक्षा मानकों और नियमों के अनुपालन की समीक्षा की जानी चाहिए।

    पत्रकार परिषद में बताया गया कि इस मुद्दे पर विभिन्न सामाजिक संगठन, डॉक्टर, वकील, शैक्षणिक संस्थान और नागरिक मंच एकजुट हो रहे हैं। भगत सिंह यूथ फाउंडेशन सहित कई संगठनों ने आंदोलन को समर्थन देने का दावा किया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि यह केवल एक संगठन की लड़ाई नहीं, बल्कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ा राष्ट्रीय मुद्दा है।

    गणेश ननवरे ने कहा कि मुंबई के आजाद मैदान में विशाल आंदोलन की तैयारी चल रही है। यदि प्रशासन और संबंधित विभागों ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन में क्रकोरोच जनता पार्टी समेत कई सामाजिक और राजनीतिक संगठन भी भाग लेंगे।

    आंदोलनकारियों ने मांग की है कि देशभर में स्थापित मोबाइल टावरों की सुरक्षा, नियमपालन और तकनीकी मानकों की स्वतंत्र जांच कराई जाए तथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक व्यापक बनाया जाएगा।