Tag: Pankaj Tripathi

  • Tulo Handloom Venture Launch: पंकज त्रिपाठी ने लॉन्च किया हैंडलूम वेंचर ‘टुलो’

    Tulo Handloom Venture Launch: पंकज त्रिपाठी ने लॉन्च किया हैंडलूम वेंचर ‘टुलो’

    Tulo Handloom Venture Launch: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने भारतीय हैंडलूम परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपने नए हैंडलूम वेंचर ‘टुलो’ की शुरुआत की है। इस पहल का मकसद स्थानीय कारीगरों को सशक्त बनाना और लोगों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

    बंगाली शब्द ‘टुलो’, जिसका अर्थ हैंडलूम कॉटन होता है, से प्रेरित यह ब्रांड भारत की सदियों पुरानी बुनाई परंपरा को आधुनिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के साथ-साथ कारीगर समुदायों के लिए स्थायी अवसर तैयार करने का प्रयास करेगा।

    खादी और हस्तनिर्मित वस्त्रों के प्रति अपने लगाव के लिए पहचाने जाने वाले पंकज त्रिपाठी लंबे समय से भारतीय हैंडलूम उत्पादों के समर्थन में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रमों, सोशल मीडिया अभियानों और वस्त्र मंत्रालय के साथ विभिन्न जागरूकता पहलों के माध्यम से इस क्षेत्र को प्रोत्साहित किया है।

    ‘टुलो’ की अवधारणा पंकज त्रिपाठी ने प्रसिद्ध स्टाइलिस्ट विनीत चौहान के साथ मिलकर विकसित की है। दोनों भारतीय हस्तशिल्प और पारंपरिक वस्त्रों के संरक्षण को लेकर समान सोच रखते हैं।

    पंकज त्रिपाठी ने कहा कि ‘टुलो’ उनके लिए केवल एक व्यावसायिक पहल नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा है। उन्होंने बताया कि देशभर में शूटिंग के दौरान उन्हें चंदेरी और बनारस जैसे बुनकरी केंद्रों को करीब से देखने और कारीगरों की मेहनत को समझने का अवसर मिला, जिसने उन्हें इस दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया।

    उन्होंने कहा कि हैंडलूम केवल कपड़ा नहीं, बल्कि संस्कृति, इतिहास, समुदाय और मानवीय कौशल की पहचान है। उनके अनुसार, हर बुनाई अपने क्षेत्र की कहानी कहती है और हर परिधान में किसी कारीगर की वर्षों की मेहनत समाई होती है।

    पंकज त्रिपाठी ने उम्मीद जताई कि ‘टुलो’ भारतीय हस्तशिल्प को नई पहचान दिलाने, कारीगरों के लिए अवसर बढ़ाने और लोगों को हस्तनिर्मित उत्पादों के महत्व को समझने के लिए प्रेरित करेगा।

  • Papon’s Dream Project: पापोन का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महफ़िल्ज़ विद पापोन’ पहले गीत ‘अपने ख़िलाफ़’ के साथ हुआ शुरू!

    Papon’s Dream Project: पापोन का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महफ़िल्ज़ विद पापोन’ पहले गीत ‘अपने ख़िलाफ़’ के साथ हुआ शुरू!

    Papon’s Dream Project: गायक पापोन ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महफ़िलज़ विद पापोन’ का आगाज़ पहले गीत ‘अपने ख़िलाफ़’ के साथ किया है। ‘महफ़िलज़ विद पापोन’ के तहत जारी किया गया पहला गीत ‘अपने ख़िलाफ़’ शायरी और समकालीन संगीत का संगम प्रस्तुत करता है। यह बहुप्रतीक्षित म्यूज़िकल प्रोजेक्ट दो ईपी के रूप में रिलीज़ किया जाएगा, जिसमें गीतकार इरशाद कामिल और वैभव मोदी की रचनात्मक प्रतिभा देखने को मिलेगी।

    पापोन ने इस प्रोजेक्ट को केवल एक एल्बम नहीं, बल्कि एक ऐसे अनुभव के रूप में तैयार किया है जो पारंपरिक महफ़िलों की आत्मीयता और गर्मजोशी से प्रेरित है। ‘लिविंग-रूम कॉन्सेप्ट’ पर आधारित यह प्रोजेक्ट श्रोताओं को वास्तविक महफ़िल जैसा अनुभव देने का प्रयास करता है। अपनी विशिष्ट गायकी और भावनात्मक प्रस्तुति के लिए पहचाने जाने वाले पापोन इस प्रोजेक्ट के माध्यम से नई पीढ़ी को ग़ज़लों की दुनिया से जोड़ना चाहते हैं। इसमें सदाबहार शायरी और आधुनिक संगीत का संतुलित मेल देखने को मिलेगा।

    संबंधित ख़बरें: Manoj Bajpayee: ‘गवर्नर’ से पहले मनोज बाजपेयी ने किया भारत के पहले मैकडॉनल्ड्स का दौरा, 90 के दशक की यादें हुईं ताज़ा!

    ‘महफ़िलज़ विद पापोन’ के संगीत वीडियो में पापोन को विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के सामने लाइव प्रस्तुति देते हुए दिखाया गया है, जिससे वास्तविक महफ़िल का माहौल और उसकी भावनात्मक गहराई उभरकर सामने आती है। ‘अपने ख़िलाफ़’ को इस म्यूज़िकल यात्रा की पहली कड़ी बताया जा रहा है। रूहानी संगीत और भावनात्मक बोलों से सजा यह गीत ग़ज़ल शैली को नए रूप में प्रस्तुत करता है।

    यह रिलीज़ ऐसे समय में हुई है जब पापोन के ‘शाम-ए-महफ़िल’ लाइव शो को देश के विभिन्न शहरों में दर्शकों का शानदार प्रतिसाद मिल रहा है। ‘अपने ख़िलाफ़’ के रिलीज़ होने के साथ ही ‘महफ़िलज़ विद पापोन’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है, जो श्रोताओं को संगीत, शायरी और भावनाओं से भरी एक विशेष यात्रा पर ले जाने का प्रयास करती है।