Tag: Pratapgarh News

  • Gavishti Gau Raksharth Yatra: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गविष्ठि गौ रक्षार्थ यात्रा 22 मई को प्रतापगढ़ पहुंचेगी!

    Gavishti Gau Raksharth Yatra: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गविष्ठि गौ रक्षार्थ यात्रा 22 मई को प्रतापगढ़ पहुंचेगी!

    Gavishti Gau Raksharth Yatra: गौ संरक्षण और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गविष्ठि गौ रक्षार्थ यात्रा 22 मई को प्रतापगढ़ पहुंचेगी। इस संबंध में जिला प्रभारी डॉ. शिवेशानन्द महाराज ने प्रेस वार्ता कर यात्रा के कार्यक्रम की जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य गौ वंश की रक्षा के लिए देशव्यापी जनजागरण करना है। राज्य और केंद्र सरकार से मांग की जा रही है कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए और गौ हत्या रोकने के लिए कठोर कानून लागू किया जाए। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 48 का उल्लेख करते हुए कहा कि गौ संरक्षण की भावना संविधान में पहले से निहित है।

    डॉ. शिवेशानन्द महाराज ने मीडिया से अपील की कि इस यात्रा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाए, ताकि समाज में गौ रक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े और सरकार तक जनमत पहुंचे।

    22 मई को यात्रा सलवन की ओर से प्रतापगढ़ जिले में प्रवेश करेगी। इसके बाद यात्रा भटनी पहुंचेगी, जहां स्वामी करपात्री जी महाराज की जन्मस्थली पर दर्शन-पूजन होगा। फिर लालगंज, सगरा सुंदरपुर, मोहनगंज होते हुए अंबेडकर चौराहा पहुंचेगी, जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।

    इसके बाद यात्रा चौक, ठठेरी बाजार से होकर मां बेला देवी धाम पहुंचेगी। वहां दर्शन के बाद चिलबिला चौराहा, दीवानगंज, पट्टी, उड़ैयाडीह, जामताली, रानीगंज, पृथ्वीगंज, जेठवारा और बाघराय होते हुए रात्रि विश्राम टोड़ी का पुरवा में होगा।

    23 मई को यात्रा शकरदहा, बिहार, कुंडा, मानिकपुर और मां ज्वाला देवी धाम होते हुए कौशांबी में प्रवेश करेगी। जिला प्रभारी ने कहा कि यह यात्रा सनातन धर्म, गौ संरक्षण और सामाजिक जनजागरण का बड़ा अभियान है, जिसमें सभी वर्गों के सहयोग की आवश्यकता है।