Tag: Public Issues

  • MLA Sneha Dubey Pandit: विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने आयुक्त संग की अहम बैठक!

    MLA Sneha Dubey Pandit: विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने आयुक्त संग की अहम बैठक!

    MLA Sneha Dubey Pandit: वसई विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों, वसई-विरार महानगरपालिका (मनपा) के विभिन्न विभागों में कार्यरत ठेका कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों तथा आदिवासी बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर विधायक स्नेहा ताई दुबे पंडित की अध्यक्षता में मनपा मुख्यालय में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में मनपा आयुक्त पृथ्वीराज बी. पी., अतिरिक्त आयुक्त दीपक सावंत एवं संजय हेरवाडे, शहर अभियंता प्रदीप पाचांगे, प्रभारी कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र ठाकरे, कार्यकारी अभियंता संजय कुलकर्णी, श्रमजीवी कामगार संघटना महाराष्ट्र के राज्य कार्याध्यक्ष सुलतान पटेल, विद्या गिराणे, नगरसेविका निम्मी निपुण दोशी, अपर्णा पाटील, भाजपा वसई-विरार शहर जिला महासचिव बिजेंद्र कुमार, मयंक शेठ सहित संबंधित अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    बैठक में श्रमजीवी कामगार संघटना ने मनपा के ठेका कर्मचारियों की वर्षों से लंबित समस्याओं का विस्तृत ज्ञापन प्रशासन को सौंपते हुए बकाया वेतन, ग्रेच्युटी, ईएसआईसी कटौती, हाजिरी समय में बदलाव, कर्मचारियों और मुकादमों की संख्या में विसंगति तथा आकृतिबंध से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने कर्मचारियों की न्यायसंगत मांगों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

    इस दौरान अनंत इंटरप्राइजेस कंपनी के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के लंबित अवकाश वेतन के भुगतान, ग्रेच्युटी के मामलों के शीघ्र निपटारे, ईएसआईसी कटौती से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने तथा बरसात के मौसम को देखते हुए सुबह की हाजिरी का समय 6.30 बजे करने की मांग पर भी चर्चा हुई। कुछ विभागों में कर्मचारियों की तुलना में मुकादमों की संख्या अधिक होने की शिकायतों की जांच कराने की मांग भी रखी गई।

    बैठक में मनपा क्षेत्र के आदिवासी पाड़ों और बस्तियों में पेयजल, सड़क, बिजली, स्ट्रीट लाइट, शौचालय, समाज मंदिर, श्मशान भूमि, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। विधायक ने अधिकारियों को इन क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्काल कार्ययोजना तैयार करने तथा आदिवासी एवं वंचित वर्गों तक शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

    बैठक के अंत में विधायक स्नेहा ताई दुबे पंडित ने कहा कि ठेका कर्मचारियों, आम नागरिकों और आदिवासी समाज के न्यायोचित अधिकारों की रक्षा तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से सभी लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा और विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

  • Mumbai President Varsha Gaikwad: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भड़की मुंबई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़!

    Mumbai President Varsha Gaikwad: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भड़की मुंबई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़!

    Mumbai President Varsha Gaikwad: पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और ईंधन संकट को लेकर वर्षा गायकवाड ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महंगाई से परेशान जनता पर पेट्रोल-डीजल की दरवृद्धि थोपना अन्यायकारक है और पिछले 11 दिनों में ईंधन के दाम प्रति लीटर 8 रुपये तक बढ़ चुके हैं, जिससे आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

    वर्षा गायकवाड ने मांग की कि केंद्र सरकार तुरंत पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई बढ़ोतरी वापस ले और जनता को राहत दे। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों के दौरान केंद्र सरकार देश में पर्याप्त ईंधन भंडार होने की बात कर रही थी, लेकिन चुनाव खत्म होते ही कीमतें बढ़ा दी गईं।

    संबंधित खबरें: Harsh Girish Patel: मुंबई के हर्ष पटेल दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य नामित!

    उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहले ही चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल महंगा होने की चेतावनी दी थी, जो अब सही साबित हुई है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष ने एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि व्यावसायिक गैस सिलेंडर महंगे होने से छोटे होटल और खाद्य व्यवसाय संकट में आ गए हैं। अब पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से महंगाई और बढ़ेगी।

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। वहीं मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को भी घेरते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में पर्याप्त ईंधन होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन कई इलाकों में पेट्रोल पंप बंद पड़े हैं। मुंबई के दादर और सायन क्षेत्रों में भी पेट्रोल पंप बंद होने की खबरें सामने आई हैं। वर्षा गायकवाड ने कहा कि सरकार को जनता को गुमराह करने के बजाय ईंधन आपूर्ति और महंगाई नियंत्रण पर ध्यान देना चाहिए।