Tag: Rajasthan Badminton Association

  • Gajendra Singh Shekhawat: गजेंद्र सिंह शेखावत लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए!

    Gajendra Singh Shekhawat: गजेंद्र सिंह शेखावत लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए!

    Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को एक बार फिर सर्वसम्मति से राजस्थान बैडमिंटन संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया है। संघ के चुनाव गुरुवार को भीलवाड़ा के एक निजी होटल में शांतिपूर्ण और गरिमामय माहौल में संपन्न हुए।

    निर्वाचन अधिकारी लाजपत आचार्य ने बताया कि सभी पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई। इसके तहत गजेंद्र सिंह शेखावत को लगातार एक और कार्यकाल के लिए अध्यक्ष चुना गया। वहीं, के.के. शर्मा को सचिव और जाकिर हुसैन को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

    चुनाव प्रक्रिया भारतीय बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल चोगले, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के पर्यवेक्षक हेमेंद्र सिंह राणावत तथा राजस्थान ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक रतनलाल शर्मा की निगरानी में आयोजित की गई।

    सहायक निर्वाचन अधिकारी जगदीश शर्मा के अनुसार, आगामी चार वर्षों के लिए अन्य पदाधिकारियों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। उपाध्यक्ष पद पर कमल भंडारी, मनोज दासोत, राजेश गुप्ता, संजय फतेहपुरिया, नारायणदास पुरोहित और नरेंद्र खिलेरी चुने गए। रेणु लवानिया को संयुक्त सचिव बनाया गया, जबकि दिनेश दिनकर, चंद्रेश शर्मा, गोविंद स्वामी, मनीष कुमार और ममता आर्य को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया।

    नवनिर्वाचित सचिव के.के. शर्मा ने बताया कि संगठन में लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शेष सभी जिला संघों के सचिवों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। साथ ही, चयन समिति के अध्यक्ष पद पर जेपी भट्ट को मनोनीत किया गया है।