Tag: Rashtriya Purvanchal Ekta Party

  • Rashtriya Purvanchal Ekta Party: वार्ड 74 में राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी की पब्लिक मीटिंग, तारा यादव ने सुनीं लोगों की समस्याएं!

    Rashtriya Purvanchal Ekta Party: वार्ड 74 में राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी की पब्लिक मीटिंग, तारा यादव ने सुनीं लोगों की समस्याएं!

    Rashtriya Purvanchal Ekta Party: राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश श्रीमती तारा यादव के नेतृत्व में उनके प्रतिनिधिमंडल द्वारा वार्ड नंबर-74 बाड़गाडा क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को सुना गया। इसके बाद समस्याओं के निराकरण को लेकर आर्य होटल में एक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुनाथ उपाध्याय ने तारा यादव द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने और संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से भी जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया।

    राष्ट्रीय संरक्षक गंगा सहाय पाण्डेय ने कहा कि सामाजिक एकता से ही देश मजबूत होगा और संगठन के माध्यम से कठिन कार्यों को भी आसान बनाया जा सकता है। उन्होंने तारा यादव के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

    संबंधित खबरें: Kauthig Mumbai 2026: मुंबई में प्रवासी उत्तराखण्डियों के “कौथिग” का भव्य आगाज़

    प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश तारा यादव ने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करती रहेंगी। वहीं प्रदेश महासचिव महिला मोर्चा प्रोमिला शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश जितेंद्र कुमार ने भी संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

    कार्यक्रम में अशोक धवन, बृज मोहन वर्मा, श्रीमती सरोज देवी, उदय शंकर गुप्ता, रमेश तिवारी और गंगा सरण ओझा सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे और पार्टी की सदस्यता के लिए दस्तावेज सौंपे। कार्यक्रम का संचालन तारा यादव ने किया, अध्यक्षता जितेंद्र कुमार ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोमिला शर्मा ने किया।

  • Rashtriya Purvanchal Ekta Party: राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी में नई जिम्मेदारी, तारा यादव को मिला महिला मोर्चा का नेतृत्व!

    Rashtriya Purvanchal Ekta Party: राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी में नई जिम्मेदारी, तारा यादव को मिला महिला मोर्चा का नेतृत्व!

    वाराणसी: आज वाराणसी के होटल हिंदुस्तान (मलदहिया) में राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुनाथ उपाध्याय ने तारा यादव को प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) पद पर नियुक्त किया।(Rashtriya Purvanchal Ekta Party)

    नियुक्ति के बाद तारा यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए संगठन को मजबूत करने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

    उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और संगठन विस्तार को लेकर कई योजनाएं तैयार की गई हैं, जिन पर जल्द ही कार्य शुरू होगा। कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने तारा यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।