Tag: Rudrabhishek and Atirudra Mahayajna

  • Rudrabhishek and Atirudra Mahayajna: अधिकमास में नालासोपारा पूर्व में होगा निःशुल्क सामूहिक रुद्राभिषेक एवं अतिरुद्र महायज्ञ!

    Rudrabhishek and Atirudra Mahayajna: अधिकमास में नालासोपारा पूर्व में होगा निःशुल्क सामूहिक रुद्राभिषेक एवं अतिरुद्र महायज्ञ!

    Rudrabhishek and Atirudra Mahayajna: अधिकमास, पुरुषोत्तम मास अर्थात मलमास के पावन अवसर पर मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाउंडेशन (NGO) द्वारा 31 मई 2026, रविवार को आजोबा नागेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, जीजाई नगर, मोरेगांव, गुरु गोविंद स्कूल के समीप, नालासोपारा पूर्व में प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक निःशुल्क सामूहिक रुद्राभिषेक (अतिरुद्र महायज्ञ) का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

    संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार चौबे (पत्रकार ) ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन संस्था के पालघर जनपदीय पदाधिकारियों को आयोजन प्रमुख मानकर उनके नेतृत्व एवं देखरेख में संपन्न कराया जाएगा। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य पं. शिवदत्त पाण्डेय की प्रेरणा के अनुसार प्रत्येक धार्मिक कार्यक्रम में अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपकर उनमें नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास विकसित किया जाता है, जिससे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को सामूहिक रूप से सफल बनाया जा सके।

    उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 में कालीपुत्र कालीचरण जी महाराज के मुखारविंद से आयोजित श्रीमद्देवी भागवत कथा एवं पालघर जिले में प्रथम बार आयोजित ऐतिहासिक 108 कुण्डीय हवनात्मक सहस्त्रचण्डी महायज्ञ के आयोजन प्रमुख की जिम्मेदारी श्री प्रेमकृष्ण तिवारी को सौंपी गई थी, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष शशिकांत मिश्रा, रोहित गुप्ता, रामसुरेश दुबे एवं जितेन्द्र दुबे को सामूहिक रूप से आयोजन प्रमुख की जिम्मेदारी प्रदान की गई है।

    संबंधित ख़बरें: Oath-Taking Ceremony: उल्हासनगर तेरापंथ भवन में वर्ष 2026-28 के कार्यकाल के लिए महासभा का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ!

    कार्यक्रम की तैयारियां संस्था के संस्थापक एवं डायरेक्टर आचार्य पं. धर्मराज पाण्डेय के मार्गदर्शन में जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को सफल बनाने में भूपेश पाण्डेय, बागेश कुमार पाण्डेय, राजकुमार मिश्रा, आनन्द शुक्ला, अभय शुक्ला, सुनील दुबे, प्रेमकृष्ण तिवारी, सुधीर सिंह, विनीत सिंह, विश्वदेव मिश्रा, पंकज पाण्डेय, अनन्त शुक्ला, अनन्य शुक्ला, रूद्र पाण्डेय, आर्यन मिश्रा एवं अंश पाण्डेय सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य सेवा भाव से जुटे हुए हैं।

    आयोजन में भगवान भोलेनाथ का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक, शिव पूजन, हवन एवं विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति, वैदिक परंपरा एवं धार्मिक संस्कारों का संरक्षण तथा हिंदुत्व जागरण करना है।

    संस्था द्वारा समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं एवं सनातन बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया गया है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा तथा श्रद्धालुओं के लिए खान-पान एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं संस्था की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए 9695745720, 9862626962, 7276955256 एवं 9987814263 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।