Tag: South Cinema

  • Peddi Controversy: ‘पेद्दी’ में जाह्नवी कपूर के सीन्स पर विवाद, फेमस सिंगर ने मेकर्स पर लगाया आरोप

    Peddi Controversy: ‘पेद्दी’ में जाह्नवी कपूर के सीन्स पर विवाद, फेमस सिंगर ने मेकर्स पर लगाया आरोप

    Peddi Controversy: राम चरण और जाह्नवी कपूर अभिनीत फिल्म ‘पेद्दी’ रिलीज के साथ ही विवादों में घिर गई है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार अचियम्मा को जिस तरह से प्रस्तुत किया गया है, उसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हो रही है। कई दर्शकों ने आरोप लगाया है कि फिल्म में अभिनेत्री के किरदार को पर्याप्त महत्व देने के बजाय उन्हें केवल ग्लैमर और आकर्षण तक सीमित कर दिया गया है।

    विवाद उस समय और बढ़ गया जब प्रसिद्ध गायिका Sumangaly Ariyanayagam ने फिल्म निर्माताओं पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जाह्नवी के किरदार को “कैमरे के लिए एक वस्तु” की तरह पेश किया गया और कहानी में उनकी भूमिका को उचित सम्मान नहीं मिला। गायिका ने कहा कि महिला पात्रों को केवल आकर्षण का माध्यम बनाना सिनेमा के लिए चिंताजनक प्रवृत्ति है और फिल्म निर्माताओं को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

    संबंधित खबर: The Maharashtra Files: काफी संघर्ष के बाद 12 जून को रिलीज़ होगी ‘द महाराष्ट्र फाइल्स’!

    सोशल मीडिया पर भी फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर बहस छिड़ी हुई है। दर्शकों के एक वर्ग ने दावा किया कि फिल्म में दिखाए गए कुछ रोमांटिक दृश्य सहमति (consent) के मुद्दे पर सवाल खड़े करते हैं। कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि जाह्नवी के किरदार को पर्याप्त कहानी और व्यक्तित्व देने के बजाय कैमरा एंगल्स और ग्लैमरस प्रस्तुतिकरण पर अधिक ध्यान दिया गया। यही वजह है कि फिल्म की रिलीज के बाद “ऑब्जेक्टिफिकेशन” और “हाइपर-सेक्सुअलाइजेशन” जैसे शब्द सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे।

    बढ़ते विरोध के बीच निर्देशक Buchi Babu Sana ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी महिला को वस्तु की तरह दिखाना उनका उद्देश्य नहीं था। उन्होंने दर्शकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए विवादित दृश्यों में बदलाव करने और भविष्य में अधिक सावधानी बरतने का आश्वासन दिया। बाद में निर्देशक ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी और पुष्टि की कि जाह्नवी कपूर से जुड़े कुछ दृश्यों में संशोधन किया जाएगा। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि यह कदम विवाद बढ़ने के बाद उठाया गया है।

  • Peddi Craze: गांव की कहानी में राम चरण का दमदार अंदाज, फैंस को भाया नया अवतार

    Peddi Craze: गांव की कहानी में राम चरण का दमदार अंदाज, फैंस को भाया नया अवतार

    Peddi Craze: मेगा स्टार राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। निर्देशक बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक गांव की पहचान और उसके रेलवे स्टेशन को बचाने के संघर्ष की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करती है।

    फिल्म में राम चरण एक मजबूत और जुझारू किरदार निभाते नजर आएंगे। हाल ही में सामने आए दृश्यों और गानों ने दर्शकों का ध्यान खींचा है, जिसमें अभिनेता का अलग अंदाज और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस देखने को मिल रही है। उनके किरदार में भावनात्मक गहराई के साथ-साथ जोश, संघर्ष और नेतृत्व की झलक भी दिखाई देती है।

    संबंधित ख़बरें: Kubbra Sait’s Acting Journey: ‘रेडी’ से ‘सैक्रेड गेम्स’ तक, कुब्रा सैत के 15 साल के अभिनय सफर का जश्न!

    फिल्म के गाने ‘राय राय रा रा’ और ‘चिकिरी चिकिरी’ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन गीतों में राम चरण के ऊर्जावान डांस मूव्स और शानदार प्रस्तुति को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

    ‘पेड्डी’ में ग्रामीण परिवेश, भावनात्मक कहानी और मनोरंजन का मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म के जरिए सामाजिक मुद्दों को भी प्रभावी ढंग से उठाने की कोशिश की गई है, जो इसे एक खास पहचान देती है।

    फिल्म प्रेमियों और राम चरण के प्रशंसकों को उम्मीद है कि ‘पेड्डी’ उनके करियर की एक और यादगार फिल्म साबित होगी। फिल्म में दमदार कहानी, मजबूत किरदार और भव्य प्रस्तुति दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में अहम भूमिका निभा सकती है।

  • Peddi Pre-Release Event: जान्हवी कपूर के तेलुगु भाषण ने जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

    Peddi Pre-Release Event: जान्हवी कपूर के तेलुगु भाषण ने जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

    Peddi Pre-Release Event: फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज़ से पहले विजयवाड़ा में आयोजित भव्य प्री-रिलीज़ इवेंट में अभिनेत्री Janhvi Kapoor ने अपने तेलुगु भाषण से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और टीम मौजूद रही, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जान्हवी के आत्मविश्वास से भरे संबोधन की रही।

    फिल्म में अचियम्मा की भूमिका निभा रहीं जान्हवी ने अपने भाषण की शुरुआत दर्शकों के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देकर की। उन्होंने पूरे भाषण के दौरान तेलुगु भाषा का इस्तेमाल किया, जिसे सुनकर मौजूद दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।

    संबंधित ख़बरें: Cocktail 2: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म का टीज़र जल्द होगा रिलीज

    इवेंट के दौरान जान्हवी ने कहा कि ‘पेद्दी’ उनके करियर की खास फिल्मों में से एक है। उन्होंने बताया कि फिल्म अपनी जड़ों, पहचान और जीवन के उद्देश्य को समझने की प्रेरणा देती है। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि दर्शकों का स्नेह कलाकारों को बेहतर काम करने और प्रभावशाली कहानियां प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करता है।

    अपने संबोधन के अंत में जान्हवी ने भावुक अंदाज़ में कहा कि अभिनय और लोगों का मनोरंजन करना ही उनका सबसे बड़ा उद्देश्य है। उन्होंने अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्यार और समर्थन ने उन्हें लगातार आगे बढ़ने की ताकत दी है।

    जान्हवी का यह तेलुगु भाषण अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी मेहनत, भाषा सीखने के प्रयास और विनम्रता की जमकर सराहना कर रहे हैं।

  • Peddy Trailer: राम चरण ने पीएम मोदी संग बातचीत का किया खुलासा, गांवों की ताकत दिखाएगी ‘पेड्डी’!

    Peddy Trailer: राम चरण ने पीएम मोदी संग बातचीत का किया खुलासा, गांवों की ताकत दिखाएगी ‘पेड्डी’!

    Peddy Trailer: पैन-इंडिया फिल्म Peddy का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच फिल्म के लीड अभिनेता Ram Charan ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ अपनी मुलाकात को याद करते हुए कई दिलचस्प बातें साझा कीं।

    राम चरण ने कहा कि आज दक्षिण भारतीय सिनेमा की कई बड़ी फिल्में भारत की संस्कृति, गांवों और जड़ों से प्रेरित हैं। उन्होंने बताया कि ‘पेड्डी’ भी ऐसी ही कहानी है, जो गांवों के प्रतिभाशाली युवाओं और उनके संघर्ष को सामने लाती है।

    अभिनेता ने कहा कि जब वह दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे, तब प्रधानमंत्री ने उनसे फिल्म ‘पेड्डी’ की कहानी के बारे में पूछा था। इस पर उन्होंने बताया कि फिल्म विकसित भारत और गांवों को सशक्त बनाने की सोच पर आधारित है।

    संबंधित ख़बरें: Nagarjuna Akkineni New Post: नागार्जुन के लिए खास है 23 मई, 40 साल पूरे होने पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट!

    राम चरण के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के दौरान पश्चिम बंगाल के एक गांव का उदाहरण दिया था, जहां एक खिलाड़ी ने दशकों पहले भारत का प्रतिनिधित्व किया था और आज उसी गांव के दर्जनों युवा फुटबॉल खेल रहे हैं। अभिनेता ने कहा कि गांवों में प्राकृतिक प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें सही मंच देने की है।

    फिल्म का निर्देशन Buchi Babu Sana ने किया है। फिल्म में राम चरण के साथ Janhvi Kapoor, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का संगीत A. R. Rahman ने तैयार किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी आर. रथनावेलु ने संभाली है। फिल्म का निर्माण वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किया जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि फिल्म में कई खेलों को केंद्र में रखकर गांव से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का प्रेरणादायक सफर दिखाया जाएगा। वहीं Jio Studios फिल्म को उत्तर भारत में रिलीज करने की तैयारी में है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा, जबकि 4 जून 2026 को इसे दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

  • Nagarjuna Akkineni New Post: नागार्जुन के लिए खास है 23 मई, 40 साल पूरे होने पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट!

    Nagarjuna Akkineni New Post: नागार्जुन के लिए खास है 23 मई, 40 साल पूरे होने पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट!

    Nagarjuna Akkineni New Post: दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज अभिनेता नागार्जुनअक्किनेनी ने अपने फिल्मी करियर के 40 साल पूरे होने पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। नागार्जुन ने बताया कि 23 मई उनके जीवन की सबसे अहम तारीखों में से एक है, जिसे वह कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने बताया कि 23 मई 1986 को उनकी पहली फिल्म विक्रम रिलीज हुई थी, जिससे उन्होंने तेलुगु सिनेमा में बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत की थी।

    संबंधित खबरें: Swayambhu Promises a Visual Spectacle: 750 आर्टिस्ट्स और 2700 वीएफएक्स शॉट्स; ‘स्वयंभू’ में दिखेगा विजुअल्स का महा-धमाका!

    इसी दिन को वह अपने फिल्मी सफर की नींव मानते हैं।इसके अलावा इस तारीख से एक और भावुक याद भी जुड़ी है। इसी दिन उनकी फिल्म मनम रिलीज हुई थी, जो उनके पिता और महान अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव की आखिरी फिल्म थी।

    इस फिल्म में तीन पीढ़ियां अक्किनेनी नागेश्वर राव, नागार्जुन और उनके बेटे नागा चैतन्य एवं अखिल अक्किनेनी एक साथ नजर आए थे। नागार्जुन ने अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि पिछले 40 सालों में मिला प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है। नागार्जुन इन दिनों अपनी 100 वीं फिल्म किंग100 को लेकर चर्चा में हैं।