Tag: Tamannaah Bhatia

  • Van: Force of the Forest: क्लाइमैक्स को और भव्य बनाने के लिए होगा 10 दिन का अतिरिक्त शूट!

    Van: Force of the Forest: क्लाइमैक्स को और भव्य बनाने के लिए होगा 10 दिन का अतिरिक्त शूट!

    Van: Force of the Forest: आगामी फैंटेसी-फोकलोर थ्रिलर फिल्म ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के निर्माताओं ने इसके क्लाइमैक्स को और अधिक भव्य तथा प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से 10 दिनों की अतिरिक्त शूटिंग करने का फैसला किया है। फिल्म में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

    फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, फाइनल कट देखने के बाद निर्माताओं और क्रिएटिव टीम को महसूस हुआ कि विशेष रूप से क्लाइमैक्स सहित कुछ अहम दृश्यों को और बड़े पैमाने पर प्रस्तुत किया जा सकता है। इसी के मद्देनजर अतिरिक्त शूटिंग की योजना बनाई गई है, ताकि दर्शकों को एक यादगार सिनेमाई अनुभव मिल सके।

    सूत्रों का कहना है कि ‘वन’ की रहस्यमयी और अनोखी दुनिया को पर्दे पर उतारते समय हर बारीकी महत्वपूर्ण है। टीम का मानना है कि नए दृश्यों के जुड़ने से फिल्म का अंतिम भाग अधिक रोमांचक और प्रभावशाली बन जाएगा।

    दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में पौराणिक कथाओं, रहस्यों और जंगल से जुड़ी लोककथाओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। निर्माताओं को विश्वास है कि अतिरिक्त शूट के बाद फिल्म का क्लाइमैक्स दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ेगा। यह फिल्म 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • Annu Kapoor: अन्नू कपूर के बयान पर विवाद, तमन्ना भाटिया को लेकर टिप्पणी पर मचा बवाल

    Annu Kapoor: अन्नू कपूर के बयान पर विवाद, तमन्ना भाटिया को लेकर टिप्पणी पर मचा बवाल

    मुंबई: Annu Kapoor एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने अभिनेत्री Tamannaah Bhatia के गाने और लुक्स पर टिप्पणी की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। (Annu Kapoor)

    पॉडकास्ट में अन्नू कपूर ने ‘आज की रात’ गाने का जिक्र करते हुए एक टिप्पणी की, जिसे कई लोगों ने आपत्तिजनक माना। बयान सामने आते ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और उनकी आलोचना तेज हो गई।

    विवाद बढ़ने पर दी सफाई
    विवाद बढ़ने के बाद अन्नू कपूर ने एक इंटरव्यू में अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके शब्दों को गलत संदर्भ में लिया गया है। उनके अनुसार, उन्होंने सिर्फ तारीफ के तौर पर बात कही थी, न कि किसी गलत इरादे से। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर काफी भला-बुरा कहा, लेकिन उनका उद्देश्य किसी की भावनाएं आहत करना नहीं था। अन्नू कपूर ने यह भी जोड़ा कि अगर उनकी टिप्पणी से तमन्ना भाटिया को ठेस पहुंची है, तो वह माफी मांगने के लिए तैयार हैं।

    सोशल मीडिया पर बहस जारी
    इस पूरे मामले के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। एक ओर जहां कुछ लोग इसे अनावश्यक विवाद बता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स का मानना है कि सार्वजनिक मंच पर इस तरह की टिप्पणियों से बचना चाहिए।