Tag: Tamil Nadu Politics

  • Vaiko Accuses DMK Government: वाइको ने पूर्ववर्ती द्रमुक सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया!

    Vaiko Accuses DMK Government: वाइको ने पूर्ववर्ती द्रमुक सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया!

    Vaiko Accuses DMK Government: मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एमडीएमके) के महासचिव वाइको ने मंगलवार को तमिलनाडु की पूर्ववर्ती द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। वाइको ने इसके साथ ही यह घोषणा भी की कि उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कषगम (टीवीके) के साथ मजबूती से खड़ी है और श्री सी जोसेफ विजय एक कार्यकाल से आगे भी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

    वाइको ने चेंगलपट्टू जिले में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए दावा किया कि द्रमुक के पांच साल के शासनकाल में हर चीज में ‘कट, कमीशन और भ्रष्टाचार’ का बोलबाला था। उन्होंने कहा कि द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद, उन्होंने गठबंधन धर्म को बनाए रखने के लिए चुप्पी साधे रखी थी।

    एमडीएमके नेता से गठबंधन में रहने के दौरान उनके द्वारा साधी गई चुप्पी को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने इसका बचाव करते हुए कहा कि एक गठबंधन सहयोगी होने के नाते कोई सरकार पर कैसे सवाल उठा सकता है। वाइको ने यह रेखांकित करते हुए कि कथित भ्रष्टाचार के कारण पिछली द्रमुक सरकार के दौरान जनता की नाराजगी चरम पर पहुंच गयी थी, उन्होंने कहा, “कमीशन, कट और रिश्वतखोरी व्यापक हो गयी थी।

    मैंने तब इसके बारे में इसलिए बात नहीं की क्योंकि हम गठबंधन का हिस्सा थे। गठबंधन में रहते हुए किसी सहयोगी की आलोचना करना असम्मानजनक होता।” विजय के नेतृत्व और चुनावी संभावनाओं पर विश्वास व्यक्त करते हुए वाइको ने भविष्यवाणी की कि विजय न केवल अगले पांच वर्षों के लिए मुख्यमंत्री के रूप में काम करेंगे, बल्कि उस अवधि के बाद भी इस पद पर बने रहेंगे।

  • Tamil Nadu Politics: विजय ने AIADMK विधायक षणमुगम से की मुलाकात, 30 बागी विधायकों के समर्थन का दावा

    Tamil Nadu Politics: विजय ने AIADMK विधायक षणमुगम से की मुलाकात, 30 बागी विधायकों के समर्थन का दावा

    Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री Vijay ने AIADMK विधायक Shanmugam के कार्यालय पहुंचकर पार्टी नेताओं से अहम मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राज्य की राजनीतिक सरगर्मियां और बढ़ गई हैं।

    सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान तमिलनाडु के मौजूदा राजनीतिक हालात और संभावित राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा हुई। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि AIADMK के करीब 30 बागी विधायक विजय की पार्टी TVK को समर्थन दे सकते हैं।

    हालांकि इस दावे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

    संबंधित ख़बरें: NEET UG 2026: पेपर लीक मामले में जयपुर से कथित मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जांच तेज!

    राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि विजय की सक्रिय राजनीति और लगातार बढ़ती लोकप्रियता ने राज्य के पारंपरिक राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी है। TVK के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कई नेता नए राजनीतिक विकल्पों की तलाश में दिखाई दे रहे हैं।

    वहीं AIADMK की ओर से फिलहाल इस मुलाकात पर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन इस घटनाक्रम ने राज्य की सियासत में नए समीकरणों की अटकलों को और हवा दे दी है।