Tag: Thane Molestation Case

  • Thane Molestation Case: आइसक्रीम का लालच देकर बच्ची से दुर्व्यवहार, रिक्शा चालक गिरफ्तार

    Thane Molestation Case: आइसक्रीम का लालच देकर बच्ची से दुर्व्यवहार, रिक्शा चालक गिरफ्तार

    Thane Molestation Case: विजय नगरी इलाके में बुधवार रात एक प्रवासी रिक्शा चालक मुकेश राथिराम प्रजापति (51) के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। उस पर आरोप है कि उसने एक पांच वर्षीय बच्ची को आइसक्रीम खिलाने का लालच देकर अपने रिक्शा में उसके साथ छेड़छाड़ की।

    आरोपी रिक्शा चालक मुकेश प्रजापति (उम्र 51) ने बुधवार रात को नाबालिग लड़की को आइसक्रीम खिलाने के बहाने रिक्शा में बैठाया। शिकायत में कहा गया है कि उसने विजय नगरी के ओम शांति चौक के पास रिक्शा रोककर लड़की के बगल में बैठ गया, जिससे लड़की को शर्मिंदगी उठानी पड़ी।

    घटना की जानकारी मिलते ही लड़की के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कासरवडवली पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक निवृत्ति कोलहटकर के मार्गदर्शन में मामले की आगे की जांच जारी है।