Tag: Trade Cooperation

  • Modi-Carney Meeting: मोदी-कार्नी की मुलाकात में भारत-कनाडा संबंधों को नई मजबूती देने पर जोर

    Modi-Carney Meeting: मोदी-कार्नी की मुलाकात में भारत-कनाडा संबंधों को नई मजबूती देने पर जोर

    Modi-Carney Meeting: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक कर दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की।

    बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा रिश्तों में आई सकारात्मक प्रगति पर संतोष जताया और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने व्यापार, निवेश, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखलाओं के महत्व पर विशेष जोर दिया।

    दोनों पक्षों ने एलएनजी, एलपीजी और धातुकर्म कोयला क्षेत्र में बढ़ते व्यावसायिक सहयोग की समीक्षा की। साथ ही हाल के वर्षों में उच्चस्तरीय दौरों और संवादों में आई तेजी का स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की हालिया कनाडा यात्रा का भी उल्लेख किया गया।

    प्रधानमंत्रियों ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) को लेकर जारी वार्ताओं में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और इसे इस वर्ष पूरा करने की इच्छा जताई। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कांसुलर सेवाओं, रक्षा, वित्त और प्रवासन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

    रक्षा और सुरक्षा संबंधों को और मजबूत करने के लिए दोनों देशों ने सामान्य सूचना सुरक्षा समझौते (जीएसओआईए) पर बातचीत शुरू करने का निर्णय लिया। साथ ही रक्षा संस्थानों के बीच बढ़ते आदान-प्रदान को भी सकारात्मक कदम बताया गया।

    कौशल विकास, नवाचार और शिक्षा के क्षेत्र में जारी सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने हिंद महासागर तटीय क्षेत्रीय सहयोग संघ (आईओआरए) में कनाडा को संवाद भागीदार बनाए जाने के लिए भारत के समर्थन की पुष्टि की।

    बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘रायसीना अमेरिकाज़’ पहल शुरू करने की घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा यात्रा के निमंत्रण के लिए प्रधानमंत्री कार्नी का आभार व्यक्त किया। दोनों पक्षों ने भविष्य में सुविधाजनक समय पर इस यात्रा की तिथि तय करने के लिए संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।

  • PM Modi-Myanmar Meeting: भारत और म्यांमार के बीच व्यापार, सुरक्षा और कनेक्टिविटी पर हुई अहम चर्चा!

    PM Modi-Myanmar Meeting: भारत और म्यांमार के बीच व्यापार, सुरक्षा और कनेक्टिविटी पर हुई अहम चर्चा!

    PM Modi-Myanmar Meeting: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सोमवार को म्यांमार के राष्ट्रपति Min Aung Hlaing से नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। राष्ट्रपति बनने के बाद मिन आंग हलाइंग की यह पहली भारत यात्रा है। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय सुरक्षा, व्यापार, रक्षा सहयोग और कनेक्टिविटी परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

    बैठक के दौरान भारत और म्यांमार ने रक्षा, सीमा सुरक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज (Critical Minerals), रेयर अर्थ्स, तकनीक और व्यापार जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों देशों ने लंबित कनेक्टिविटी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर भी जोर दिया।

    संबंधित खबरें: NEET-UG Re-Exam: सुप्रीम कोर्ट ने 21 जून की परीक्षा CBT मोड में कराने से किया इनकार

    विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भारत की नीति म्यांमार के साथ लगातार संवाद बनाए रखने की है। उन्होंने कहा कि अलगाव की बजाय संवाद और सहयोग से बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। बैठक में साइबर अपराध और मानव तस्करी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। भारत और म्यांमार ने पिछले 18 महीनों में संयुक्त अभियान चलाकर 2,400 से अधिक भारतीय नागरिकों को साइबर ठगी केंद्रों से बचाया है।

    म्यांमार भारत के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण देश माना जाता है क्योंकि दोनों देशों के बीच लगभग 1,643 किलोमीटर लंबी सीमा साझा होती है। सुरक्षा, व्यापार और पूर्वोत्तर राज्यों की स्थिरता को देखते हुए भारत म्यांमार के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।